Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. को सौपा

मुजफ्फरनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार लाम्बा के नेतृत्व मे कहचरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. को सौपा।

ज्ञापन के माध्यम से राज्य कर्मचारियो की समस्याओ से अवगत कराते हुए तत्काल प्रभाव से समस्याओ के समाधान की मांग की है। जिलाध्यक्ष संजीव कुमार लाम्बा ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि कर्मचारियो की समस्याओं का निराकरण तत्काल प्रभाव से कराया जाए।

उन्होने कहा हमारी मंशा कभी भी विषम परिस्थिती उत्पन्न करने की नही रही है। उन्होने कहा कि सरकार तत्काल प्रभाव से नई पेंशन योजना को समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाल करे,कोरोना काल में फ्रिज किये गए भत्तों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाये।

निजीकरण, आउटसोर्सिग एवं ठेकेदारी व्यवस्था पूर्णतयः समाप्त की जाये। ज्ञापन के माध्यम से राज्य कर्मचारियो की विभिन्न समस्याओ से अवगत कराया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − twenty =