News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

सडक हादसे मे मौत
फुगाना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सडक हादसे मे करीब 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात फुगाना थाना क्षेत्र के गांव खरड में टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर निकटवर्ती जनपद झिंझाना के गांव अलीनगर निवासी करीब 30 वर्षीय बलराम कश्यप पुत्र रामभजन कश्यप की सडक हादसे के तहत मौत हो गई। ग्रामीणो ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया तथा परिजनो को इसकी सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन तथा ग्रामीण फुगाना पहुंच गए। परिजनो के कहने पर पुलिस ने बिना किसी कार्यवाही के ही शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। युवक की मौत से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।

 

गोली मारकर किया घायलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कुछ युवकों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए मेरठ भेजा गया। पुलिस मामले की जांच पडताल मे जुट गई है।
जानकारी के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव कूकडा में बीती देर रात कुछ युवकों ने आदिल नामक युवक को समझौते के नाम पर उसके घर से बुलाकर गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवास से ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। एक बार को माहौल मे सन्नाटा सा पसर गया। वहीं दूसरी और जिस दिशा से गोली की आवाज सुनाई दी थी। हर कोई उधर की दौड पडा। जहां पहुंचे ग्रामीणो ने देखा कि युवक आदिल लहुलुहान अवस्था में जमीन पर पडा कराह रहा है तथा उसके हाथ व पेट मे गोली लगने से खून बह रहा है। घायल के परिजनो ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो हादसे की जानकारी मिलते ही थाना नई मन्डी पुलिस तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से घायल आदिल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रैफर कर दिया। चर्चा रही कि गांव पुरबालियान निवासी आदिल पिछले कुछ दिनो से कूकडा रिश्तेदारी मे रह रहा था। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले स्कूली बच्चों के विवाद से आपसी रंजिश बनी हुई थी। पुलिस ने उक्त मामले मे मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच पडताल व छानबीन शुरू कर दी है।

 

जयन्ती पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पूर्व कैबिनेट मंत्री विद्याभूषण की 19 वीं जयन्ति पर आयोजित कार्यक्रम मे सभी वक्ताओ ने स्व.विद्याभूषण को हरदिल अजीज एवं विकास पुरूष बताया। भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश महासचिव एवं सहारनपुर मंडल प्रभारी हरीश भूषण ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबीनेट मंत्री विद्याभूषण की 19 वीं जयन्ती पर रैनबो विहार कोठी नं.1 पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ईदरीश प्रमुख ने की तथा संचालन कांग्रेसी नेता सतीश शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्व.विद्याभूषण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। बैठक को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्व.विद्याभूषण सन 1973 से 1977 तक नगरपालिका चेयरमैन रहे एवं 1980 मे नगर विधायक से उत्तर प्रदेश सरकार मे कैबीनेट मंत्री बने। उन्होने अपने जीवनकाल मे अनेक विकास कार्य कराये। जो जगजाहिर हैं। झांसी रानी पार्क हमे स्व.विद्याभूषण की याद दिलाता है। मुजफ्फरनगर के इतिहास मे विद्याभूषण का नाम स्वर्ण अक्षरों मे लिखा हुआ है। हरीश भूषण ने कहा कि पूर्व पालिकाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने नगरपालिका द्वार को विद्याभूषण स्मृति द्वार के नाम से बनवाने की घोषणा की थीं। उक्त घोषणा को पूरा कराना ही सच्ची श्रृद्धांजलि होगी। कार्यक्रम मे सांसद हरेन्द्र मलिक, पूर्व पालिकाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, हरीश भूषण, पंडित सतीश शर्मा, श्याम सिंह राठौर,सन्दीप, यामीन चौहान, मामून अंसारी, आलोक अग्रवाल, पवन कुमार, पंकज सहरावत, मोहित कल्याणी, सचिन शर्मा, पंकज गोयल, मिथलेश गोयल, राजू आदि ने स्व.विद्या भूषण के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

 

श्याम वंदना महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनायाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के द्वारा ३४ वा श्याम वंदना महोत्सव बड़ी धूमधाम से नई मंडी रामलीला भवन में मनाया गया जिसमें श्याम बाबा का भव्य दरबार लगाया गया एक प्राचीन कथा के अनुसार एक गाय प्रतिदिन एक ही जगह पर जाकर स्वयं दूध दे देती थी जब वहाँ पर खुदाई हुई तो वही से श्याम बाबा के शीश का प्रकट होना माना जाता है उसी दृश्य को दिखाते हुए दरबार लगवाया गया और गुफा में बैठे हुए श्याम बाबा फूलों के श्रृंगार में सजकर बहुत मनमोहक लग रहे थे । मुख्य अथिति के रूप में प्रदेश सरकार के मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल,पूर्व विधायक अशोक कंसल,पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता सचिन सिंघल उपस्थित रहे। कपिल देव अग्रवाल जी ने मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है भजन भी गाया और कहा की समिति ने बाबा के मंदिर बनाने का संकल्प लिया लेकिन समिति में आपस में छोटी-मोटी बातों पर विवाद हो गया था जो कि श्याम बाबा की कृपा से अब खत्म हो चुका है और आज सभी सदस्य एक ही मंच पर दिखाई दे रहे है मंत्री जी ने कहा कि समिति में हुए विवाद से मुझे भी बहुत कष्ठ हुआ था क्योंकि माननीय मंत्री जी ने मनीष अग्रवाल और अचिन सागर गर्ग को अपना दाया हाथ और बाया हाथ बताया मुख्य यजमान के रूप में अरविंद बंसल मिर्च वाले और अरुण गर्ग पेपर वाले, राजेन्द्र गुप्ता और राजकुमार सिंघल आटे वाले रहे ।जयपुर से आये हुए भजन गायक तृप्ति लडडा और सौरभ शर्मा ने बाबा को और प्रेमियों को खूब रिझाया बाबा के प्रेमियों से पूरा पंडाल भरा हुआ था समिति की ओर से छप्पन भोग,इत्रवर्षा,ओर बाबा की कृपा से बाबा के सभी प्रेमियों के लिये भोजन प्रसाद की व्यवस्था की हुई थी। समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल,अचिन सागर गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, राजीव गर्ग, संजीव गर्ग, रिंकू गर्ग, राजीव बंसल, अनुज गर्ग, विनीत सिंघल, राहुल सिंघल,अचिन बंसल,मोहित बंसल,अंशुल,सागर,अभिषेक सागर ,राजकुमार जिंदल, नरेंद्र गर्ग,अंकित गर्ग, मयंक अग्रवाल,अतुल गर्ग टीटू,संजीव अग्रवाल,निष्काम गर्ग,रचित सिंघल,कृष्ण बंसल,श्रेय मित्तल, राघव मित्तल, शुभम गुप्ता, अनिल गर्ग, अभिषेक अग्रवाल, अभिषेक तायल, हर्षित अग्रवाल, प्रिंस चावला, निक्की, अर्पित सिंघल, गट्टू, शास्वत गोयल, अनुराग, अवि, प्रांशु बंसल, वासु, विपुल गर्ग ,लोकेश बंसल,अनुज जिंदल,उत्सव जैन एवं श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के सभी एकादशी सदस्य मौजूद रहे।

 

व्यापारी महासम्मेलन का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) ने, कूकड़ा चौक के निकट, मधुर मिलन पैलेस में, अपना वार्षिक प्रांतीय व्यापारी महासम्मेलन आयोजित किया जिसमें संपूर्ण उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम का शुभारंभ, मुख्य अतिथिगण- माननीय चौधरी लक्ष्मी नारायण (गन्ना व चीनी कैबिनेट मंत्री उ. प्र. सरकार), कपिल देव अग्रवाल ख्कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार, प्रवीण खंडेलवाल (राष्ट्रीय महासचिव कॉनफैडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एवं सांसद- चांदनी चौक दिल्ली) संजीव बालियान (पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार), हरेंद्र मलिक (सांसद मुजफ्फरनगर), वीरपाल निर्वाल (अध्यक्ष जिला पंचायत मुजफ्फरनगर) और श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर) ने अपने कर कमलों से, दीप प्रज्ज्वलित कर, विवेक दायिनी मां शारदे की वन्दना तथा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष माननीय स्वर्गीय श्री नेकीराम गर्ग को पुष्पांजलि अर्पित कर किया । संगठन के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष माननीय घनश्याम दास गर्ग ने कार्यक्रम की सराहनीय अध्यक्षता की तथा प्रदेश महामंत्री श्री तिलक राज अरोरा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गर्ग, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विकास जैन, प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री अनिल कंसल, प्रदेश अध्यक्ष युवा श्री प्रदीप भारद्वाज, प्रदेश मंत्री श्री हर्षवर्धन जैन, प्रदेश अध्यक्ष महिला श्रीमती रश्मि गुप्ता एवं संगठन के संरक्षक प्रमुख उद्योगपति श्री अंकुर गर्ग, भीमसैन कंसल, संपादक अंकुर दुआ, ने मंच के माध्यम से भारत सरकार के माननीय मंत्रीगण एवं सांसद गण के समक्ष व्यापारियों की विभिन मांगे रखी। कार्यक्रम का सुंदर संचालन, प्रदेश युवा महामंत्री जयवीर सिंह एवं नगर महामंत्री सुमित गर्ग ने संयुक्त रूप से किया तथा पूरे प्रदेश के सातों मंडलों से आए व्यापारी गण का स्वागत नगर अध्यक्ष नरेंद्र मित्तल, नगर अध्यक्ष युवा राजीव सिंघल, अलमासपुर इकाई के महामंत्री सुनील सैनी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यवीर वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री ओमकार अहलावत, जिला अध्यक्ष राम कुमार तायल, नगर अध्यक्ष नरेंद्र मित्तल तथा प्रदेश संयुक्त संगठन मंत्री दीपक वर्मा ने किया तथा सभी व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन की बागडोर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतवीर वर्मा, जिला युवा अध्यक्ष सरदार तरणजीत सिंह, नगर अध्यक्ष युवा राजीव सिंघल, नगर महामंत्री युवा नवीन मित्तल, नई मंडी संरक्षक कमल किशोर गोयल, अध्यक्ष प्रवीण जैन, नई मंडी कोषाध्यक्ष विमल प्रसाद गुप्ता, अलमासपुर इकाई के महामंत्री सुनील सैनी, जिला महामंत्री बागेश अग्रवाल, अलमासपुर अध्यक्ष शिवकुमार चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवीर सिंह राठी, नगर उपाध्यक्ष युवा संजय गुप्ता, नगर संगठन मंत्री युवा चिराग गोयल, नगर युवा मंत्री श्रवण गोयल, हरीश चौधरी, मनमोहन गोयल, नगर युवा महामंत्री हर्ष सिंघल, प्रकाश मार्केट के अध्यक्ष हर्ष संगल, अमित गुप्ता, आदि ने संभाली । व्यापारियों ने मुख्य रूप से निम्न मांगे की- प्रदेश के ६० वर्ष से ऊपर के व्यापारियों के लिए तत्काल प्रभाव से पेंशन योजना लागू करना, व्यापारियों के स्टॉक का बीमा सरकारी स्तर पर होना, एस टी की जटिलताओं को समाप्त कर सरलीकरण किया जाना , कमर्शियल विद्युत दरें घरेलू दरों के बराबर होना, व्यापारी की जीवन दुर्घटना बीमा राशि १० लाख से बढ़कर २० लाख करना, व्यापारियों को आयुष्मान योजना में शामिल किया जाना, मंडी समिति शुल्क पूर्णतया समाप्त किया जाना, सभी विभागों में पंजीयन आजीवन होना, सरकारी अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न बंद होना, व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस जारी होना और लखनऊ में व्यापार भवन बनना। विचारों की श्रंखला में – महिला प्रदेश महामंत्री श्रीमती गंगा रस्तोगी प्रदेश उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल प्रदेश मंत्री ज्योति मोहन गोयल, वरिष्ठ उद्योगपति कुश पुरी , सुरेन्द्र अग्रवाल, शिव नारायण जी, कृष्ण गोपाल मित्तल, ने अपने विचार रखे और माननीय मंत्रीगण , सांसद गण और चेयरपर्सन ने हर प्रकार से व्यापारियों का साथ देने तथा उनकी समस्याओं का निराकरण करने का वायदा किया । सभी आगंतुक गण ने कार्यक्रम की व्यवस्था , सुबह के नाश्ते और दोपहर के भोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की । कार्यक्रम में निम्न व्यापारियों ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया- सुनील तायल, नगर ऑडिटर अजय गर्ग ,राजीव गुप्ता अमर रेवड़ी, कुलदीप मित्तल नगर मंत्री, संजीव अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष, व अमित अग्रवाल महामंत्री प्रकाश मार्केट, नगर युवा अध्यक्ष राजीव सिंघल अलमासुर से सुनील कुमार, सुभाष सैनी, प्रदीप सैनी, संजय उपाध्याय, राकेश सैनी सोहनलाल अग्रवाल आदि

 

विवाद में अधेड की हत्या
बुढाना। मामूली विवाद मे करीब 50 वर्षीय अधेड की हत्या से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव मे पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बुढाना कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कुरथल निवासी करीब 50 वर्षीय राजबीर पुत्र चतरा गांव मे ही परचून की दुकान करता है। बताया जाता है कि शनिवार देर रात्रि ११.३० बजे तंबाकू आदि लेने आए तीन युवकों ने राजवीर कश्यप की भाला घोंपकर निर्मम हत्या कर दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतक के परिजनों के अनुसार आरोपी शराब के नशे में थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। दुकानदार की मौत से परिजनों में मातम छाया हुआ है। उधर, कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। आरोपी गांव से फरार हो चुके हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीओ गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि दुकानदार से हत्यारोपियों का तंबाकू मांगने को लेकर विवाद हुआ। दुकानदार ने नशे की हालत में उनको तंबाकू देने से इंकार कर दिया तो तीनों युवकों ने उसकी पिटाई की और फिर भाला घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश में टीमों को लगाया गया है।

 

सिपाही ने की आत्महत्याMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बुढ़ाना क्षेत्र के गांव शाहडब्बर निवासी अनुज राठी सिपाही के पद पर ग्रेटर नोएडा में तैनात थे, अनुज ने पारिवारिक विवाद के तनाव में अपनी सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार में अनुज की मौत से कोहराम मचा गया है। अनुज पांच साल पहले ही यूपी पुलिस में सिपाही के रूप में भर्ती हुआ था।
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाने में तैनात कांस्टेबल अंकुर राठी ने शनिवार की देर रात को अपने सरकारी हथियार से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने यह खौफनाक कदम सरकारी क्वार्टर में उठाया। शुरुआती जांच में पता चला है कि उन्होंने गंभीर पारिवारिक समस्याओं से जूझते हुए यह कदम उठाया। मृतक कांस्टेबल अंकुर राठी पुत्र जयवीर राठी मूल रूप से जनपद मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहडब्बर का रहने वाला था और मार्च २०१८ में शादी हुई थी। मृतक कांस्टेबल के १ चार माह की छोटी बच्ची है। मिली जानकारी अंकुर राठी ने शनिवार रात अपने घर पर वीडियो कॉल की थी और सभी घर वालों से भी बातचीत की थी, जिसके बाद उसने है खौफनाक कदम उठाया।

 

