उत्तर प्रदेश

शामली महापंचायत में गरजे जयंत चौधरी, योगी जी आपका माथा बहुत बडा है, उस पर धारा 144 लिखवा लो

शामली। जनपद के गांव भैंसवाल में आज आयोजित किसान महापंचायत में भारी भीड उमडी। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा यूपी में लोकतंत्र नहीं है। यहां तानाशाही चल रही है।

उन्होंने कहा दिल्ली में पुलिस ने हिंसा कराई। किसानों की आवाज उठाने वाले पत्रकारों पर वार किए गए और उन्हें गिरफ्तार किया गया। जयंत चौधरी ने कहा जो किसानों पर उंगली उठाएगा उस उंगली को तोड़ दिया जाएगा। किसान कभी भी तिरंगे का अपमान नहीं कर सकता। उन्होंने कहा लड़ाई का आगाज हो चुका है।

किसानों का पहले से ही गन्ना बकाया है। वहीं यूपी में बिजली के दाम बढ़ा दिए गए हैं। यह सत्ता बदलने के लिए अंगड़ाई है। हालांकि प्रशासन ने महापंचायत के लिए अनुमति नहीं दी थी, इसके बावजूद भैंसवाल गांव में किसानों की महापंचायत का आयोजन हुआ।

महापंचायत में किसानों की भारी भीड़ जुटी, जिसके चलते वहां भारी पुलिसबल तैनात किया गया था। महापंचायत को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि रालोद के आह्वान पर पंचायत हुई है। सात फरवरी को अमरोहा में पंचायत होगी। सरकार में बैठे लोगों का परिवार से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने कहा कि किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ। गन्ना मंत्री सुरेश राणा पर टिप्पणी करते हुए कहा शामली में 600 करोड़ का बकाया है।

राणा जी इस बकाया का भुगतान तो करा देते। सरकार को कानून वापस लेने होंगे और एमएसपी की गारंटी देनी होगी। किसानों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन धारा 144 लगा रहा है। हम इससे नहीं रुकने वाले। योगी जी आपका माथा बहुत चौड़ा है। उस पर धारा 144 लिखवा लो।?

बता दें कि प्रशासन ने महापंचायत के लिए अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद भैंसवाल गांव में किसानों की महापंचायत हुई।

महापंचायत में रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चैयरमेन, पूर्व एमएलसी मुश्ताक चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, खाप चौधरी सूरजमल, देशवाल खाप से सिंह, रामपाल सिंह, अनिल चौधरी, बाबा श्याम सिंह, निर्वाल खाप से धर्मवीर, ऋषिराज रझाड़ मौजूद रहे। किसान महापंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारियां कर रखी थी। मौके पर भारी पुलिसबल तैनात रहा है। 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =