Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नकली उत्पाद बेचने वाला शातिर दबोचाः कब्जे से पीडीलाइट कम्पनी के विभन्न नकली उत्पाद बरामद

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर में वांछित/वारण्टी अपराधियो के विरुद्द चलाये जा रहे धर पकड अभियान में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण व थाना खालापार पुलिस व पीडीलाइट कम्पनी की संयुक्त टीम के द्वारा पीडीलाइट कम्पनी के नकली उत्पाद रखने एवं बेचने पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

जिसके कब्जे से पीडीलाइट कम्पनी के विभन्न नकली उत्पाद हुए बरामद। अफजाल पुत्र स्व० इन्तजार नि० खेडा पट्टी ग्राम सुजडू थाना खालापार मु०नगर जिसके कब्जे से एरलडाइट की विभिन्न मात्रा कि पैकिंग मे एक किलो ८०० ग्राम के कुल ५ (सेट) सेट (५़५) रेसिन एंड हार्डनर व ४५० ग्राम के कुल १५ सेट (१५़१५) रेसिन एंड हार्डनर तथा ९० ग्राम कि पैकिंग मे कुल ९ पीस, ३६ ग्राम कि पैकिंग मे कुल १० पीस , १३ ग्राम की पैकिंग मे कुल १९ पीस तथा १८० ग्राम कि पैकिंग के कुल ५ पीस के नकली उत्पाद बरामद किया। पकडने वाली पुलिस टीम में उ०नि० मोहित कुमार (चौकी प्रभारी अम्ब विहार), उ०नि० लोकेश कुमार गौतम (चौकी प्रभारी खालापार ) शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 5 =