फूल माला व आरती से कलश यात्रा का स्वागत, गायत्री महायज्ञ का सोमवार को शुभारंभ होगा
रामनगर बाराबंकी। गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा रविवार दोपहर ग्राम अटौटा से रामनगर बदोसराय मार्ग होते हुए रामनगर कस्बा अंदर से बुढ़वल चौराहा पहुंची जहां जगह-जगह कस्बा वासियों ने फूल माला व आरती से कलश यात्रा का स्वागत किया।
सैकड़ों महिलाएं सजे हुए कलश सर पर लिए यात्रा में शामिल हुई। बताते चलें कि विगत 8 वर्षों की भांति इस बार भी गाजे-बाजे ढोल नगाड़े के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई ।
ग्राम अटौटा से रामनगर बुढ़वल चौराहे तक विशाल कलश यात्रा निकाली गई।भव्य कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ का सोमवार को शुभारंभ होगा। फल व्यापारी पंडित शिव कुमार अवस्थी ने कलश यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को फल वितरित किए।
कार्यक्रम संचालक बबलू वर्मा के कुशल संयोजन में कलश यात्रा आयोजित हुई। डीजे पर महामाई के भक्तों ने जमकर धूम मचाया तो वही हाथी घोड़ों को देखने वालों का ताता लगा रहा।
सैकड़ों महिलाएं सर पर कलश के साथ पैदल यात्रा में सम्मिलित हुई।कलश यात्रा में हाथी घोड़ों ने भव्यता प्रदान की। बबलू वर्मा के द्वारा स्वनिर्मित गायत्री माता,बजरंगबली,मां सरस्वती,दुर्गा माता व भारत माता की दिव्य प्रतिमाओ साथ कलश यात्रा में लगभग चार सौ माताऐ व बहने सम्मिलित हुई।
प्रत्येक दिन सुबह गायत्री महायज्ञ तथा शाम को शांतिकुंज हरिद्वार की प्रसिद्ध कथा वाचिका सुशीला सिंह के द्वारा भागवत कथा होगी। जिसका समापन 20 फरवरी को सायकाल सांस्कृतिक संध्या व विशाल भंडारे के साथ होगा।
कलश यात्रा में भाजपा पिछड़ा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व चेयरमैन राकेश पटेल,विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष एसपी शुक्ला प्रखंड मंत्री राहुल कुमार वर्मा हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक प्रभारी निर्मल मिश्रा पूर्व जिला मंत्री मनीषा गुप्ता बजरंग दल संयोजक इंद्रेश दीक्षित रामसूरत प्रमोद उपाध्याय आयोजक रामावती मनीष मुकेश मिश्रा विनय आदि मौजूद रहे।
कलश यात्रा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन बड़ी ही मुस्तैदी के साथ डटा रहा।भारी पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी रामचंद्र सरोज टीम के साथ मौजूद रहे।

