Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar थाना सिखेडा का किया निरीक्षण-शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया

सिखेडा।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा थाना सिखेड़ा पर किया गया समाधान दिवस का आयोजन। जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा थाना सिखेड़ा पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा समस्त अधिकारीध्कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें 

समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारीध्कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

समाधान दिवस पर जनसमस्याओं का सुनवाई के उपरान्त महोदय द्वारा थाना सिखेड़ा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा महिला हेल्प डेस्क पर आवेदिकाध्आने वाली पीड़िता का नाम, पता आदि एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान का विवरण उल्लेखित करने के संबंध में जानकारी की गयी तदोपरान्त थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचना कक्ष, साइबर क्राइम हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया। मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ सफाई व रख रखाव का निरीक्षण किया

थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई। महोदय द्वारा त्यौहार रजिस्टर, टॉप-१० अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा शराब, मादक पदार्थ, खनन, पशु, वन भू-माफिया आदि माफियाओं के बारे मे जानकारी कर इस प्रकार के अपराधो में संलिप्त अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत की गई कार्यवाही

उनके विरुद्ध पंजीकृत किये गए गैंगस्टर अधिनियम के अभियोगो में वांछित अभियुक्तों की स्थिति की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा पुलिस बल को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने तथा असामाजिक तत्वों पर वैधानिक कार्यवाही करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अन्त में महोदय द्वारा थाना पर नियुक्त कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी तथा उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21058 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =