Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कांवड यात्रा को एसपी सिटी ने दिये दिशा निर्देश

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कांवड़ यात्रा २०२४ को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा ड्यूटी प्वाईन्ट को चेक किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । कांवड़ यात्रा- २०२४ को निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त तथा सकुशल सम्पन्न कराने के लिये मुजफ्फरनगर पुलिस पूर्ण रूप से कटिबद्ध है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत महोदय द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान बनाये गये ड्यूटी प्वाईन्ट को चेक किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। महोदय द्वारा कांवड़ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, कांवड यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार करने एंव उनकी हरसम्भव सहायता करने तथा डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने, कांवडियोंध्श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने तथा यदि किसी कांवड़ यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना होती है

उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने तथा किसी भी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारीगण को सूचित कराने सम्बन्धी आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही महोदय द्वारा शिविरों में ठहरे तथा पैदल चल रहे कांवडियोंध्श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनकी कुशलता पूछी गयी तथा उनकी समस्याओं, खान-पान व अन्य विषयों पर संवाद करते हुए कांवडियोंध्श्रद्धालुओं को बताया गया यदि किसी प्रकार की असुविधाध्परेशानी होती है तो डॉयल-११२ पर कॉल कर सकते है, मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =