कपिलदेव ने किया निरीक्षण-सफाई व्यवस्था कराने हेतु कडे निर्देश
मुजफ्फरनगर।(डा0 संजय अग्रवाल द्वारा)| नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने शहर की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी राजीव शर्मा को पत्र लिखा और साथ ही स्वयं रामलीला टिल्ला एवं विजय दशमी उत्सव के स्थानों पर पहुँच कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। कपिल देव ने जिलाधिकारी को कहा है कि विजय दशमी का पर्व है और शीघ्र ही दीपावली आने वाली है लेकिन शहर के मुख्य मार्गों पर अभी भी कूडे के अंबार लगे पडे हैं और रामलीला टिल्ला के पीछेए जिला चिकित्सालय के पासए रामपुरी मुख्य जी0टी0 रोड प्रेमपुरीए ईदगाह रोडए जैन इण्टर कॉलेज के सामने जी0टी0 रोडए नई मण्डी भोपा पुल के नीचे ;मीका विहार के सामनेद्ध गुड मण्डी रोड बाबूराम गेट के सामनेए आदर्श कॉलोनी भोपा अड्डा आदि डलावघर भी कूडे से लदालद भरे पडे हैं।
कपिल देव ने बताया है कि 12 अक्टूबर को माननीय उप मुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा जी द्वारा भी नगर में सफाई व्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी व्यक्त की गयी थी और माननीय प्रदेश अध्यक्ष ;भाजपाद्ध श्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी ने भी उन्हें दूरभाष पर बताया है कि उन्होंने स्वयं जिलाधिकारी से शहर की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की थी और सफाई व्यवस्था सुदृढ कराने हेतु निर्देशित किया था। दिनांक 14 अक्टूबर को माननीय केन्द्रीय मंत्री श्री विजय गोयल जी ने भी नगर की सफाई व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए सफाई व्यवस्था की सुदृढता निश्चित कराने हेतु निर्देशित किया है।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ भी स्वच्छता के प्रति अत्यन्त गंभीर हैं और समय दृ समय पर सफाई के लिए निर्देशित करते रहते हैं।
माननीयों के निर्देशों के अनुपालन में विधायक कपिल देव ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शहर में सफाई व्यवस्था की सुदृढता निश्चित कराने हेतु कडे निर्देश दिये हैं। कपिल देव ने रामलीला टिल्लाए अस्पतालए रामपुरीए बाबूराम गेट आदि स्थानों पर स्वयं जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया एवं सफाई निरीक्षक को मौके पर बुलाकर निर्देशित किया। इस अवसर पर सुनील दर्शनए श्रवण मोघाए राजेशए अजय सागर, राजीव शर्मा सभासद, मनोज वर्मा सभासद, मनुप्रिय मजदूर, नरेश खटीक सभासद, हनी पाल सभासद, हैप्पी, अर्जुन आदि उपस्थित रहे।
