Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: गांव इंचौड़ा के जंगल में इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, दो पिस्टल व एक तमंचा तथा कारतूस बरामद

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) देर रात थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव इंचौड़ा के जंगल में बाइक सवार तीन बदमाशों की एसटीएफ नोएडा, बिहार व रतनपुरी पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें बिहार से दो लाख का इनामी बदमाश निलेश राय मारा गया। उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने उसके पास से बाइक व दो पिस्टल व एक तमंचा तथा कारतूस बरामद किए हैं।

बुधवार देर रात रतनपुरी थाने की कल्याणपुर पुलिस चौकी पर नोएडा और बिहार की एसटीएफ टीम अपराधियों के बारे में जानकारी ले रही थीं। तभी बुढ़ाना की तरफ से एक बाइक पर आते तीन युवकों को पुलिस ने रोकना चाहा तो वे पुलिस पर फायरिंग कर खतौली-बुढ़ाना मार्ग की ओर भागने लगे।

पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो गांव इंचौड़ा के जंगल में उनकी बाइक फिसल गई और दो बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। पुलिस ने उसे बुढ़ाना सीएचसी पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के कुख्यात बदमाश निलेश राय, निवासी बारो रामपुर थाना गढ़हरा बेगूसराय बिहार के रूप में हुई। उस पर बिहार सरकार ने दो लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। निलेश पर हत्या, लूट , डकैती और रंगदारी जैसे १६ गंभीर धाराओं के मुकदमे पंजीकृत हैं।

एसपी देहात ने बताया कि २१ फरवरी २०२४ को थाना गढ़हरा क्षेत्र बेगूसराय में पुलिस ने छापा मारा था, तब निलेश ने साथियों के साथ बिहार पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायर किए थे और वह मौके से भाग गया था। इस दौरान एक व्यक्ति को गोली लगी थी। निलेश के दोनों फरार साथियों की तलाश में जंगल में कांबिंग की जा रही है। इस दौरान रतनपुरी थाना प्रभारी अक्षय शर्मा सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =