Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नवागत थाना प्रभारी का पुलिसकर्मियो ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया

जानसठ। नवागत थाना प्रभारी का पुलिसकर्मियो ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि जनपद की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के उददेश्य से एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा बीते दिन कई थाना प्रभारियो के कार्यक्षेत्र मे फेरबदल किया गया है।

जिसके चलते सिविल लाईन थाना प्रभारी डी.के.त्यागी को थाना सिविल लाईन से जानसठ कोतवाली भेजा गया तथा जानसठ कोतवाल दीपक चतुर्वेदी को भोपा थाना प्रभारी बनाया गया है।

थाना सिविल लाइन से ट्रान्सफर होकर जानसठ थाने का चार्ज लेने पर इंस्पैक्टर डी.के.त्यागी का जोरदार स्वागत हुआ। वहीं दूसरी और सीओ शकील अहमद ने इंस्पैक्टर दीपक चतुर्वेदी को फूल मालाए पहना कर स्वागत किया।

जानसठ थाने के पुलिसकर्मियो ने इंस्पैक्टर दीपक चतुर्वेदी को विदाई दी। इस दौरान जानसठ कोतवाली का समस्त स्टाफ व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 7 =