Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हिस्ट्रीशीटर फरार शातिर को Muzaffarnagar खतौली पुलिस ने दबोचा

खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना खतौली पुलिस द्वारा टॉप-१०/हिस्ट्रीशीटर, १० हजार रूपये का ईनामी व २५ वर्षो से न्यायालय से फरार/मफरूर अपराधी गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद।

जनपद मुजफ्फरनगर में टॉप-१०/हिस्ट्रीशीटर/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव एवं प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली उमेश रोरिया के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा टॉप-१०/हिस्ट्रीशीटर, १० हजार रूपये का ईनामी व २५ वर्षो से न्यायालय से फरार/मफरूर अपराधी को शेखपुरा रजवाहा पुलिया से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त थाना खतौली हिस्ट्रीशीटर १० हजार रूपये का ईनामी अभियुक्त है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-तुफैल पुत्र यासीन निवासी जैननगर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र०नि० उमेश रोरिया, उ०नि० विक्रान्त कुमार, का० अजी, मो. अलीम, निरोत्तम थाना खतौली शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =