मां की मौत के बाद 15 साल की लड़की का 17 लोग 5 महीने तक करते रहे बलात्कार, पूरा मामला जान पुलिस के भी उडे होश
बेंगलुरु। सर से मां का साया उठने के बाद एक 15 साल की लडकी की जिंदगी उसके ही रिश्तेदारों सहित दर्जनों लोगों ने बरबाद कर दी। आरोप है कि रिश्तेदार सहित 17 लोग करीब पांच महीने तक लडकी से बलात्कार करते रहे।
पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग के अधिकारी भी सकते में है। पुलिस ने इस संबंध में रिश्तेदार सहित आठ लोगां को गिरफ्तार किया है।
कर्नाटक के चिक्कमंगलुरु जिले में मानवता और रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मासूम का एक नहीं बल्कि कई लोगों ने महीनों तक रेप किया।
उसे इस दलदल में धकेलने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका रिश्तेदार ही था। पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई और गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हुआ।

