आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। जमीनी विवाद मे आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।
भोपा थाना क्षेत्र की पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ क्षेत्र के फिरोजपुर बागर स्थित शिवधाम आश्रम के महन्त बृजगिरी महाराज पुत्र नागा प्रेमगिरी ने सौपे गए प्रार्थना पत्र मे अवगत कराया कि वह 2007 से एक छोटा सा आश्रम बनाकर निवास कर रहा है।
उसका आरोप है कि उसकी चार बीघा जमीन वर्ष 2012 मे केसो निवासी फिरोजपुर से खरीदी थी। जिसमें उसके अनपढ होने के कारण सम्बन्धित पटवारी एवं कुछ व्यक्तियों द्वारा धोखाधडी से अनुसूचित के पटटे की जमीन की रजिस्ट्री करा दी गयी थी।
पीडित व्यक्तियो ने इस सम्बन्ध मे मामले की छानबीन कराकर उचित कार्यवाही कराने की मांग की।

