Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भोले के जयघोष से गुंजायेमान हुआ वातावरण

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्रावण माह की रिमझिम बरसात के बीच शिवभक्त तेजी के साथ अपने गंतव्य की और बढ रहे हैं। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर चल रहे शिवभक्त कांवडियो के आगमन के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

उत्तर भारत की पत्रित्र कांवड यात्रा के चलते अब पूरा शहर शहर धर्ममय हो गया है। हाईवे से लेकर पूरे कांवड मार्ग पर अब शिवभक्तों का कब्जा है। हर और बम बम भोले का जयघोष सुनाई दे रहा है। विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारी तथा धार्मिक संस्थाए, स्काउट गाइडस आदि सभी शिवभक्त कांवडियो की सेवा मे जुटे है। कांवड मार्ग पर शिवभक्तों को कहीं फल वितरित किए जा रहे है।

तो कहीं चाय-दूध, जलेबी, बालूशाही आदि बांटी जा रही हैं। हरिद्वार से आने वाले शिवभक्तो की संख्या अब बढती जा रही है। हाईवे पर दिनरात शिवभक्त नजर आ रहे हैं। जो भगवान आशुतोष की भक्ति मे लीन हो शिवालयों की और बढ रहे हैं। श्रावण माह मे भगवान शंकर को जलाभिषेक का विशेष महत्व है। वहीं शिवरात्रि पर्व पर देशभर मे रूद्राभिषेक तथा जलाभिषेक की शास्त्रो मे मान्यता है। इस धार्मिक आस्था के वशीभूत शिवभक्त अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए पूरे श्रृद्धा विश्वास के साथ कांवड लाते हैं।

कांवड यात्रा के मददेनजर एक और जहां पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई हैं। वहीं दूसरी और डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी तथा एसएसपी अभिषेक सिंह ने क्षेत्र मे भ्रमणशील हैं। जिलाधिकारी ने हाईवे, रूडकी रोड, अस्पताल चौराहा, शिव चौक स्थित कन्ट्रोल रूम सहित विभिन्न पाइंटस पर स्थलीय निरीक्षण कर अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कांवड मार्ग का किया निरीक्षण

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कांवड़ यात्रा-२०२४ को सकुशल एवं दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा किया गया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, कांवड़ियों से वार्ता कर पूछी कुशल-क्षेम, अधिनस्थों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

कांवड़ यात्रा-२०२४ को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था अक्षुण्य बनाए रखने तथा कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत महोदय द्वारा कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया । महोदय द्वारा कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया

इस दौरान महोदय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, विद्युत पोल एवं तारों की स्थिति तथा नीचे रखे ट्रांसफार्मरों की बेरिकेडिंग, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट तथा कांवड़ शिविरों एवं वाहन पार्किंग हेतु चिन्हित स्थानों, बैरिकेडिंग व्यवस्था, कांवड मार्ग पर लगाए गये चेतावनी/सांकेतिक बोर्ड, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, समुचित प्रकाश की व्यवस्था, किसी अप्रिय घटना घटित होने पर कांवड़ियों के लिए त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराने हेतु एंबुलेंस खड़ी करने/मैडिकल कैंप हेतु चिन्हित स्थानों का निरीक्षण किया गया

इसके साथ ही उपस्थित अधिनस्थ अधिकारी/कर्मचारीगण को कांवड़ मार्ग पर लगातार पैट्रोलिंग करने, कांवड़ियों की मदद के लिए पीआरवी पुलिस बल का रिस्पांस टाइम न्यूनतम रखने, कांवड़ मार्ग की ड्रोन कैमरों से निगरानी करने. कांवडियों की हर संभव सहायता करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया । इसके साथ ही कांवड़ियों से वार्ता कर उनकी कुशल क्षेम पूछते हुए कांवड़ियों को जलपान कराया गया ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 17 =