Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

औषधि निरीक्षक द्वारा की गयी चैकिंग व छापामारी से मैडिकल स्टोर संचालको मे मचा हडकम्प

मुजफ्फरनगर। औषधि निरीक्षक द्वारा की गई सघन चैकिंग व छापामारी से मैडिकल स्टोर संचालको मे हडकम्प मच गया। डीएम सेल्वा कुमारी जे. एवं नगर मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह के निर्देशो के चलते औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद द्वारा आज अपनी टीम को लेकर कई मैडिकल स्टोर्स पर सघन चैकिंग की गई।

डीआई लवकुश प्रसाद व टीम द्वारा की गई छापामारी से मैडिकल स्टोर संचालको मे हडकम्प मच गया। बताया जाता है कि औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद द्वारा नगर के सर्कुलर रोड स्थित कई मैडिकल स्टोर पर छापामारी की गई।

चर्चा रही कि जिलाधिकारी को पिछले कुछ समय से शिकायत मिल रही थी कि उक्त स्टोर्स पर प्रतिबन्धित दवाईयों की बिक्री की जा रही है। जिसके चलते आला अधिकारियो के निर्देशो के अनुपालन मे आज सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

परन्तु सरकूलर रोड स्थित उक्त मैडिकल स्टोर्स पर छापामारी के दौरान किसी प्रकार की कोई भी प्रतिबन्धित दवा नही मिली।

आरोप है कि चैकिंग के दौरान उक्त मैडिकल स्टोर्स पर फार्मेसिस्ट भी नही मिले। जिस कारण उक्त डी.आई. द्वारा उक्त स्टोर संचालको के खिलाफ साधन सामग्री एक्ट 1940,1945 की धारा 22 एक डी के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की। जिसके अनुसार उक्त स्टोर संचालको द्वारा दवाईयो की खरीद/बेच पर रोक लग गई है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =