Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा पीड़ित बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा शुक्रवार को प्रातः ११ बजे उमेश मशीनरी स्टोर कोर्ट रोड पर क्षय रोग से पीड़ित बच्चों को खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष नवीन सिंघल, प्रान्तीय चौयरमेन अनिल गोपाल गर्ग, विनोद संगल, जिला सचिव अमित तायल व अजय गुप्ता जी का सानिध्य प्राप्त हुआ शाखा संस्थापक परमकीर्ति शरण अग्रवाल ने सभी अतिथियों को मंचासीन कराया।

अध्यक्ष सुनील गर्ग व कार्यक्रम चौयरमेन के.के.बंसल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। शाखा द्वारा क्षय रोग से पीड़ित छह बच्चों को गोद लिया हुआ है।

इन बच्चों के स्वस्थ होने तक शाखा द्वारा प्रत्येक माह इनको खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी इसी क्रम में आज सभी बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में प्रदेश की राज्य पाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल द्वारा घोषित क्षय रोग से पीड़ित बच्चों को सम्राट शाखा द्वारा गोद लेने पर शाखा की बहुत प्रशंसा की एवं आशा व्यक्त की कि शाखा आगे भी इसी प्रकार सामाजिक कार्य करती रहेगी

सभी अतिथियों ने शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे अन्य शाखाओं को भी इस प्रकार के कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम चौयरमेन कृष्ण कुमार बंसल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुष्पेन्द्र अग्रवाल, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, आलोक अग्रवाल, प्रेम प्रकाश एडवोकेट,का पूर्ण सहयोग रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 5 =