Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया: गौमांस,सींग, इलेक्ट्रानिक काटां बरामद

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 सुनील नागर द्वारा अभियुक्तों नवेद पुत्र मन्शाद उर्फ भूरा, इमरान पुत्र मन्शाद उर्फ भूरा निवासीगण महमूदनगर थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को इमरान कालोनी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 200 किलोग्राम गौमांस, खुर्र, खाल, सींग, इलेक्ट्रानिक काटां, छुरी बरामद की गयी।

मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त विनोद पुत्र प्रताप निवासी ग्राम मेघा सकरपुर थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया।

इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 राघवेन्द सिंह द्वारावारण्टी अभियुक्त इस्लाम पुत्र यूसुफ निवासी मौहल्ला कानूनगोयान कस्बा व थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तों खालिक पुत्र खलील, नूरू पुत्र वकील निवासीगण ग्राम खुशरोपुर थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्तों के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 इन्द्रजीत सिंह द्वारा गैगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अली रजा पुत्र अययू निवासी ग्राम निरधना थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया । वहीं थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 विनयपाल सिंह द्वारावारण्टी अभियुक्त शहजाद पुत्र मौसम निवासी ग्राम निराना थाना सिखेडा जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तों मामचन्द पुत्र मानसिंह, लाखन पुत्र हरचन्द निवासीगण ग्राम मुस्तफाबाद थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को तालडा मोड से गिरफ्तार किया।

इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 श्री इन्तजार अहमद मय हमराहिगण द्वारा वारंटी अभियुक्त शेरसिंह पुत्र वीरसिंह निवासी ग्राम तूल्हेडी थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर, वारंटी अभियुक्त यासीन पुत्र झबेर सिंह निवासी ग्राम खेडी सराय थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्तों के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुशील शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त राद्येश्याम पुत्र नत्थू सिंह निवासी भौकरहेडी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। 

थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 देवेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त सागर मलिक पुत्र ओमवीर सिंह निवासी ग्राम डूंगर थाना फुगाना जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा विद्युत अधि0 में वांछित अभियुक्त रकमूदीन पुत्र अल्लाह रख्खा निवासी ग्ररम मुरादपुरा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 13 =