उत्तर प्रदेश

जानें क्या हुआ जब मुजफ्फरनगर में खाप चौधरी से मिलने पहुंची संजीव बालियान सहित भाजपा की ये बडी हस्तियां

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय गृह मंत्री तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक में किसान आंदोलन के मद्देनजर तय की गई रणनीति के अनुरूप आज केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजीव बालियान, भाजपा के वेस्ट यूपी अध्यक्ष मोहित बेनिवाल, प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र सिंह तथा बुढाना विधायक उमेश मलिक के साथ शाहपुर क्षेत्र के गांव शाहजुड्डी में देशवाल खाप के चौधरी राजेन्द्र सिंह के आवास पर पहुंचे।

शाहपुर क्षेत्र के गांव शाहजुड़डी में देशवाल खाप के चौधरी राजेन्द्र सिंह के यहां केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान, पंचायत राज्य मंत्री भूपेंद्र चौधरी, भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, बुढाना विधायक उमेश मलिक, शामली विधायक तजेंद्र निर्वाल सहित अन्य भाजपा नेता पँहुचे।

खाप के चौधरी राजेन्द्र देशवाल से सभी नेताओं ने देशवाल खाप चौधरी के पैर छुकर आशीर्वाद लिया। लगभग पोन घण्टे उनकी बैठक पर रहकर परिवार व उनका हालचाल जाना।

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि वह सभी खाप चौधरी से मुलाकात करने आये थे। सभी खापों के चौधरियों से मिलेंगे देशवाल खाप चौधरी से मुलाकात कर शुरुआत की गई है।

नेताओं से मिलने के बाद देशवाल खाप के चौधरी राजेन्द्र सिंह देशवाल ने बताया कि भाजपा के मंत्री विधयक उनसे मिलने के लिए आये थे। मुलाकात कर चले गए।

किसी प्रकार का जिक्र ना तो उन्होंने किया ना ही हमने किया। सामाजिक तौर पर आए उनका सम्मान किया। राजनीतिक या किसान मुद्दे पर बात होती तो उन्हें किसानों की समस्या व परेशानी से अवगत कराते, कृषि कानून व आंदोलन के सम्बंध में जबाब दिया जाता।

देशवाल खाप चौधरी से मुलाकात करने से पूर्व शाहपुर में पूर्व प्रधान मंत्री स्व चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यर्पण किया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =