सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह द्वारा कचहरी परिसर में सघन चैकिंग अभियान
मुज़फ्फरनगर। कचहरी परिसर की सुरक्षा के दृष्टिगत सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह द्वारा डॉग स्क्वायड व क्यूआरटी पुलिस बल के साथ जनपद में स्थित कचहरी परिसर में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।
डॉग स्क्वॉड व एलआईयू टीम ने स्थानीय पुलिस बल के साथ मुजफ्फरनगर कचहरी परिसर में खडे वाहनों एवं संदिग्ध वस्तुओं की जांच की और सीओ खतौली द्वारा कचहरी सुरक्षा में तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है
पुलिस बल ने कचहरी परिसर में मौजूद व्यक्तियों से अपील की गयी कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे।
दो गौ तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से दो शातिर गौ तस्कर गिरफ्तार किये। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्तगण आसिफ पुत्र मौहम्मद हसन , महताब पुत्र मारुफ निवासीगण कुंगरपट्टी सुजडू थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण के कब्जे से 80 किलोग्राम गौ-मांस, 01 कुल्हाडी,01 छुरी,01 तराजू, 06 बाट,01 लकडी का गुटका आदि बरामद किये गये।
इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा गौवध अधि0 में वांछित अभियुक्त शोकीन पुत्र महमूद निवासी कुंगरपट्टी सुजडू थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को वहलना चौक से गिरफ्तार किया गया।