खाली मकान भरभराकर गिरा
मुजफ्फरनगर। खतौली के मोहल्ला मिट्ठूलाल में देर रात पतंग विक्रेता नवेद का तीन मंजिला खाली मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में पड़ोसी हाजी अनीस के मकान की दूसरी मंजिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया गया कि नवेद के मकान की तीसरी मंजिल का लिंटर हाजी अनीस के मकान की छत पर आकर गिरा था। इस दौरान गली में खड़े दो लोगों को मामूली चोट आई है। मोहल्ले के लोगों ने मकान को दरकता देखकर कई घंटा पहले ही नवेद और आसपास के मकानों को खाली कर लिया था। लिंटर गिरने से पड़ोसी अशफाक के मकान की ऊपरी मंजिल की दीवार और अफजल के मकान की दीवार गिर गई। लिंटर का मलबा सडक पर गिरने से रास्ता बंद हो गया है। छत के ऊपर जाल में बंद हाजी अनीस के पालतू ३०० कबूतरों की भी मौत हो गई।

स्वच्छता पखवाड़े के तहत दिलाई शपथ
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी व सह संयोजक भाजपा कृष्ण गोपाल मित्तल,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ संजय मिश्रा,कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी एवं स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी सरदार बलजीत सिंह द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत व्यापारियों को जागरुक करते हुए स्वच्छता अभियान में अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए सहभागिता करने हेतु प्रेरित किया,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व सरदार बलजीत सिंह,एफ एफ आई प्लक्षा मैनवाल,आकाश दीप द्वारा व्यापारियों को पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग त्यागने एवं अपने बाजारों को स्वच्छ व सुंदर रखने हेतु शपथ दिलाते हुए जागरूक किया गया,इस दौरान प्रदेश युवा उपाध्यक्ष व मंडल संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ तरुण मित्तल,भाजपा नेता संजीव संगम,अध्यक्ष तहसील परिसर बृजकुंवर गर्ग,हरिओम शर्मा,राजेंद्र अरोरा,जयेंद्र प्रकाश,आलोक कुमार,सुखबीर सिंह,रमन शर्मा, लक्की ग्रोवर,किरणपाल सहित अनेकों व्यापारियों द्वारा नगर के बाजारों को स्वच्छ व सुंदर रखने की शपथ ग्रहण की गई

देर रात धरने के बीच पहुंचे सांसद हरेंद्र मलिकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चरथावल ब्लॉक क्षेत्र के गांव कुल्हेड़ी में कई दिन पहले करंट लगने से झुलसे लाइनमैन नफीस राव की उपचार के दौरान आज मौत हो गई, जसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया देर सांसद हरेंद्र मलिक खुद धरना स्थल पर ग्रामीणों के बीच पहुंचे और अधिकारियों से वार्ता की। सांसद हरेंद्र मलिक की अधिकारियों से वार्ता के बाद सांसद के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के परिवार को एक बिजली विभाग की और से संविदा की नौकरी दी जाएगी, वही ४००० महीना, ७ण्५० लाख रुपए का मुआवजा व अन्य कई मुआवजे मृतक परिवार को दिए जाएंगे, सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा वह इस दुख की घड़ी में मृतक परिवार के साथ है और उन्हें हर संभव मदद प्रशासन की ओर से दिलवाई जाएगी।।

 

 

