News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

किसी का उपकार हमेशा याद रखोः नयन सागरNayan Sagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आचार्य नयन सागर महाराज ने २०२४ चातुर्मास की स्वकृति गुरु तीर्थ निर्मलायतन ननौता समाज को दी मुजफ्फरनगर। श्री १००८ शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर मुनीम कॉलोनी में आज प्रवचन से पूर्व पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य सुशील जैन अनिल जैन ननौता समाज एवं शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य विभोर जैन अतुल जैन कवाल वाले , सुनील जैन पंप वाले , नितेश जैन गुलशन बैंक , नीरज जैन कवाल वाले परिवार को प्राप्त हुआ आचार्य श्री ने अपने आज के मंगल प्रवचन में कहा कि भूल जाना आनंद की स्थिति है भूलना किसे है दूसरों की गलतियों को बेकार की बात को भूलना है , किसी के उपकार को परोपकार को कभी नहीं भूलना चाहिए मां बाप के उपकार का कर्ज हम कभी भी नहीं चुका सकते हैं आज धर्म को खतरा नास्तिक लोगों से नहीं है अपितु धर्म के ठेकेदारों से है जो धर्म को अपने अनुसार चलाना चाहते हैं हमारी आस्था देव शास्त्र गुरु के प्रति समर्पित हो हम धर्म के मार्ग पर चलकर भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांतों का जीवन में प्रतिपादित कर अपने जीवन को सफल बनाएं इन्ही मंगल भावनाओं के साथ आप सभी को शुभाशीष आज प्रवचन के पश्चात परम पूज्य गुरुदेव आचार्य १०८ श्री नयन सागर जी महाराज को गुरुतीर्थ निर्मलायतन कमेटी ननोता ने २०२४ चातुर्मास के लिए श्रीफल चढ़ाया आचार्य श्री ने २०२४ चातुर्मास की स्वकृति ननोता जैन समाज को दी है आज ननोता , सहारनपुर , बड़ौत , खतौली , देवबंद जैन समाज से धर्मबंधु आचार्य श्री के दर्शन करने आए , चंद्रमोहन जैन , मदन लाल जैन , सुनील जैन नावला वाले , जितेन्द्र जैन टोनी , मनोज जैन रुत्र , सतीश जैन ष्ट्र , विप्लव जैन , रोहित जैन अप्पू , सतपाल जैन , रविन्द्र जैन वहलना , पुनीत जैन , मुकेश जैन मीनू भाई , संजय जैन एलुमिनियम , विपिन जैन , अखलेश जैन , प्रेमचंद जैन , सुखमाल जैन , विकास जैन , अजय जैन दीपक जैन , सुनील जैन टिकरी , अरविंद जैन , नीरज जैन कवाल वाले , नितिन जैन , नितेश जैन , अनुज जैन , सुनील जैन पंप वाले , रूपल जैन ,अभय जैन जानसठ रोड , सजल जैन , अरुण जैन बरला वाले अनुपम जैन एवं अन्य क्षेत्रों से धर्मबंधु प्रवचन में उपस्थित रहे

 

 

सभासदों ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगरपालिका के परीसीमन मे आसपास के 11 गांव पालिका क्षेत्र मे आ गए है। इन गांवो मे मीरापुर, सूजडू, मंधेडा, खान्जापुर, वहलना, साउददीनपुर, सरवट, कूकडा, अलमासपुर, बीवीपुर तथा सहावली शामिल हैं। इन गांवो मे अभी तक कोई भी विकास कार्य नही हुआ है। तथा इन गांवो मे अवैध प्लाटिंग हो रही हैं इसके लिए इन सभी गांवो मे गृहकर एवं जलकर के लिए पालिका मे दर्ज किया जाए। ताकि पालिका के राजस्व मे वृद्धि हो सके। तथा इन गांवो मे जो शत्रु सम्पत्ति है। उस पर नगरपालिका का अधिकार होना चाहिए। इस दौरान सभासद शौकत ंअंसारी, सभासद देवेश कौशिक, सभासद राजीव शर्मा, मौहम्मद खालिद, मनोज वर्मा आदि कई सभासदगण मौजूद रहे।

 

वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रोटक्लब मुजफ्फरनगर विशाल, एवं इनर व्हील क्लब विशाल के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम नचिकेता स्कूल बायपास रोड मुजफ्फरनगर में रखा गया जिसमें ५० वृक्षों का रोपण किया गया जिसमें अध्यक्ष मनोज गर्ग, सचिव संजय कर्णवाल, कोषाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, पवन गोयल सी ए, पुष्प मोहन खंडेलवाल, कमल गोयल, उपेंद्र बंसल, अवधेश वर्मा, संजय संगल सी ए,देवेंद्र सिंघल, आलोक कुमार, पवन गोयल जी लिबर्टी, कृष्ण मोहन, आनंद बंसल, की उपस्थिति रही ।गइनर व्हील अध्यक्षा श्रीमति परीणा गर्ग, सचिव श्रीमती प्रियंका संगल, एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती नीलम जैन एवं अन्य सदस्याओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नचिकेता स्कूल की ओर से अनुराग सिंघल एवं शैंकी जैन जी का सहयोग प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि अनिल प्रकाश जी एवं विशेष अतिथि नीरज बंसल का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर क्लब के लगभग २४ सदस्यों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के चौयरमैन राधेश्याम गर्ग सी ए एवं राजकिशोर गुप्ता जी का विशेष सहयोग रहा।

 

जनसुवाई मे यूपी के मुजफ्फरनगर को मिला प्रथम स्थान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर के निर्देशन में जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायती पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर मुजफ्फरनगर पुलिस को प्रदेश भर में प्राप्त हुआ प्रथम स्थान। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित, समयबद्ध, गुणवत्ता के साथ व संतुष्टिपूर्ण निस्तारणध्समाधान हेतु समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली प्रचलित है। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अभिषेक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के प्रत्येक थाने द्वारा समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है। उक्त के क्रम में अवगत कराना है कि उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण, आईजीआरएस शाखा, थानों में नियक्त आईजीआरएस कर्मचारीगण तथा समस्त जांचकर्ताओं के अथक प्रयास से समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध, पारदर्शी, गुणवत्ता के साथ व सन्तुष्टिपूर्ण निस्तारण/समाधान करते हुये तथा बिना कोई प्रार्थना पत्र डिफाल्टर हुये मुजफ्फरनगर पुलिस को वर्ष २०२४ के माह जून में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिसके लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा सम्बन्धित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण के कार्यों की प्रसंशा करते हुये भविष्य में और भी बेहतर कार्यशैली अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त थानों द्वारा भी प्रदेश भर में माह जून में जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायती पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।

 

हिंदू देवी देवताओं से दुकानों के नाम अन्य लोग न रखे
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष प्रहलाद पाहूजा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया। जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में प्रहलाद पाहूजा ने कहा कि कांवड यात्रा के दौरान कुछ विशेष समुदाय के लोग जो होटल, ढाबा, चाय की दुकान या जूस की दुकान या अन्य केई दुकान कर रहे है वे अपना नाम बदलकर तथा हमारे देवी देवताओं के नाम लगाकर हिंदूओं के नाम से दुकान चला रहे है जबकि उनका धर्म समुदाय अलग है इसलिए वे लोग अपने समुदाय के नाम से ही दुकान खोले किसी भी देवी देवताओ ंके नाम से दुकान न खोले। उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरेध किया है कि इस तरह की दुकान खोलने वालो के निर्देश दिये जाये कि वे अपनी दुकानों से हिंदू देवी देवताओं के नाम हटवाये अन्यथा हिंदू युवा वाहिनी उनके विरूद्ध आंदोलन करेगी।

 

पश्चिम बंगाल में बिगड़ती स्थिति को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापनMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पश्चिम बंगाल के संदेशखाली, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर (चोपरा) में हुई घटना के विरोध में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं मातृशक्ति मंडल की बहनों द्वारा गृहमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा गया । पश्चिम बंगाल में दिन – प्रतिदिन महिलाओं की बिगड़ती हुई स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। कानून और व्यवस्था केवल शब्दकोष तक सिमटकर रह गई, ऐसा प्रतीत होने लगा है। संदेशखाली, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर (चोपरा) की घटना सभ्य समाज का मस्तक लज्जा से झुका देनेवाली हैं। निरीह, निरपराध नागरिकों का और विशेषतः महिलाओं का शोषण और दर्दनाक उत्पीड़न सर्वथा निंदनीय है। भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ानेवाली ये घटनाएं तालिबानी शासन का स्मरण कराती है। एक महिला मुख्यमंत्री के होते हुए भी महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार और अपमान से हम सब महिलाएं अत्यंत व्यथित है और आप से निवेदन करते है कि, आप इस पूरे मामलें में हस्तक्षेप करे तथा घटना की न्यायिक जाँच करवाएं। सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए । साथ ही आपसे अनुरोध है कि पीड़ित महिलाओं के शारीरिक और मानसिक उपचार और उनके पुनर्वसन की प्रभावी व्यवस्था की जाए। हम सभी महिलाएं इस पूरे मामले की कठोर निंदा करते है और आप से निवेदन करते है कि कृपया इस अत्यंत संवेदनशील स्थिति का संज्ञान लेते हुए शीघ्रातिशीघ्र आवश्यक कार्यवाही करे। उक्त ज्ञापन नीति अग्रवाल जिला अध्यक्ष, डॉ अरुना गर्ग, रागिनी, प्रीति गुप्ता ,अंशु गर्ग, बबीता गुप्ता , मंजू महेश्वरी , अनु अग्रवाल, अलका अग्रवाल, वनिता आदि महिलाओं ने जिलाधिकारी को सोपा ।

