यूपी में पंचायत चुनावों का ऐलान, मुजफ्फरनगर में 19 अप्रैल को होगा मतदान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग ने आज पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। यूपी में चार चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। 15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। सभी 18 मंडल के एक-एक जिले में पहले चरण का चुनाव होगा।
2 मई को शुरू होगी मतगणना
सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी मतगणना
3 अप्रैल से शुरू होगी पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया
दूसरे चरण में 7 अप्रैल से 8 अप्रैल तक किया जा सकेगा नामांकन
तीसरे चरण में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक होगा नामांकन
चौथे चरण में 17 अप्रैल से 18 तक होगा नामांकन
— News & Features Network (@mzn_news) March 26, 2021
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। चुनावों के दौरान सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम रहेंगे। जोनल मजिस्ट्रेटों को भी खास जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
मुज़फ्फरनगर में 19 अप्रैल को होगा चुनाव pic.twitter.com/mj6MN6tSwP
— News & Features Network (@mzn_news) March 26, 2021
उप्र. दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ ने कहा है कि सरकार की उपेक्षा से शिक्षामित्र त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी नहीं करेंगे। संघ ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में भी शिक्षामित्र ड्यूटी नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार शिक्षामित्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया है। अल्प वेतन में शिक्षामित्रों से शिक्षण कार्य के साथ चुनाव ड्यूटी का कार्य भी कराया जा रहा है।
संघ ने निर्णय लिया है कि यदि शिक्षामित्रों की मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो वे शिक्षण कार्य के अलावा कोई अन्य कार्य नहीं करेंगे।

