Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ललिता चौधरी के नेतृत्व मे बढती महंगाई को लेकर ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ललिता चौधरी के नेतृत्व मे डीएम कार्यालय पहुंच पदाधिकारियो ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. को सौपा।

जिसमे बढती मंहगाई, पैट्रोल, डीजल आदि के दामो मे बढोत्तरी, बिजली के रेट कम करने की मांग आदि विभिन्न जन समस्याए रखी।

ललिता चौधरी के नेतृत्व मे जिलाधिकारी को सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि भारत सरकार द्वारा तीनो अध्यादेश जो सरकार द्वारा लाए गए हैं। किसानो द्वारा लगातार चल रहे धरने पर जाकर उनकी मांगे मानी जाए।

सरकार ़द्वारा लगातार पैट्रोल व डीजल के दाम बढाए जा रहे हैं जिससे किसानो की फसलो पर काफी लागत आ रही है। किसानो की सिंचाई के लिए डीजल व पैट्रोल सबसिटी रेट पर दिए जाये

इससे किसानो के नुकसान की भरपाई हो सकेगी। बढाज जा रहे बिजल की दरो को कम किया जाए। गरीब किसानो को बिजली कनेक्शन व बिजली मुफ्त दिया जाए। ज्ञापन सौपने वालो मे शाहनूर, जिले सिह, आबिद,ललिता चौहान, जावेद आलम आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − seven =