Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारी का स्वागत किया

खतौली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के नवनियुक्त पदाधिकारी का भव्य स्वागत किया गया जिसका संचालन मौ० अरशद खेड़ी ने किया 

अध्यक्षता काजी अब्दुल्ला प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस ने कि कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों में आबिद अंजान अंसारी प्रदेश महासचिव काजी सुल्तान जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर रिजवान अहमद सिद्दीकी शहर अध्यक्ष मुजफ्फरनगर का दर्जनों कांग्रेसियों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया

इस अवसर पर काजी अब्दुल्ला प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस ने कहा कांग्रेस पार्टी लगातार किसानों मजदूरों की लड़ाई में अग्रसर है उत्तर प्रदेश के प्रत्येक ग्रामीण तक भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक कमेटियां गठित कर मजदूरों के हितों की लड़ाई जारी रखेगी

कार्यक्रम में अब्दुर्रहमान प्रधान इमरान अंसारी खुशनसीब उर्फ लाला पवन उपाध्याय मोबीन अंसारी रिजवान सलमानी फराकत राव मौ.इरफान अमित शर्मा, दानिश असारी साजिद काला आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 5 =