Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कांवड यात्रा मार्ग कंट्रोल रूम का अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कावंड यात्रा २०२४ को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मु०नगर को साथ लेकर शिव चौक कावंड कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।

शासन के निर्देशानुसार कावड़ यात्रा २०२४ को दुर्घनामुक्त एवं सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मु०नगर श्रीमती प्रज्ञा के साथ शिव चौक स्थिल कावड़ कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कन्ट्रोल रूम में तैनात सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी से समस्त व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसी क्रम में महोदय द्वारा बताया गया कि कावंडियो ध् शिव भक्तो की सुरस्क्षा के लिए समस्त जरूरतमन्द व्यवस्थाओ को पूर्ण कर लिया गया है। किसी भी शिवभक्त की किसी असमाजिक तत्व द्वारा कावड खण्डित न की जाये

इसके लिए चिन्हित स्थलो पर सी०सी०टी०वी० कैमरो की व्यवस्था कर कन्ट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है साथ ही महोदय द्वारा नगर पालिका परिषद मु०नगर से सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारियो को निर्दशित करते हुए कहा गया कि कावंड यात्रा के दौरान कावंड मार्ग पर साफदृसफाई व अन्य व्यवस्थाओ को नियमित रूप से सुदृढ रखा जाये। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद मु०नगर के अधिकारी/कर्मचारियो सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + twenty =