News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का पर नगर पालिका अध्यक्ष ने बच्चों को गोली खिलाकर किया शुभारंभ
जनपद में ५३६३८६ बच्चों का लक्ष्य रखा गया है.Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज जनपद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के रूप में मनाया गया, जिसके अंतर्गत जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों ,सरकारी, अर्ध सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को पेट के कीड़ों की दवाई खिलाई गई। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ ए टू जेड रोड स्थित आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप जी के द्वारा बच्चों को अपने हाथों से पेट के कीड़ों की दवाई खिलाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है जो की अत्यंत सराहनीय है ,उन्होंने सभी बच्चों से कहा कि वे अवश्य साल में दो बार पेट के कीड़ों की दवा अवश्य खाएं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष दो बार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाता है इस वर्ष पहले यह फरवरी माह में मनाया गया था, आज हम वर्ष का दूसरा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मना रहे हैं जिसके अंतर्गत एक से १९ वर्ष के सभी बच्चों, किशोर किशोरियों को कृमि मुक्ति के लिए यह गोली खिलाई जाती है उन्होंने बताया कि इस बार पूरे जनपद में ५३६३८६ बच्चों को पेट की कीड़ों की दवाई खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम में उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ड गीतांजलि वर्मा, विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सोनिका आर्य,विद्यालय के प्रबंधक सुघोष आर्य, डॉ उमंग श्रीवास्तव, संजीव मलिक आदि उपस्थित रहे।

 

एसपी क्राईम ने सुनी समस्याएMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना समाधान दिवस पर नई मन्डी कोतवाली पहुंचे एसपी क्राईम प्रशान्त कुमार प्रसाद ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना तथा उनका समाधान कराया।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशों के चलते प्रत्येक माह के द्वितिय एवं चतुर्थ शनिवार को प्रदेशभर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक थाना समाधान दिवस आयोजित किया जाता हैं। जिसका उददेश्य नागरिकों की पुलिस विभाग एवं भूमि विवाद आदि से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण कराना है। इसी संदर्भ मे आज माह के दूसरे शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के तहत नई मन्डी कोतवाली पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर पहुंचे एसपी क्राईम प्रशान्त कुमार प्रसाद ने थाने पर पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को सुना एवं उनमे से अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया व शेष रही समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया। इस दौरान नई मन्डी कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह वर्मा, एसएसआई विकास कुमार सहित समस्त स्टाफकर्मी मौजूद रहे।

 

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियो मे मौतMuzaffarnagar News
भोपा। विवाहिता की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार भोपा थाना पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के समीपवर्ती गांव बेहडा थ्रू निवासी पूजा पत्नि सुमित ने खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। हादसे की जानकारी मिलने पर कुछ ही देर मे मौके पर पहुंचे सीओ भोपा,नायब तहसीलदार एवं इंस्पैक्टर भोपा द्वारा मौका मुआयना किया गया। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया गया। चर्चा रही कि विवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। जिन्हे समझा-बुझाकर शान्त करा या गया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट तथा मामले की जांच के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

 

गर्मी से नागरिक परेशान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उमस भरी गर्मी से नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पडी। गर्मी तथा उमस के कारण दोपहर मे शहर की सडकें सुनसान नजर आई। नागरिकों का कहना है कि कई दिनो से बरसात ना होने के कारण गर्मी अपने चरम पर है। श्रावण माह मे एक दो बार ही बारिश हुई है। यदि चार-पांच अच्छी बारिश हो जाएं तो मौसम मे तब्दीली आ जाएगी। अर्थात मौसम खुशगवार हो जाएगा। वहीं दूसरी और बुजुर्गो का कहना है कि भादवे के महीने में तो गर्मी और भी ज्यादा हो जाती है। गर्मी के कारण दोपहर के वक्त अक्सर शहर की सडकें सूनी-सूनी नजर आती हैं। गर्मी से इंसान ही नही बल्कि पशु-पक्षी भी परेशान है। जो धूप से बचने के लिए छावप की तलाश मे भटकते रहते हैं। कुछ हालाकि जिला प्रशासन की और से पशु-पक्षियों की सेवा के लिए दाना-पानी, छाया आदि की व्यवस्था की गई है। ताकि इन निरीह प्राणियों को छाया दार आश्रय मिल सके।

 

स्कूटी सवार हादसे में हुआ घायल
मंसूरपुर। कार की चपेट मे आकर स्कूटी सवार बुजुर्ग घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव जौहरा निवासी मुकेश कुमार पुत्र शिवनारायण शर्मा अपने चाचा राजेश्वर के साथ स्कूटी द्वारा मिल मन्सूरपुर बाजार से वापिस लौट रहा था। कि स्कूटी सवार ये दोनो जैसे ही फाटक के समीप पहुंचे कि इसी बीच पीछे की और से तेजगति के साथ आ रही कार की चपेट मे आकर स्कूटी सवार बुजुर्ग राजेश्वर घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए बेगराजपुर स्थित मैडिकल कॉलेज भिजवाया गया।

 

छात्र/छात्राओं के लिए कार्यक्रम का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा बी०एस०सी० (सी०एस०) पंचम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने पर उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन।
आज एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा बी०एस०सी० सी०एस० ) पंचम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने के उपलक्ष मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर आने वाली हर्षिका ने ८३.२ प्रतिशत अंक प्राप्त किये, द्वितीय स्थान पर आने वाली सताक्षी गर्ग जिसने ८३.० प्रतिशत व तृतीय स्थान पर आने वाली शगुन ने ८०.६ प्रतिशत अंक प्राप्त किये। हमारे कॉलेज मे बी०एस०सी० सी०एस०) पंचम सेमेस्टर के ८७ प्रतिशत छात्र/छात्रा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण रहे। चयनित छात्र/छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अभिभावको व बी०एस०सी० सी०एस० ) विभाग के सभी शिक्षकगणों को दिया। इसी के साथ उन्होने कहा कि भविष्य में भी वे निरन्तर ऐसे ही मेहनत करते रहेगें।
वार्ता करते हुए प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं ने अपनी उपस्थिति में सभी शिक्षकगणों को अपनी कामयाबी के लिये धन्यवाद देते हुये कहा कि महाविद्यालय के शिक्षकों की भूमिका न केवल अध्यापन में बल्कि वे विद्यार्थियों के मानसिक, भावनात्मक, शारीरिक और सामाजिक विकास में भी भूमिका निभाते है व हमारे स्तर के अनुसार पढ़ाते है एवं बच्चों के भविष्य को आकार देते है । शिक्षकों द्वारा हमारे कौशल व ज्ञान को उन्नत करने हेतु व गुणवत्ता में सुधार करने के अनेक कुशल प्रयास कियें जाते है, जिससे हमे उचित शिक्षा प्राप्त करने मे सुविधा मिली व जीवन मे आगे बढ़ने का हौसला मिला।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल जी ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षकों की महत्ता विद्यार्थियों के विकास के लिए बहुत अहम होती है, उनके द्वारा प्रगति के लिए प्रयास करें, शिक्षा का उददेश्य प्रगतिशील विद्यार्थियों का निर्माण करना है, न कि केवल वे जो पूर्णता के पीछे अस्पष्ट रूप से भागते है । विद्यार्थिय को समाज में स्वतंत्र और जिम्मेदार नागरिकों के रूप में तैयार करना व शिक्षा के माध्यम से उन्हें सामाजिक और नैतिक मूल्यों की सीख देते है जो समाज के लिए एक सकारात्मक मानसिकता भी प्रदान करते है। कठिनाइयों से सीखें क्योकिं ये सभी आपके कौशल और क्षमताओं को निखारेंगे और अंततः आपको एक बेहतर और सीखा हुआ !
व्यक्ति बनायेगें। उन्होने विभाग के विभागाध्यक्ष व सभी शिक्षकगणों का आभार व्यक्त किया। उन्होनें तीनों छात्राओं को भविष्य में प्रगति के पथ पर निरन्तर आगे बढने के लिए प्रेरित किया। इसी के साथ उत्तीर्ण छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रस्तति पत्र देकर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि छात्रों का मार्गदर्शन करना एक शिक्षक के काम का सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है । महत्वपूर्ण निर्णयों पर काम करते समय उनका समर्थन करना, यह सुनिश्चित कर सकता है कि वे जीवन में वह रास्ता चुनें जो उनके लिए सही है। उन्हें अक्सर मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। सफलता की एक से अधिक राहें है। शैक्षिक निर्देशन बालक की अपने कार्यक्रम को बुद्धिमत्तापूर्वक नियोजित कर पाने में सहायता प्रदान करता है । विद्यार्थियों को ऐसे पाठ्य विषयों का चुनाव करने में सहायता देता है जो उनकी बौद्धिक क्षमताओं, रूचियों योग्यताओं तथा व्यक्तित्व संबंधी विशेषताओं के अनुकूल हों और उन्हें योग्य बना देता है। इसके अलावा छात्र ध् छात्रायें अपने बी०एस०सी० सी०एस०) के अन्तिम वर्ष में कामयाबी हासिल करने के पश्चात् विभिन्न कम्पनियों में ट्रेंनिग कर रहें है, जिसकी अधिकांश व्यवस्था कॉलेज के माध्यम से करायी जाती है। इस अवसर पर बी०एस०सी० सी०एस० ) विभाग से चॉदना दीक्षित, मौ० अन्जर, मोहित गोयल, अनुज गोयल, राहुल शर्मा, हर्षित गर्ग, रोबिन मलिक, श्वेता, शशांक भारद्वाज, हर्षिता, प्रियंका, निरंकार शर्मा, वैभव वत्स, हिमांशु शर्मा, प्रशांन्त गुप्ता, विनिता चौधरी, अमित व उमेश मलिक आदि शिक्षकगण व स्टॉफ नें प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं को बधाई व आर्शीवाद दिया ।

 

पुलिस ने कई शातिर दबोचेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए थाना खालापार पुलिस द्वारा ०५ वारण्टी अभियुक्त गणों को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त गणों को समय से मा० न्यायालय के समक्ष पेश जा रहा है । अभियुक्त शकिर पुत्र युसुफ नि० उमर खां मस्जिद वाली गली खालापार थाना खालापार मु०नगर , पप्पू पुत्र गंगाराम हरिजन नि० खादरवाला थाना खालापार मु०नगर, कलबे हैदर पुत्र रजा हसनैन नि० द० कृष्णापुरी थाना खालापार मु०नगर, इस्तखार पुत्र अब्दुल गफूर नि० मौहल्ला किदवईनगर थाना खालापार मु०नगर, इसरार पुत्र मुस्ताक नि० सुजडू थाना खालापार मु०नगर। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० राहुल कुमार (चौकी प्रभारी वहलना), उ०नि० गनेश कुमार शर्मा ( चौकी प्रभारी किदवईनगर ), उ०नि० लोकेश गौतम ( चौकी प्रभारी खालापार ) शामिल रहे।

 

वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद तथा वीरांगना के नाम से लोकप्रिय स्वरू फूलन देवी के जन्मदिन को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाया गया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा नेताओं कार्यकर्ताओ द्वारा स्वरू फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट व समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनवीर कश्यप ने कहा कि स्व. फूलन देवी द्वारा भेदभाव उत्पीड़न अत्याचार के विरुद्ध सशक्त आवाज बनकर संघर्ष किया गया। सँघर्ष के चलते ही उनको वीरांगना कहा गया। कठिन हालात में उनको समाजवादी पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने बेटी मानकर आशीर्वाद देते हुए उनको समाजवादी पार्टी की सांसद बनाकर पिछडो के लिए आवाज को ताकत दी गयी।स्वरू फूलन देवी की जयंती पर समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष पवन बंसल,समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव सुमित पंवार बारी,सपा जिला सचिव पवन पाल,फिरोज अख्तर, श्याम सुन्दर,समाजवादी मजदूर सभा जिला महासचिव रामपाल सिंह पाल, नगर अध्यक्ष डॉ अलीशेर अंसारी, मीर हसन, चौधरी फरमान अली,गजेंद्र बालियान, राशिद जैदी, राजकुमार सहित अनेक कायकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

भजन संध्या का आयोजन आज
मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा गांधी कॉलोनी मे साप्ताहिक भव्य गीता पाठ एवम भजन संध्या का 11 अगस्त को आयोजन होगा। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि निःशुल्क साप्ताहिक गीता पाठ व भजन संध्या कि कड़ी में गीता पाठ और भजन संध्या का भव्य आयोजन दिनांक १ अगस्त दिन रविवार को साय ७ः०० से ८ः०० बजे तक’श्री अमित शर्मा के सौजन्य से उनके निवास स्थान- गांधी कॉलोनी गली न- १३ में आयोजित किया जायेगा।

 

वृक्षारोपण कर दिया संदेश
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जनपद में अखिल भारतीय जैन बैंकर्स फॉरम ने शनिवार को जैन इंटर कॉलेज, मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में वृक्षारोपण का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कॉलेज की प्रबंधकारिणी समिति के सम्मानित सदस्य, सुनील जैन (सिद्धार्थ फर्नीचर) अध्यक्ष, प्रदीप जैन प्रबंधक, गौरव जैन कोषाध्यक्ष, और प्रधानाचार्य डी के जैन के सानिध्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सार्थक-एनजीओ (कांति राठी -पीएनबी) के सहयोग से यह आयोजन हुआ, जिसमें प्रवीण कुमार जैन (अध्यक्ष), वाई. के. जैन (सचिव), अरविंद जैन (कोषाध्यक्ष, पीएनबी) सहित भारतीय जैन बैंकर्स फोरम, मुजफ्फरनगर यूनिट के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। सदस्यों में विनोद जैन, बिमल जैन, प्रवीण जैन, राजेंद्र जैन (एसबीआई), संजीव जैन, जे. डी. जैन (सेंट्रल बैंक), हर्ष जैन, अशोक जैन (पीएनबी), पंकज जैन (्रएमको बैंक) और आदरणीय अध्यापकगण शामिल थे, जिन्होंने मिलकर वृक्षारोपण किया। इसके बाद आम सभा में परम पूजनीय आचार्यश्री ज्ञेय सागर महाराज के सानिध्य में बुढानाध्मुजफ्फरनगर में आगामी जैन बैंकर्स सम्मेलन आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया गया।

 

तीन शातिर वांरटी दबोचेMuzaffarnagar News
शाहपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मु०नगर व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बुढाना के निर्देशन में थाना प्रभारी शाहपुर नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से अभि०गणपप्पू पुत्र जिले सिंह, राजेन्द्र सिंह पुत्र जिले सिंह निवासीगण ग्राम कुटबा थाना शाहपुर जिला मु०नगर, वारण्टी अभि० हनीस पुत्र मेहरु उर्फ मेहरुदीन निवासी ग्राम मो० चाडे कस्बा व थाना शाहपुर जिला मु०नगर उनेके मस्कनों से गिरफ्तार कर न्यायालय मु०नगर भेजा गया । गिरफ्तार वारंटी पप्पू पुत्र जिले सिंह निवासी ग्राम कुटबा थाना शाहपुर जिला मु०नगर, राजेन्द्र सिंह पुत्र जिले सिंह निवासी ग्राम कुटबा थाना शाहपुर, हनीस पुत्र मेहरु उर्फ मेहरुदीन निवासी ग्राम मो० चाडे कस्बा व थाना शाहपुर शामिल रहे। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० सन्दीप कुमार, यूटी सन्दीप कुमार, उ०नि० रविन्द्र सिंह, उ०नि०(यूटी) सन्दीप कुमार, का० प्रणव अत्री, का० ललित कुमार, हो०गा० देशपाल शामिल रहे।

 

डीएम-एसएसपी ने सुनी समस्याएं
शाहपुर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना शाहपुर पर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा थाना शाहपुर पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।

 

वीरांगना फूलन देवी अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की गाथा थी -अनिता कश्यप
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर उनको नमन करते हुए समाजवादी पार्टी की महिला नेत्री अनिता कश्यप ने कहा कि उस वक्त अतिपिछड़ों के साथ भेदभाव उत्पीड़न चरम पर था। न्याय की परिभाषा केवल धनाढय लोगो के पक्ष में थी इस अव्यवस्था उत्पीड़न के खिलाफ ही फूलन देवी को वीरांगना के रूप में संघर्ष का रास्ता चुनना पड़ा। अनिता कश्यप ने कहा कि उस दौर में भी तत्कालीन सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने ही पीडीए को सम्मान व अधिकार देते हुए स्वरू फूलन देवी को संसद तक पहुंचाकर अतिपिछड़ों को सम्मान दिया। कुकड़ा मंडी स्थित कैम्प कार्यालय पर स्वरू फूलन देवी को उनकी जयंती पर समाजवादी पार्टी नेत्री अनिता कश्यप व उनके साथ महिला कार्यकर्ताओ द्वारा नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

शहीदों को किया गया नमन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के अवसर पर स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज, ग्राम काकड़ा , ब्लॉक शाहपुर, जनपद मुजफ्फरनगर में देश के महान क्रांतिकारियों पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह, राजेन्द्र लाहिड़ी एवम अन्य महान क्रांतिकारियों को नमन किया गया। जिलाधिकारी महोदय श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवम मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री संदीप भागिया के निर्देशन में बाल कल्याण समिति से डॉ राजीव कुमार द्वारा छात्राओ को काकोरी ट्रैन एक्शन के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गई। काकोरी ट्रैन एक्शन के स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्य गाथा से परिचित कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार काकोरी ट्रेन एक्शन की १०० वीं वर्षगांठ के अवसर पर काकोरी शताब्दी समारोह का आयोजन कर रही है। काकोरी शताब्दी समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ से किया गया। हिन्दुतान रिपब्लिक एसोसिएशन के सदस्यों पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, ठाकुर रोशन सिंह और चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में महान क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी सरकार से लड़ने के लिए उसके खजाने की लूट की। देश के महान क्रांतिकारियों को याद करने के लिए हम यह शताब्दी वर्ष मना रहे हैं। वर्तमान और भावी पीढी को काकोरी ट्रेन एक्शन और स्वतंत्रता सेनानियो की शौर्यगाथा से परिचित कराने के लिए काकोरी ट्रेन एक्शन की १०० वी वर्ष गांठ पर यह आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में काकोरी ट्रैन एक्शन विषय पर आयोजित प्रश्नोत्तरी में सफल प्रतिभागियों आफिया, इकरा, मनु, वंशिका सामिया एवम अकिफा को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रधानाचार्य मंजुला मलिक एवम सभी प्रवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)पचेंडा रोड स्थित पी. आर.पब्लिक स्कूल में शनिवार को भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर श्मेनश्के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया वृक्षारोपण का संकल्प हरा भरा हो प्रदेश का कल एक सदस्य एक पेड़ शाखा द्वारा लगवाया गया है सौजन्य से वृक्षारोपण पौधे सार्थक संस्था कांति राठी तथा इंटर- हाउस मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन मीनाक्षी सिंघल प्रधानाचार्या द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शशिकांत मित्तल प्रांतीय अध्यक्ष, प्रवीण कुमार जिला सहसंयोजक, शिशु- कांत गर्ग प्रांतीय उपाध्यक्ष पर्यावरण , शाखा संरक्षक हर्षवर्धन जैन अनघ सिंघल डायरेक्टर पी.आर पब्लिक स्कूल ,श्रीमती रेखा सिंघल जिला महिला संयोजिका ,श्रीमती मानसी सिंघल प्रधानाचार्या पी.आर. पब्लिक स्कूल, अशोक सिंघल मैनेजर पी.आर. पब्लिक स्कूल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य रहा भावी पीढ़ी में सहयोग, संस्कार ,सेवा और समर्पण की भावना जागृत करना ।कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित सभी अतिथि गण तथा स्कूल प्रबंध समिति के सदस्यों ,कार्यक्रम संयोजन समिति द्वारा वृक्षारोपण तथा सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत फूल माला पहनकर तथा बच्चों द्वारा तिलक लगाकर उपहार स्वरूप विद्यालय के बच्चों द्वारा हस्त निर्मित कागज के बैग देकर किया गया। श्रीमती रेखा सिंघल जिला महिला संयोजक, कार्यक्रम संयोजक -श्रीमती वंदना शर्मा, श्रीमती सुनीता शाह प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थिति रही। प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्राओं को ’श्री हर्षवर्धन जैन (प्रांतीय मार्गदर्शक), संजय मिश्रा (अध्यक्ष), नवनीत कुमार गुप्ता (सचिव),नीरज कुमार सिंघल (वित्तीय सचिव), द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा ६ से ८ वर्ग तथा कक्षा ९ से १२ वर्ग दोनों में लिली हाउस विजेता रहा। मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा ११ से प्रथम स्थान पर विधि कलसन, द्वितीय स्थान पर मुस्कान ,और तृतीय स्थान पर सारा सिंह रही। प्रांतीय अध्यक्ष शशिकांत मित्तल जी ने वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए बच्चों से कहा पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण को भी सुरक्षित रखते हैं, अतः हमें पेड़-पौधे नहीं काटने चाहिए। आज हम अपने लालच के लिए पेड़-पौधे काटकर अपने पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुँचा रहे हैं। इससे पक्षियों के घर उजड़ रहे हैं। तथा वातावरण भी दूषित हो रहा है। वृक्ष काटने से ही बाढ़, भूमि-स्खलन भी बढ़ गए हैं। श्रीमती रेखा सिंघल जी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कला के क्षेत्र में रचनात्मकता और कल्पनाशीलता को बढ़ाना। कला में उनका आत्मविश्वास बढ़ाना। पारंपरिक मूल्यों को तलाशने और विकसित करने के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। रंगोली प्रतियोगिता के आयोजन से छात्रों को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने में मदद मिलती है। इस रंगोली प्रतियोगिता ने छात्रों को अपने रचनात्मक कौशल को निखारने और सबसे महत्वपूर्ण, एक टीम के रूप में काम करने के लिए प्रेरित किया। रंगोली का उद्देश्य सजावट से कहीं अधिक है। इसमें रंगों की मदद से अपने विचारों, कल्पना, रचनात्मकता और नवीनता को प्रदर्शित किया जा सकता है । स्कूल प्रधानाचार्या मानसी सिंघल जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओ से विद्यार्थियों में कला और रचनात्मकता का विकास होता है। इससे विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक जीवन में खुशी और आनंद मिलता है। विद्यार्थी मेहँदी और रंगोली को पेशे और कैरियर के रूप में चुन सकते हैं। आज के इस कार्यक्रम में के.पी राठी, विनोद अग्रवाल, मनीष गर्ग, श्रीमती मीना सिंघल, पुरुषोत्तम सिंघल, राजकुमार गुप्ता, राजेंद्र कुमार सैनी, राजकुमार गर्ग, सुखबीर सिंह , बृजभूषण गुप्ता, डा दीपक गर्ग , प्रशांत बंसल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव नवनीत कुमार गुप्ता ,स्कूल प्रधानाचार्या मानसी सिंघल, स्कूल निदेशक अनघ सिंघल और स्कूल मैनेजर अशोक सिंघल जी द्वारा उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह के रूप में स्कूल के पेंटिंग विभाग के बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए सभी गणमान्य जनों का आभार व्यक्त किया।स्कूल प्रांगण में कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपादित करने में प्रवीण कुमार ,दिव्या शर्मा, राखी पाल, शिखा ठाकुर, अनुपम सैनी आदि का विशेष योगदान रहा।

 

दिल्ली में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ धरना देंगे प्रहलाद पाहुजा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जिला अध्यक्ष प्रहलाद पाहुजा के निवास स्थान पर हिंदू युवा वाहिनी की एक अहम बैठक जिला अध्यक्ष प्रहलाद पाहुजा ने कहा की
बांग्लादेश में हिंदुओं पर जमकर अत्याचार हो रहा है वहां के मंदिर तोड़े जा रहे हैं हिंदुओं पर कहर जारी है हम इसका जमकर विरोध करते हैं आगामी ११ अगस्त को हिंदू युवा वाहिनी भारी संख्या दिल्ली के जंतर मंतर पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार निर्मल नरसंहार से कथित होकर एक सांकेतिक धरना देंगी उन्होंने मीडिया के माध्यम से आह्वान किया की भारी संख्या में हिंदू युवा वाहिनी के सदस्य अधिक से अधिक दिल्ली जंतर मंतर पर पहुंचने का काम करेंगे राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी दिए जाएंगे हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष नुमाइश कैंप आवास पर मीडिया से रूबरू हुए उन्होंने कहा कि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर देश के प्रधानमंत्री बांग्लादेश के खिलाफ ठोस कदम उठाए बांग्लादेश में लगातार मंदिरों के साथ साथ हिंदू संगठनों पर भी वहां पर अत्याचार हो रहे हैं बांग्लादेशी हिंदुओं के घर पर हमला बोलकर उनके घरों से लूट खसोट कर रहे हैं जो किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

 

डीएम का फर्जी व्हाट्सएप एकाउंट बना कर ठगी की कोशिश
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर में जिला प्रशासन ने जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि कुछ अज्ञात लोग जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की प्रोफाइल पिक्चर का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। ये लोग व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेजकर धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन ने सभी से अनुरोध किया है कि वे किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी या धनराशि न दें और सतर्क रहें। इस मामले में समुचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

विद्युत चोरी पकडी
मुजफ्फरनगर। अनूप सिंह अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय वितरण खंड तृतीय मुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में का कि खंड के अंतर्गत अत्यधिक विद्युत चोरी वाले क्षेत्रों सुजुडू, खालापार, इमामबाड़ा, फक्करशाह, प्रेमपुरी, डाबरवाला, रामपुरम में अभियान चलाकर २५ विद्युत चोरी पकड़ी गई जिसके अंतर्गत विभागीय नियम अनुसार प्राथमिकी थाने में दर्ज करा दी गई। प्रवर्तन दल के सहयोग से पूर्व में विद्युत चोरी में दर्ज प्रकरणों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है जिसके फलस्वरुप खंड कार्यालय में आज लगभग ३० प्रकरणों में राजस्व जमा कराया गया। सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से सादर अनुरोध है की अपना मासिक विद्युत बिल ससमय जमा करें एवं विद्युत की चोरी न स्वयं करें ना ही किसी को करने दे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21155 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − eleven =