महिला सामाख्य कार्यक्रम के तहत 800 कार्यकर्ताओ की सेवा बहाली के लिए ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। महिला सामाख्य कार्यक्रम के तहत कार्यरत करीब 800 कार्यकर्ताओ की सेवा बहाली के लिए महिला सामाख्याकत्रियो ने एडीएम को ज्ञापन सौपा।
अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंची महिला सामाख्या कत्रियो ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. को सम्बोधित एक ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार को सौपा।
जिसमें अवगत कराया कि महिला सामाख्या कार्य्रम जो कि कि विगत 31 वर्षो से उ.प्र.के 19 जिलो गोरखपुर,मउ, वाराणसी, बहराईच, सीतापुर, प्रयागराज, चित्रकूट, कौशाम्बी, चन्दौसी,मथुरा, बुलन्दशहर, मुजफ्फरनगर, जौनपुर, प्रतापगढ, शामली, औरैया, सहानपुर, श्रावस्ती तथा बलरामपुर मे लगभग 20 लाख महिलाओं एवं किशोरियो के बीच संचालित रहा है।
महिला सामाख्या कार्यक्रम को अन्य सशक्तीकरण कार्यक्रम मे समाहित कर दिया गया है, परन्तु 25 जून 2020 से महिला समाख्या कार्यक्रम से जुडे समस्त 800 कार्यकर्ताओं के भविष्य के बारे में निर्णय न होने की स्थिति में इन परिवारों से जुडे सदस्यों का जीवन यापन करना कठिन हो रहा है।
ऐसी विषम परिस्थितियो मे भी महिला सामख्या के कार्यकर्ताओं द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए जनपद स्तर पर बिना किसी मदद के अर्न्तराष्ट्रीय महिला लगाया जा रहा है कि किसी एक महिला की गलतियो की सजा 800 कार्यर्ताओं को न मिले और उनके साथ इंसाफ करते हुए इंसाफ करते हुए उनकी सेवा को पुनः बहाल किया जाए।
जिससे उनके परिवार को खासतौर पर बच्चों का भविष्य अधर मे ना भटके। ज्यादातर कार्यकर्ताओं की उम्र 45 आयुसीमा को पार कर गयी है। जिससे वह अन्य संस्थाओं या सरकारी में नौकरी नही पा सकती है।
ऐसी परिस्थित मे एक मात्र सहारा यही है कि उनकी पुनः बहाली की जाए। एडीएम आलोक कुमार को सौपे गए मांग पत्र मे महिला सामख्या के तहत कार्यरत समस्त कम्रियो जो कि सरकारी तौर पर अनुबंध के आधार पर कार्यरत हैं, उनको उसी अनुबंध के आधार पर 26 जून 2020 से आगे भी नौकरी बहाल किया जाये।
अगर शासन सभी कर्मियो की नई नियुक्ति के आधार पर समायोजित कतरी है तो पात्र कर्मियो को ग्रेच्युटी का भुगतान नियमानुसार कर नई तिथि से पदभार ग्रहण कराते हुए सरकारी अनुबंधित कर्मचारियो के अनुरूप ही मानदेय व अन्य सुविधायें प्रदान की जाए। इस दौरान दर्जनो कार्यकत्री मौजूद रही।


