किसान संगठनों का बडा ऐलान, 18 फरवरी को पूरे देश मे रेल परिचालन रोकने का एलान
नई दिल्ली। देश में कृषि कानून को लेकर सड़क से संसद तक संग्राम छिड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसा देने के बावजूद किसान मानने को तैयार नहीं हैं। ताजा जानकारी के अनुसार किसानों ने चक्का जाम के बाद अब 18 फरवरी को रेल परिचालन रोकने का एलान किया है।
इससे पहले किसान 14 फरवरी को मशाल रैली भी निकालेंगे। किसानों ने कहा कि इस आंदोलन में अब तक हमारे कुल 204 किसान भी शहीद हो चुके है।
शहीद किसान और शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए किसान संगठन 14 फरवरी को शाम 7 बजे देशभर में मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा हमला हुआ था।
बता दें कि इससे पहले किसानों ने 6 फरवरी को 12 बजे से तीन बजे के बीच राष्ट्रव्यापी चक्का जाम का एलान किया था। इसके तहत राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय हाइवे को बंद करना था।
दिल्ली की सीमाओं की घेराबंदी को देखते हुए किसानों ने दिल्ली-एनसीआर को इससे बाहर रखा था। हालांकि, बाद में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के चक्का जाम को भी वापस ले लिया। बावजूद किसानों के एलान के दिल्ली पुलिस हर जगह सतर्क रही।
गणतंत्र दिवस की हिंसा को देखते हुए सीमाओं समेत पूरी दिल्ली में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम थे। गाजीपुर, सिंघु व टीकरी बॉर्डर पर कई स्तर का सुरक्षा बनाने के साथ दिल्ली के आईटीओ, लाल किला, अक्षरधाम, इंडिया गेट आदि संवेदशील इलाकों में पुलिसकर्मी व अर्धसैनिक बल के जवान तैनात थे।
@HMOIndia @LtGovDelhi @CPDelhi
On the run after show-biz at Red Fort rampart, actor Deep Sidhu arrested..
Was a prominent player behind Republic Day violence..
Had been instigating youngsters with his provocative speeches and stardom even when he was hiding from the law..
— Special Cell, Delhi Police (@CellDelhi) February 9, 2021
बॉर्डर के चार किलोमीटर के इलाके में सात लेयर की सुरक्षा की गयी थी। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा के इंतजाम के साथ साथ दिल्ली में प्रवेश करने वाली करीब 125 सड़कों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये थे। सुबह से ही बॉर्डर पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही थी और बॉर्डर इलाके में वीडियोग्राफी करवायी जा रही थी।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि दिल्ली में चक्का जाम का असर नहीं था। दिल्ली में सभी कुछ सामान्य और शांतिपूर्ण रहा। एतियातन तौर पर दिल्ली पुलिस पूरी तरह से सर्तक थी और बॉर्डर से लेकर दिल्ली के अंदरूनी हिस्सों में पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक जवानों को तैनात किया गया था।
Traffic Alert,
Gazipur border is closed both carriage way Traffic going Ghaziabad through Murga mandi & Gazipur R/A,road no. 56, Vikas marg, Aanand Vihar IP extention, NH 24. Pl commute from other borders.— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) February 10, 2021

