रोवर रेंजर कैंप का समापन: विजेता टोलियों को सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में रोवर रेंजर कैंप का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। इसमें रोवर और रेंजर्स ने अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेता टोलियों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण झंडा गीत और सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कंचन प्रभात शुक्ला ने उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एंड गाइड की मुख्य आयुक्त की भूमिका निभाई। कंचन प्रभा शुक्ला ने सभी रोवर रेंजर को एक सफल कैंप के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं सभी रोवर रेंजर्स को उनके समाज में योगदान तथा उनके कर्तव्यों का बोध कराया। उन्होंने रोवर रेंजर के मुख्य सिद्धांतों को बताया। प्रसन्न रहो, कोशिश करो, तैयार रहो, सेवा करो को विस्तारपूर्वक समझाया।
इसके उपरांत प्राचार्य नरेश मलिक ने भी छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामाजिक कुरीतियों जैसे भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा आदि को दूर करने का आह्वान किया।
वहीं जल संरक्षण व सड़क सुरक्षा पर भी विस्तारपूर्वक समझाया। इस दौरान तंबू निर्माण प्रतियोगिता हुई, जिसमें फूड प्लाजा का भी आयोजन किया। तंबू निर्माण तथा फूड प्लाजा में शिक्षकों का सहयोग रहा।
तंबू निर्माण में मोर टोली प्रथम, टाइगर टोली द्वितीय तथा गुलाब टोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डा. हरिओम शर्मा ने विजेता टोलियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में हरेंद्र सिरोही, डा. इंद्रजीत, डा. अरुण, डा. केपी सिंह, डा. विजय ढाका, डा. रवीश व डा. अभिषेक आदि मौजूद रहे।