 

धोखाधडी कर गहने व नकदी चोरी करने वाले पकडेMuzaffarnagar News
मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ जादू-टोना/धोखाधडी कर नगदी व गहने आदि सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ०३ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया। कब्जे से चोरी किये गए गहने (पीली धातु) व घटना मे प्रयुक्त कार को किया गया बरामद । जनपद में शातिर चोरध्लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापति के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी खतौली श्री रामाशीष यादव के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक मंसूरपुर आशुतोष कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ जादू-टोना/धोखाधड़ी कर नगदी व गहने आदि सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुये ०३ अभियुक्तगण को नावला फ्लाई ओवर के पास नावला जाने वाले मोड़ से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किए गए पीली धातु के कुण्डल तथा ०१ डिब्बी जादू टोना में इस्तेमाल किया जाने वाले कैमिकल (फास्फोरस) व घटना मे प्रयुक्त ०१ कार बरामद की गयी । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
उल्लेखनीय है कि २८ जून को वादिया अंजू पत्नी वेदपाल निवासी ग्राम अजमतगढ थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा थाना मंसूरपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि मेडिकल कालेज बैगराजपुर के पास बस स्टैण्ड पर वादिया के साथ अज्ञात अभि०गण द्वारा जादू-टोना ध् धोखाधडी करके वादिया का बैग जिसमे मोबाइल फोन, मेडिकल आइडी कार्ड , बैंक की पासबुक तथा पीली धातु के कुंडल रखे थे, चोरी करने की घटना कारित की गयी है । तहरीर के आधार पर थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा गहनता से जानकारी करते हुए आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए ०३ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तगण शिव सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी ग्राम भदेक थाना कुठौन जिला जालौन हाल पता कांशीराम कालौनी विजयनगर थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद, शहजाद पुत्र याकूब निवासीकलंदर कालौनी दिलशाद गार्डन थाना सीमापुरी दिल्ली, मोईन खान पुत्र फिरोज अली निवासी झुग्गी नम्बर ४२ कलंदर कालौनी दुर्गा चौक थाना गुज्जर चौक भलसवा दिल्ली । गिरफ्तार अभियुक्तगण बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर मासूम औरतों को अपनी बातों में लगाकर जादू-टोना के नाम पर केमिकल का प्रयोग करके उनसे नगदी व गहने आदि सामान की चोरी कर लेते थे तथा चोरी किए गए सामान को राह चलते व्यक्तियों को सस्ते दामों में बेच कर अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित करते थे । जिसके कब्जे से ०१ जोड़ी कानों के कुण्डल पीली धातु, ०१ डिब्बी फास्फोरस केमिकल , घटना मे प्रयुक्त मारुति जैन कार बरामद की। गिरफ्तारी/अनावरण करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० इन्द्रजीत सिंह, है०का० ४९२ नितिन कुमार, का० विकास कुमार, चन्द्रवीर सिंह, अमित कुमार थाना मंसूरपर शामिल रहे।

 

सड़क किनारे मिला शव
मुजफ्फरनगर। सडक किनारे एक व्यक्ति का शव पडा देख आसपास के लोगों सहित दर्जनो राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिकों की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना खालापार पुलिस ने उक्त व्यक्ति के शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो के अनुसार हुलिये के आधार पर उक्त व्यक्ति के शव की शिनाख्त की जा रही है। ताकि उसके परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया जा सके। इस दौरान बहुत भीड मौके पर एकत्रित रही।

 

ऑनलाइन अटेडेंस व्यवस्था का किया विरोध
मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के चलते की जा रही ऑनलाइन अटेडेंस व्यवस्था के विरोध मे एकत्रित बेसिक अध्यापको ने कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचकर जिला प्रशासन के नाम एक ज्ञापन एसडीएम परमानंद झा को सौंपा। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के सैकडो शिक्षक मौजूद रहे।

 

स्वच्छकार समिति की जिला पंचायत सभागार में बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। जिला पंचायत सभागार में स्वच्छकार समिति की बैठक का हुआ आयोजन, जिले के जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी प्रशासन मीटिंग में मौजूद, लखनऊ से आये सेंट्रल मॉनिटरिंग कमेटी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के भगवत प्रसाद मकवाना भी मौजूद, नगर की सभी नगरपालिका ब नगर पंचायत के ईओ भी मौजूद दे रहे प्रगति रिपोर्ट

 

राहत चौपाल में सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विगत में बाढ़ प्रभावित रहे ग्राम पंचायत मजलिसपुर तोफिर में आज राहत चौपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनी । ग्राम प्रधान योगेश चौहान एवं ग्रामीणों ने पंचायत अध्यक्ष डा निर्वाल, तहसीलदार जानसठ सतीश चंद्र बघेल,ब्लॉक के अधिकारी योगेश्वर दत्त त्यागी ,पशुपालन विभाग के चिकित्सक डा.रवि दीप ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा.सतेंद्र मलिक के समक्ष अपनी समस्याएं रखी ।कुछ ग्रामीणों की शिकायत थी कि विगत वर्ष बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा राशि से कुछ किसान अभी भी वंचित है जिसका निदान किया जाना चाहिए । डा वीरपाल निर्वाल ने अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कहा कि सभी समस्याओं के समाधान का भरसक प्रयास गंभीरता से होगा ।इसके बाद डा. निर्वाल ने सभी अधिकारियों और भा.ज.पा.पदाधिकारियों की टीम के साथ ग्राम पंचायत के मजरों खैरपुर,महाराज नगर ,सिताबपुरी में ग्रामीणों से संपर्क और संवाद किया और भविष्य में किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की ।इस अवसर पर महेंद्र चौहान ,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ब्रजवीर सिंह , किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह , डा.वीरपाल सहरावत ,महामंत्री अरुणपाल,रामकला प्रधान ,मोहन चौहान,मनोज कुमार ,प्रदीप सहरावत अजय सहरावत ,विपुल ,अमित , नीटू डायरेक्टर आदि उपस्थित रहे ।

 

नकदी व मोबाइल सहित दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। उच्चाधिकारियों के कुशल एवं प्रभावी निर्देशन में थानाप्रभारी नई मंडी बबलू कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनिल कुमार तोमर व हैड कॉस्टेबल तेजवीर सिहं,कॉस्टेबल कपिल कुमार ने एक वांछित अभियुक्त को मय लूट की घटना से सम्बन्धित ७५००० रु० नगद, मय दो मोबाईल फोन मय शीज शुदा गाडी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू धरपकड अभियान के अनुक्रम में तथा पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नई मंडी रुपाली रॉय तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी बबलू कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा एक नफर वांछित अभियुक्त तरुण पुत्र दिनेश निवासी सोजनी थाना भवन जनपद शामली सम्बन्धित मु०अ०सं० २६५ध्२०२४ धारा ३९२ भादवि० को मय ७५००० रु० नगद, मय दो स्क्रीन टच मोबाईल फोन मय एक सीज शुदा गाडी होण्डा अमेज गाडी न० यू०के० ०८ ए०डी० ३४३८ को आज गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोगं में धारा ४११ भादवि० की वृद्धि की गई।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम तरुण पुत्र दिनेश निवासी सोजनी थाना भवन जनपद शामली हैं।

 

संतों का लिया आर्शीवाद
शुक्रतीर्थ। ११जुलाई के धरने को सफल बनाने के लिए आज शुकतीर्थ पहुंचकर स्वामी ओमानंद जी, महामंडलेस्वर स्वामी केशवानंद जी महाराज, एमएसएस केडी पीजी कॉलेज मोरना के प्रधानाचार्य डॉ राजपाल सिंह मलिक व सभी संतो का आशीर्वाद व समर्थन की अपील की सभी संतो ने भरपूर समर्थन देने का आशीर्वाद दिया जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पँवार, जिला उपाध्यक्ष आचार्य अजय कृष्ण, जिला महासचिव सतेंद्र ठाकुर, अंजेश गुर्जर मौजूद रहे

 

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन लगायेगा कांवड सेवा शिविरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन की एक आवश्यक बैठक संजय अरोरा के कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में आगामी श्रावण मास में हरिद्वार से गंगा का पवित्र जल ले कर आने वाले शिव भक्तो के लिए निशुल्क कावड़ सेवा शिविर लगाने के संबंध में चर्चा हुई। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि शिविर २५ जुलाई से १ अगस्त तक स्वरूप प्लाजा रुड़की रोड मुजफ्फरनगर पर लगाने का निर्णय लिया गया। शिविर में निशुल्क सुबह का चाय नाश्ता दोपहर व रात का भोजन २४ घंटे दवाइयों का प्रबंध रहेगा। इस अवसर पर संजय अरोरा राष्टीय संयोजक ने कहा कि आज देश में भारतीय जनता पार्टी के शासित राज्यों में धार्मिक कार्यक्रमों में जो भगदड़ मच रही है ऐसा प्रतीत होता है असमाजिक तत्वों का कार्य है जो एक भयावह माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही हैं इसकी सरकार को जांच करा कर दोषियों को कड़ी सजा देनी चाहिए उन्होंने कहा कि राष्टीय हिंदू शक्ति संगठन के पदाधिकारियों द्वारा रेलवे स्टेशन के सामने शत्रु संपत्ति पर अवैध निर्माण के संबंध में जिलाधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा १० दिन का समय दिया गया था जो पूर्ण हो चुका है अत इस संबंध में पांच सदस्य प्रतिनिधि मंडल आगामी बुधवार को जिलाधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर शत्रु संपत्ति पर स्थित अवैध निर्माण को तुरंत हटाए जाने की मांग करेगा इस अवसर पर श्रीमती सरिता शर्मा अरोड़ा ने कहा कि संगठन द्वारा हर वर्ष लगाए जाने वाला कावड़ सेवा शिविर प्रमुख कार्यक्रम है और सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को शिविर योगदान देकर कावड़िया भाइयों की सेवा करनी चाहिए राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन द्वारा संचालित शिविर सुचारू रूप से चले उसके लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को सजग रहकर कार्य करना चाहिए। बैठक में मुख्य रूप से संजय अरोरा, श्रीमती सरिता शर्मा, अरोरा प्रवीण जैन, सोनू महेश्वरी, अमित मित्तल, प्रदीप कुमार, प्रमोद वर्मा, संजीव शर्मा, आदित्य अरोरा, संदीप कौशिक, राजू पाल, सुंदर सैनी, सरदार जागन सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

