Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर: पुलिस ने तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया

मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 कर्मवीर सिंह द्वारा अभियुक्त इस्तकार पुत्र इलियास निवासी ग्राम मिमलाना थाना कोतवली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को जगंल ग्राम मिमलाना से गिरफ्तार किया गया। अभि0गण के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया।

इसके अलावा थाना मन्सुरपुर पर नियुक्त उ0नि0 यूनूस खॉ द्वारा अभियुक्त राहुल पुत्र रणवीर निवासी ग्राम लच्छेडा थाना मन्सुरपुर जनपद मुजफ्फरनगर को पराग डेरी के पास बाग से गिरफ्तार किया गया।। अभि0गण के कब्जे से 01 तमंचा 12 बोर को बरामद किया गया।

मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर वादी मुकदमा राहुल पुत्र रविन्द्र निवासी ग्राम नन्हेडा थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा अभियुक्त शौकीन पुत्र शरीफ निवासी ग्राम जटमुझेडा थाना नई मण्डी को सिल्वर टोन पेपर मील से पकडकर थाना नइ्र मण्डी लाया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया हुआ 40 किलोग्राम लोहा बरामद किया गया।

मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 देवा सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त मोनू पुत्र राजू निवासी कस्बा व थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया।

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। जनपद मुजफ्फरनगर में थाना फुगाना पुलिस द्वारा एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में भारी मात्रा में हरियाणा मार्का अवैध शराब चेकिंग के दौरान बरामद की गई है।

इस कार्यवाही के दौरान पुलिस ने ५ आरोपी गिरफ्तार किये हैं। इन आरोपियों से १५० पेटी हरियाणवी शराब बरामद की गयी है।

इसके साथ ही आरोपियों के पास से पुलिस ने एक ट्रक ओर एक इनोवा गाड़ी बरामद की है। एसपी देहात ने बताया कि ये आरोपी फलों से भरे ट्रक में अवैध शराब भरकर ले जा रहे थे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 19 =