Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कोविड-19 के मददेनजर की गई व्यवस्थाओ की बिन्दुवार समीक्षा: समस्याओं को सुना

3 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के मेडिकल स्टॉफ व अधिकारियो के साथ कोविड-19 संक्रमण के संबंध मे समीक्षा बैठक के दौरान कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कोविड-19 के मददेनजर की गई व्यवस्थाओ की बिन्दुवार समीक्षा की।

डीएम ने मुजफ्फरनगर मेडिकल स्टाफ व अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक के दौरान तैयारियो सम्बन्धी समीक्षा की। वैश्विक महामारी कोरोना के प्रभाव को निष्फल करने के लिए जिला पुलिस प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए की गई है।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के निर्देशो के चलते सीएमओ डा.प्रवीण कुमार चोपडा के निर्देशन मे कोविड-19 के सम्बन्ध मे विभिन्न व्यवस्थाए/कार्ययोजनाए सुनिश्चित की जा रही हैं।

 

जिलाधिकारी ने समस्याओं को सुना
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने नागरिको की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका निवारण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियो को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

डीएम सेल्वा कुमारी जे.ने कचहरी स्थित अपने कार्यालय पर पीडितो की जन समस्या सुनकर तुरंत ही उनका निस्तारण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियो को निर्देशित किया कि आम जन की समस्याओं के प्रति गंभीरता बरती जाए।

तथा अपनी समस्या को लेकर पहुंचने वाले व्यक्ति की समस्या को तुरंत निस्तारित किया जाए। ताकि उक्त व्यक्ति को फिर से विभाग/अधिकारियो के चक्कर ना काटने पडें। इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित कुमार,एसडीएम कलैक्ट्रेट आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − four =