भगवान जगन्नाथ का संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड मीका विहार स्थित समाजसेवी स्व.मूलचन्द सर्राफ के छोटे भाई शिवनारायण मुन्नू के आवास पर भगवान जगन्नाथ संकीर्तन का आयोजन किया गया। कुरूक्षेत्र ेसे पधारे इस्कॉन के अध्यक्ष साक्षी गोपालदास महाराज के सानिध्य मे इॅस्कान समिति के सदस्यों ने संकीर्तन किया तथा भक्त समाज ने राधे-राधे का जाप किया। इस दौरान इस्कॉन समिति के सदस्यों के अलावा वरिष्ठ पत्रकार अंकुर दुआ, समाजसेवी शिवनारायण मून्नू, समाजसेवी भीमसैन कंसल, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, उद्यमी रघुराज गर्ग, मोहत अग्रवाल, पुष्पेन्द्र अग्रवाल, अजय कपूर, भाजपा नेता कुश पुरी, अमित गर्ग, उद्यमी गिरीश अग्रवाल,इ.अशोक अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, मुकेश बिन्दल, आर.सी.मिश्रा, नरेन्द्र गोयल आदि मौजूद रहे।

 

संस्कृति को बचाए रखना आवश्यकः दिनेश आर्य
खतौली। आर्य समाज शिवपुरी में जनपद हमीरपुर से पधारे विद्वान अतिथि दिनेश आर्य ने कहा कि भारत राष्ट्र को अपने संस्कृति को बचाए रखना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि भारत की संस्कृति उसकी आत्मा है जैसे आत्मा के बिना शरीर व्यर्थ है ठीक वैसे ही अपनी संस्कृति के बिना भारत निष्प्राण है । उन्होंने कहा कि भारत निकट भविष्य में संपूर्ण विश्व को मार्ग निर्देशन करेगा। उन्होंने बताया कि आर्ष साहित्य एवं आर्य समाज के प्रकल्प का लक्ष्य लेकर संपूर्ण प्रदेश में भ्रमण पर हैं अभी ७० जनपद घूम चुके हैं ७१ वा जनपद मुजफ्फरनगर है इसके आगे अभी सहारनपुर शामली बागपत और गाजियाबाद जनपद शेष हैं इन सभी जनपदों का भ्रमण करने के बाद एक डॉक्यूमेंट्री विवरण तैयार किया जाएगा जिसमें संपूर्ण आर्ष साहित्य और प्रदेश के समस्त आर्य समाजों का विवरण रहेगा। आर्य समाज के जिला प्रधान सत्येंद्र आर्य ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में आर्य समाज ही राष्ट्र को सही दिशा दे सकता है। क्योंकि कृण्वांतो विश्वम आर्यम,सारे संसार को श्रेष्ठ बनाओ , का संदेश आर्य समाज ही देता है। आर्य समाज अंधविश्वास ढोंग पाखंड जादू टोना भूत प्रेत आदि सामाजिक बुराइयों में विश्वास नहीं रखता। एक निराकार सर्वशक्तिमान सर्वत्र व्यापी ईश्वर ही पूज्य है। इस अवसर पर अतिथि दिनेश आर्य को आर्य समाज शिवपुरी की ओर से महर्षि दयानंद कृत अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश भेंट किया गया। कार्यक्रम में पंडित रामदेव शास्त्री रामानंद आय,र् अजेश आर्य, सुरेश फौजी प्रधान, जगदीश सिंह,, मास्टर जयपाल सिंह, चरण सिंह आर्य, भगवान सिंह आर्य, धीरेंद्र आर्य, शोभाराम आर्य, शशि पाल लाडपुर आदि शामिल रहे।

 

संकीर्तन में जमकर झूमे श्रद्धालुMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) इस्कॉन प्रचार समिति के द्वारा मनाये जा रहे भगवान जगन्नाथ वार्षिकोत्सव एवं शोभायात्रा कार्यक्रम का सोमवार को आयोजित संकीर्तन एवं भण्डारे से भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पधारे सर्व सामाजिक संस्था के अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी का इस्कॉन प्रचार समिति के पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर स्वागत किया। भगवान जगन्नाथ के संकीर्तन में भक्तों का सैलाब उमड़ा और अतिथि व आयोजक भी जगन्नाथ की भक्ति में लीन होकर उनके भजनों पर देर रात तक झूमते और नाचते रहे।
इस्कॉन प्रचार समिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी भगवान जगन्नाथ का वार्षिक रथयात्रा महोत्सव मनाया जा रहा है। इसका शुभारंभ सोमवार को भगवान जगन्नाथ के नगर आगमन पर हुआ। इस्कॉन प्रचार समिति के तत्वाधान में राज मंदिर बैंकट हॉल में भव्य एवं दिव्य संकीर्तन एवं भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें अतिथि के रूप में सर्व सामाजिक संस्था के अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी भी उपस्थित रहे। आयोजक समिति की ओर से उनको पटका पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया। इसके पश्चात दूर दराज से आये कलाकारों ने भगवान जगन्नाथ की महिमा का गुणगान करते हुए श्री साक्षी गोपाल दास जी महाराज द्वारा अनेक सुन्दर और मनभावन भजनों की श्रृंखला प्रस्तुत की। श्री गोपाल दास जी ने सभी भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया इसमें देर रात तक सैंकड़ों भक्त भगवान जगन्नाथ की भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आये।
इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने ऐसा धार्मिक आयोजन करने के लिए इस्कॉन प्रचार समिति की पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ श्री कृष्ण के कलियुग के अवतार हैं। उनकी रथयात्रा उडीसा में चल रही है, लेकिन उनके प्रचार के लिए इस्कॉन प्रचार समिति पूरे विश्व में इसका आयोजन कर उनके भक्तों को पुरी की शोभायात्रा जैसा पुण्य अवसर दिलाने में सराहनीय स्तर से काम कर रही है। उन्होंने इसके लिए पूरी टीम को साधुवाद देते हुए उनका आभार प्रकट किया। आयोजन समिति सदस्य उद्योगपति मनीष कपूर, उद्योगपति कुश पुरी, कुलवंत सिंघल, अजय कपूर, मनोज खंडेलवाल ने बताया कि भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का आयोजन करते आ रही है। इस वर्ष यह रथ यात्रा ९ जुलाई दिन मंगलवार को बड़ी धूमधाम के साथ मेहता क्लब, वकील रोड से शाम ४.०० बजे निकली जाएगी। इस रथ यात्रा में पानीपत, कैथल, मुरादाबाद, अंबाला, शामली व कुरुक्षेत्र से इस्कान से भगतो के आने का प्रोग्राम हैं। इस रथ यात्रा में नासिक ढोल एवम इस्कान के भक्तों द्वारा मद्रंग एवं करताल के साथ भगवान के रथ के आगे कीर्तन का आनंद नगर वासियों को मिलेगा। यहां पर यह आयोजन पिछले २३ वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। इस अवसर पर नई मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय मित्तल सुशील अग्रवाल अनिल गोयल केपी चौधरी अनुराग सिंगल विशाल गर्ग भारत भूषण एवं शहर के बड़ी संख्या में गण मान्य लोग उपस्थित रहे संकीर्तन के उपरांत सभी भक्तों के लिए भगवान जगन्नाथ का भण्डारा हुआ, जिसमें सैंकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

यातायात के नियमो ंको जागरूक कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशन पर चलाये जा रहें अभियान में व पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर हर रोज कुछ नया और बेहतर करने का निरंतर प्रयास कर रही है।इसी क्रम में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर ने नाबालिक बच्चों के दोपहिया वाहन पर रोक लगाने एवं ऐसे बच्चों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने एवं अभिभावकों को नसीहत देने तथा आवश्यकता पड़ने पर कार्रवाई भी करने की मुहिम शुरू की हुई है।इसके अंतर्गत यातायात प्रभारी इंद्रजीत सिंह के सुपरविजन में दो उपनिरीक्षक यातायात पुष्पेंद्र कुमार एवं उज्जवल आर्य ने आज कई स्कूलों में पहुंचकर अभिभावकों को स्कूल बुलाकर नोटिस दिये तथा कुछ स्कूलों के माध्यम से अभिभावकों को नोटिस भेजे हैं।ट्रैफिक यातायात प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने दोनों उपनिरीक्षको को स्कूलों के बाहर इस आशय के साथ नियुक्त किया गया कि
वह नाबालिक बच्चों के वाहन चलाने पर नजर रखेंगे और चिन्हित करेंगे और इसके साथ ही अभिभावकों को बुलाकर इस बात के लिए चेताएंगे कि वह नाबालिक बच्चों को दोपहिया वाहन व फोरव्हीलर ने चलाने दे क्योंकि इसके घातक परिणाम सामने आ रहे हैं,इसे रोकने के लिए ही यातायात पुलिस ने यह सार्थक अभियान शुरू करते हुए स्कूलों में यह अभियान चलाया व चालान काटने के अलावा उचित कार्यवाही भी की।इस अभियान को लेकर और आशा की जा सकती है अपनी तरफ से अभिभावक पहल करते हुए अपने बच्चों को वाहन चलाने से रोकेंगे जो नाबालिक है। इसी को लेकर यह अभियान स्कूलों के बाहर निरंतर चलाया जाएगा।इस क्रम में आज भी ऐसे नाबालिक बच्चों के वाहनों के चालान किए गए और विधि संवत कार्यवाही की गई,यातायात प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने कहा है कि अभिभावक विशेष कर ऐसे मामलों पर अपने बच्चों का स्वतः संज्ञान ले अन्यथा यातायात पुलिस की यह कार्यवाही और गति के साथ यह अभियान चलेगा और आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी

 

निरीक्षण कर किया जागरूकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में सम्भावित बाढ के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिये तैयारियों के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेन्द्र कुमार ने सदर तहसील के ग्राम शेरपुर खादर में आयोजित राहत चौपाल में व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अमित कुमार ने अवगत कराया कि यहां बाढ चौकी पर तमाम व्यवस्थायें चाक चौबन्द हैं। इस राहत चौपाल में अतिवृष्टि, बाढ, वज्रपात, सर्पदंश आदि से होने वाली जनहानियों को रोकने/न्यूनीकरण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देशों के बारे में जनसामान्य को जागरूक किया गया। संभावित बाढ व अन्य आपदा के दौरान ग्रामवासियों द्वारा आपस में वॉटसग्रुप बनाकर सूचनाओं व अन्य राहत सम्बन्धी जानकारियों का आदान प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया। पशुओं के लिये चारा आदि की व्यवस्था किये जाने व उनके टीकाकरण के लिये भी जानकारी प्रदान की गयी। बाढ की स्थिति उत्पन्न होने पर सुरक्षित स्थानध्बाढ शरणालय की उपलब्धता के बारे में जानकारी की गयी। शुद्ध पेयजल, भोजन, दवाइयों आदि की आपातकालीन व्यवस्था किये जाने के लिये चिकित्सा विभाग, राजस्व विभाग आदि को निर्देशित किया गया। ग्राम शेरपुर में राहत चौपाल में जनसामान्य को संभावित बाढ से निपटने के बारे में जागरूक करने के बाद अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेन्द्र कुमार द्वारा पुरकाजी ब्लाक के ग्राम खेडकी, ग्राम रजकल्लापुर एवं ग्राम बढीवाला का निरीक्षण किया गया तथा संभावित बाढ के दृष्टिगत उपस्थित अधिकारीगण व ग्रामवासियों को जागरूक करते हुये निर्देश प्रदान किये गये।

 

एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा एक पेड़ माँ के नाम(वृक्षारोपण) कार्यक्रम द्वारकापुरी पार्क मु० नगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री प्रियांक गुप्ता जी (वार्ड मेंबर द्वारकापुरी) का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन जग रोशन गोयल जी ने किया।अतिथियों को शाखा की और से पटका पहनाकर स्वागत किया गया। अध्यक्ष कीमती लाल जैन ने सभी का स्वागत किया मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि वृक्षारोपण से हमारा तात्पर्य केवल वृक्ष उगाना ही नहीं है बल्कि पर्यावरण को शुद्ध भी रखना है चाहे वह घर का कूड़ा कचरा हो या किसी प्रकार की गंदगी हो हमें हमेशा पर्यावरण को शुद्ध रखना चाहिए । इसलिए वृक्ष तो हमारे जीवन का आधार है अतः हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिएकार्यक्रम संयोजक कुलदीप भारद्वाज-श्रीमती शिखा भारद्वाज एवं मुकेश लालकार्यक्रम चौयरमैन प्रदीप खन्ना कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, अध्यक्ष कीमती लाल जैन, कुलदीप भारद्वाजग, महिला संयोजिका परणीता गोयल का पूर्ण सहयोग रहा। सचिव गोपाल कंसल जी ने मुख्य अतिथि प्रियांक गुप्ता ( वार्ड मेंबर द्वारकापुरी) सभी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष कीमती लाल जी ने अंत में सभी का सूक्ष्म जलपान कराया।

 

पौष्टिक आहार वितरण कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा जौलाई माह का टीबी ग्रस्त रोगियों को पौष्टिक आहार वितरण का आयोजन जैन स्थानक आर्य समाज रोड़ पर किया गया। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत ११ रोगियों को ६ महीने तक प्रतिमाह पोस्टिक आहार निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि-डॉ लोकेश चंद गुप्ता (क्षय रोग अधिकारी) विशिष्ट अतिथि) प्रवीण कुमार (प्रां० संयोजक टी बी उन्मूलन)’ रहे। अध्यक्ष कीमती लाल जैन द्वारा सभी का स्वागत किया व कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी डॉ लोकेश चन्द्र जी ने शाखा का आभार व्यक्त किया व रोगियों को शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए शुभकामनाएं दी । प्रवीण सिंघल ने जिले के मरीजों के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम प्रायोजक- अरविन्द जैन व श्रीमती नीरु जैन जी रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील गर्ग द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने म सुदेश गर्ग (कार्यक्रम चेयरमैन) कुलदीप भारद्वाज, अवधेश गुप्ता, प्रदीप खन्ना, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, एवं श्रीमती नीरु जैन, रीना सिंघल जी का पूर्ण सहयोग रहा।

 

वादों का हुआ निस्तारण
मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन परिसर स्थित परिवार कल्याण केन्द्र एच्छिक ब्यूरो पर आयोजित बैठक में पहुंचे दर्जनो मामलो मे से अधिकतर मामलों का आपसी सुलस समझौते के आधार पर समाधान कराया गया। आपसी समझौते से खुश दम्पत्ति फिर से साथ रहने का संपना संजोये खुशी-खुशी अपने घर वापिस लौट गए।
शासन के निर्देशो के चलते जिला पुलिस-प्रशासन के सतत एवं सार्थक प्रयास की कडी में पुलिस लाईन परिसर स्थित परिवार कल्याण केन्द्र के एच्छिक ब्यूरो की बैठक पदाधिकारियो के समक्ष आए पारिवारिक मामलो को ध्यान पूर्वक सुनकर उनमे से कई मामलो का आपसी सुलह के आधार पर निराकरण कराया गया। एच्छिक ब्यूरो से जुडे पदाधिकारी एवं भाजपा नेता अशोक बाठला ने जानकारी देते हुए बताया कि एच्छिक ब्यूरो का हर संभव यह प्रयास रहता है कि किसी भी दम्पत्ति के बीच चल रहे विवाद का पटाक्षेप हो ताकि उक्त दम्पत्ति को न्यायालय एवं अधिकारियों के चक्कर ना काटना पडे। न्यायालय मे मुकदमो का अधिभार ना चढे। उल्लेखनीय है कि एच्छिक ब्यूरो की इस कमैटी से जुडे पदाधिकारी समाजसेवी बीना शर्मा, इं.अशोक अग्रवाल, होतीलाल शर्मा एडवोकेट सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी बैठक के माध्यम समझौते का प्रयास कराते हैं।

 

शांति समिति की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) व पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता में थाना कोतवाली नगर पर आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत व्यक्तियों से परंपरागत रूप से मोहर्रम मनाने की अपील की गयी। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेंद्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत की अध्यक्षता में थाना कोतवाली नगर पर धर्मगुरूओं व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ मोहर्रम के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अधिकारीगण द्वारा उपस्थित सभी समुदाय के धर्मगुरूओं व संभ्रांत नागरिकों से सुझाव लेते हुए अपील की गयी कि मोहर्रम के पावन पर्व को शांति पूर्वक मनाया जाए तथा धार्मिक सद्भावना बनी रहे। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री व्योम बिंदल, थानाध्यक्ष कोतवाली नगर श्री अक्षय शर्मा आदि उपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) व पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा उपस्थित सभी धर्मगुरुओं व संभ्रांत नागरिकों से अपील की गयी कि किसी प्रकार के शस्त्र का प्रदर्शन न किया जाए , कोई नया ताजिया नई जगह न रखा जाए पुराने इमामबाड़े से जो पहले की भांति ताजिया उठते चले आए हैं वही्ं उठें, तय रूट से ही ताजिया निकालें, जिस रास्ते से परंपरागत रूप से जुलूस निकाले जाते हैं उसी रास्ते से जुलूस निकाले जाए, सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाये रखें तथा त्योहार को आपसी भाईचारा और सहयोग से मनाएं। अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) द्वारा आगामी पर्व को लेकर साफ सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर सभी धर्मगुरुओं को आश्वस्त किया गया ।

 

धर्मेन्द्र हत्याकांड का खुलासाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र की वसुंधरा कालोनी मे हुए धमेन्द्र हत्याकाण्ड का खुलासा करते हत्यारोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से नकदी भी बरामद की।
उल्लेखनीय है कि वसुंधरा कालोनी निवासी धर्मेन्द्र की नृसंश हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पडताल एवं छानबीन मे जुट गई। सीओ नई मन्डी रूपाली राव के निर्देशन मे इंस्पैक्टर थाना नई मन्डी बबलू सिंह वर्मा एवं पुलिस टीम ने उक्त मामले के हत्यारोपी राहुल को धर दबोचा। आज दोपहर के वक्त पुलिस लाइन के सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने नई मन्डी के खुलासे के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी। प्रेसवार्ता मे एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ नई मन्डी रूपाली राव मौजूद रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21333 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 3 =