भारतीय व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर। खतौली में भारतीय व्यापार मंडल का अधिष्ठापन व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। नगर कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।
व्यापारियों को नियुक्ति-पत्र दिए गए। उन्होंने मंडल के प्रति निष्ठा और समर्पण की शपथ ली। भारतीय व्यापार मंडल की खतौली नगर कार्यकारिणी के हुए अधिष्ठापन एवं शपथ ग्रहण समारोह में मंडल के सदस्यों को नियुक्ति-पत्र दिए गए।
नवनियुक्त सदस्यों ने मंडल के प्रति निष्ठा और समर्पण की शपथ ली। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिघल ने कहा कि आज भारतीय व्यापार मंडल पूरे देश में अपनी अलख जगा रहा है।
भारतीय व्यापार मंडल समर्पित व निष्ठावान सदस्यों को लेकर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर ओसामा नदवी, परवेज गाजी सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
व्यापारियों का नगराध्यक्ष रवि ग्रोवर व युवा नगराध्यक्ष ऋषभ जैन ने आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी इदरीस, हाजी अखलाक, हाजी शहनवाज, मंडल उपाध्यक्ष पुलकित जैन, नगर संरक्षक तेजेंद्र मोहन भाटिया, धीरज सूरी, फरहाज हुसैन, अभय जैन, अंकित तायल, मिटू सैनी, माधव गुप्ता, आयुष अग्रवाल, शिवम वर्मा, गौरी शंकर गौरी व पुनीत अरोरा आदि मौजूद रहे।

