Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अधिवक्ताओं में रोषः न्यायिक कार्यो से विरत हो हत्यारोपियो की गिरफ्तारी की मांग

मुजफ्फरनगर। मेरठ निवासी अधिवक्ता ओमकार सिह तोमर की विगत 12 फरवरी को हुई आत्महत्या के मामले मे हत्यारोपियो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रस्ताव पर जिला एवं सिविल बार एसोसिएशन से जुडे अधिवक्ताओ ने पूर्व मे की गई घोषणा के अनुसार न्यायिक कार्यो से विरत हो धरना प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।

उल्लेखनीय है कि मेरठ बार एसोसिएशन के सदस्य ओमकार सिह तोमर ने विगत 12 फरवरी को आत्म हत्या कर ली थी। इस दौरान उनकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला था।

जिसके पश्चात उक्त मामले मे आरोपियो के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज हुई। इस प्रकरण मे आरोपियो की गिरफ्तारी ना हो पाने से क्षुब्ध अधिवक्ताओ ने आज तालाबंदी कर विरोध दर्ज किया।

जिला एवं सिविल बार एसोसिएशन से सम्बद्ध वकीलो ने कार्य बहिष्कार कर कचहरी परिसर मे धरना प्रदर्शन किया। जिला बार संघ अध्यक्ष कलीराम एवं जिला बार संघ महासचिव अरूण कुमार शर्मा एड. तथा सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुगन्ध जैन एड. एवं सिविल बार एसोसिएशन मे महासचिव बिजेन्द्र सिह मलिक एड., की मौजूदगी मे अधिवक्ताओ ने तालाबंदी कर विरोध व्यक्त किया 

दोपहर के वक्त अधिवक्ताओ द्वारा इस सम्बन्ध मे राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा गया।

इस दौरान जिला बार संघ अध्यक्ष कलीराम, बार संघ महासचिव अरूण शर्मा,सिविल बार संघ अध्यक्ष सुगन्ध जैन एड. एवं सिविल बार संघ महासचिव बिजेन्द्र कुमार मलिक एड.,सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष नरेश चन्द गुप्ता,नेत्रपाल सिह,खजान सिह चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता यशपाल सिह राठौर,चन्द्रवीर सिह एड., जितेन्द्र पाल सिह, अमित वर्मा एड., राजीव गोस्वामी, श्यामा चरण पंवार एड., योगेन्द्र मित्तल, राजसिह रावत, रामबीर सिह, अनुराग त्यागी आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − two =