Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना आनलाइन संचालित

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी शक्ति सरन श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन, पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग-2 के शासनादेश सं0 06/2018/190/64-2-2018-1 (68)/2006 दिनांक 27 फरवरी 2018 के द्वारा पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित ‘ओ‘ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु आनलाइन संचालित की जा रही है।

वर्ष 2024-25 में इस योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘नीलिट‘ से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़ें वर्ग के युवक/युवतियों को ‘ओ‘ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु आवेदन किया जा सकता है। आनलाइन आवेदन कियेजाने की तिथि 08 जून 2024 से 21 जून 2024 तक होगी। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर दिये गये लिंक से निर्धारित प्रारूप पर संस्था द्वारा आनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

इस हेतु दिशा-निर्देश/समय-सारिणी उक्त वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गयी है। आवेदन करने के उपरान्त संस्था द्वारा आनलाइन भरे गये आवेदन की प्रति डाउनलोड कर प्रिन्टआउट प्राप्त कर हस्ताक्षरित करते हुए समस्त अभिलेखों तथा उपलब्ध संसाधनों से संबंधित विवरण सहित निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, इन्दिरा भवन, 10 वांतल, अशोक मार्ग लखनऊ/कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, मुजफ्फरनगर मे 21 जून 2024 सायं 5ः00 बजे तक अनिवार्य रूप से हार्ड कॉपी उपलब्ध करायी जायेगी।

संस्था द्वारा आनलाइन आवेदन मे भरी गयी सूचना एवं उपलब्ध कराये गये अभिलेखों का परीक्षण तथा संस्था की आधारभूत संरचनाओं का भौतिक सत्यापन कराते हुए निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु संस्थाओं का चयन किया जायेगा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21534 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 12 =