महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर शिवभक्त कांवड़ियों का आगमन शुरू
मुजफ्फरनगर। जिले में महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते शिवभक्त कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है।
महाशिवरात्रि पर्व में महज एक सप्ताह ही शेष है। तीर्थनगरी हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल ही गंतव्य की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों की संख्या जिले में लगातार बढ़ रही है
जिसमें अगले तीन-चार दिन में ओर भी अधिक वृद्धि होना तय है। इसके चलते श्रद्धालुओं द्वारा भी शिवभक्तों की सेवार्थ लगाए जाने वाले शिविरों की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
हरियाणा प्रांत के जनपद रेवाड़ी निवासी अनूप उर्फ भीम व संजय सहित अनेकों कांवडिये हरिद्वार से कांवड़ लेकर हाईवे पर पैदल चलकर पहुंचे।
शिवभक्तों ने आगामी महाशिवरात्रि को अपने शहर रेवाड़ी में ही पहुंचकर शिवालय में भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करेंगे। इसी के साथ ही अनेक शिवभक्त अलग अलग जगह शिवालयों की ओर बढ़ने शुरू हो गये है।
नगर के शिवचौक पर पहुंचने के साथ ही शिवभक्त कांवडिये बम बम भोले के जयघोष के साथ बढ़ते ही चले जाने शुरू हो गये है।

