Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन मेंचलाया गया वृक्षारोपण अभियान

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वृक्षारोपण जन अभियान-२०२४ के अन्तर्गत प्रदेश में ३६ करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में चलाया गया वृक्षारोपण अभियान।
पुलिस कर्मियों को वृक्षारोपण करने तथा वृक्षों को संरक्षित करने के लिये किया गया प्रेरित। वृक्षारोपण जन अभियान-२०२४ के अन्तर्गत प्रदेश में ३६ करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी को बताया गया कि वृक्षारोपण मानवता की रक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं, वृक्ष लगाकर हम अपने पर्यावरण व परिवेश को स्वच्छ व सुन्दर बना सकते हैं। प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैया रखकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने लिये महोदय द्वारा जागरूक किया गया
वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण के इस महाअभियान को सफल बनाने की अपील की गयी। इस अवसर पर  द्वारा पुलिसकर्मियों को वृक्ष भेंट कर वृक्षारोपण करने तथा वृक्षों को संरक्षित करने लिये प्ररित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारीध्कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 
इसके अतिरिक्त वृक्षारोपण जन अभियान-२०२४ के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानेध्चौकीध्पुलिस कार्यालय परिसरध्पुलिस मॉडर्न स्कूल में भी पुलिस अधिकारीध्कर्मचारीगण द्वारा बड़ी संख्या में फलदार, छायादार आदि पौधों को लगाकर वृक्षारोपण अभियान में अपना योगदान दिया जा रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 23189 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =