उत्तर प्रदेश

अवतार सिंह भड़ाना ने उत्तराखंड में किसान आंदोलन को लेकर की जबरदस्त एंट्री गुर्जर समाज को किया एकजुट

 जनपद हरिद्वार के रुड़की स्थित एक होटल में बीजेपी के मीरापुर विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने पार्टी के खिलाफ चलते हुए किसान आंदोलन को मजबूती देने के लिए अपने गुर्जर समाज को एकजुट करने का आहावान किया ओर निवेदन किया कि गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसानों के धरने पर गुर्जर समाज अपनी भी सहभागिता मजबूती से करें

अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि यह किसान आंदोलन किसी एक सामाज व वर्ग का नहीं है यह सर्व समाज का किसान आंदोलन है यह बीजेपी सरकार की नीतियों व कृषि बिल के खिलाफ विरोध में आंदोलन द्वारा चलाया जा रहा है

भारत के अंदर 500 किसान संघटनो का संयुक्त मोर्चा बना हुआ है सभी समाजों के पास बड़े-बड़े नेता है लेकिन गुर्जर समाज के पास कोई भी ऐसा नेता नहीं है जो अपनी बात तरीके से सरकार के सामने रख सके 

इन बिलो को वापस करा सके मेरा गुर्जर समाज से आह्वान है कि गुर्जर समाज एकजुट होकर अपना कोई एक नेता चुने और गाजीपुर स्थित किसान आंदोलन के प्रति बड़ी रैली उत्तराखंड में करे देश को आजाद करने में गुर्जर समाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है

हम मरने से नहीं डरते गुर्जर समाज ने देश को आजाद करने में अपनी जान न्योछावर की है गुर्जर समाज के लोगों ने एक सुर में आवाज देकर एकजुट होकर अवतार सिंह भड़ाना को अपना समर्थन दिया 

कहा कि हम तन मन धन से अवतार सिंह भड़ाना के साथ है और जल्द ही रुड़की के अंदर एक किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी जिसका नेतृत्व अवतार सिंह भड़ाना करेंगे और वही मुख्य अतिथि होंगे कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में गुर्जर समाज के लोग मौजूद रहे

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 5 =