योग सामाजिक ढांचे को सभ्य और स्वस्थ बनाने की कला
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) योग जीवन का आधार है और सामाजिक ढांचे को सभ्य और स्वस्थ बनाने की कला है। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य तथा जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ग्रीनलैंड मॉडर्न जू० हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में आयोजित संस्थान की एक आवश्यक बैठक में प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि योग का प्रचार प्रसार करने के लिए भारतीय योग संस्थान ने संपूर्ण भारत वर्ष में दिनांक २८ व २९ सितंबर २०२४ को प्रभात फेरी का आयोजन करने का निर्देश दिया है। संस्थान का उद्देश्य योग को घर-घर तक निशुल्क पहुंचा कर समाज व राष्ट्र को स्वस्थ और सभ्य बनाने का है। संस्थान का मानना है कि भारत का प्रत्येक नागरिक यदि मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होगा तो समाज में फैली हुई बुराइयां जातिवाद ,संप्रदायवाद, भ्रष्टाचार, व्यभिचार और दुराचार स्वतरूही समाप्त हो जाएगें। उन्होंने बताया कि योग हमारे जीवन का आधार है। एक योगी व्यक्ति परिवार समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी होता है। इस अवसर पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक २८ और २९ सितंबर २०२४ को दैनिक योग साधना के उपरांत सभी योग साधना केंद्रों पर अपने-अपने क्षेत्रोँ में लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए प्रभात फेरी निकल जाएगी। जिसका नारा होगा योगम् शरणम गच्छामि । बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी २ अक्टूबर को संस्थान का योग दिवस कार्यक्रम ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में सायं ४रू३० बजे से ६रू०० तक धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर, जिला मंत्री योगेश्वर दयाल ,केंद्र प्रमुख नीरज बंसल ,राकेश गोयल ,यज्ञ दत्त आर्य ,रामपाल शर्मा ,कविंद्र बालियान आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

 

पूर्व मंत्री संजीव बालियान ने किया सम्मानित
मीरापुर। विधानसभा के गाँव हाशमपुर मे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के साथ पैरिस ओलिंपिक २०२४ में हमारे भारत देश का नाम रोशन करने वाली बेटी प्रीति पाल के घर पहुँचकर शुभकामनायें दी व भाजपा परिवार के और से १ लाख ३१ हजार रुपये की धन राशि बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहन राशि दी व केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी । साथ मे अमित राठी क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा मदन पाल जी, तरुण पाल , हरेंद्र शर्मा ,अरुण शर्मा, अरविंद लिली , शुभम ,कार्तिक काकरान ,रविकांत प्रधान ,ओम प्रकाश पाल ,प्रमोद पाल व क्षेत्रवासी मौजूद रहे ।ण्

 

कलाल महासभा जनपद मुजफ्फरनगर कार्यकारिणी की बैठक हुई सम्पन्नMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कलाल महासभा जनपद मुजफ्फरनगर कार्यकारिणी की एक विशेष मीटिंग का आयोजन कलाल महासभा के अध्यक्ष प्रमोद कर्णवाल के आनंदपुरी स्थित आवास पर किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता एडवोकेट रोहिताश कर्णवाल द्वारा की गई एवं मीटिंग का संचालन शैलेंद्र कर्णवाल ने किया। मीटिंग में कार्यकारिणी के सभी सदस्यों से कलाल महासभा की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से चलाने हेतु सुझाव लिए गए। कलाल महासभा की ओर से क्षेत्र वाइज टीमों का गठन किया गया जिसमें मुजफ्फरनगर,भोपा,खतौली, छपार आदि क्षेत्रीय टीमों का गठन किया गया। मीटिंग में शुक्रताल में धर्मशाला बनाना, समाज के होनहार बच्चों को प्रोत्साहन देना, विवाह परिचय सम्मेलन कराना तथा दीपावली मिलन समारोह आयोजित करने पर भी चर्चा की गई। मीटिंग में यह भी निर्णय लिया गया कि कलाल महासभा के अध्यक्ष प्रमोद कर्णवाल की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष डॉ.प्रवेश कर्णवाल कलाल महासभा का कामकाज संभालेंगे। मीटिंग में प्रमोद कर्णवाल,विजय कर्णवाल, डा.प्रवेश कर्णवाल,एडवोकेट रोहिताश कर्णवाल,संजय कर्णवाल,राजीव कर्णवाल, नानक चंद वालिया,ऋषिराज वालिया, प्रदीप वालिया, शैलेंद्र कर्णवाल,अरुण कर्णवाल,मुकेश कर्णवाल, बिजेंद्र कर्णवाल,राजेश कर्णवाल,योगेश कर्णवाल,सोनू कर्णवाल,नीरज कर्णवाल एवं केतन कर्णवाल आदि उपस्थित रहे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =