तितावी थाना प्रभारी ने चौकीदारों के साथ की बैठक
तितावी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावो को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। डीएम सेल्वा कुमारी जे. एवं एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के अनुपालन मे तितावी थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने अवैध शराब पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लगाने के उददेश्य से थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने चौकीदारो के साथ आयोजित बैठक मे आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि बाहर से आकर रह रहे गांव के बाहरी लोगो को चिन्हित किया जाए। शराब के ठेके के अलावा अगर कोई भी व्यक्ति शराब बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
थाना प्रागण मे आयोजित बैठक के दौरान एसओ राधेश्याम यादव ने कहा कि गांव से बाहर रह रहे हिस्ट्रीशीटर अपराधियों का पूरा ख्याल रखें। उनके गांवमे आते ही पुलिस को तुरंत सूचना दें।

