Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर पुलिस एक्टिव मोड पर: भारी मात्रा में शराब पकडी, तीन गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। तमाम दावों के बावजूद चुनावी शराब के तस्कर मान नहीं रहे हैं। मतदान से दो दिन पूर्वं नई मंडी पुलिस ने शराब माफियाओ से ५ लाख की कीमत की हरियाणा मार्का कि अंग्रेजी शराब की ८० पेटियां बरामद की है।

बताया गया है कि चैकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर व एक कार के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए लगातार मुजफ्फरनगर पुलिस एक्टिव मोड पर है।

नई मंडी इंस्पेक्टर अनिल कपरवाँन ने लाखों की शराब बरामद की है। पुलिस का कहना है कि यह अवैध शराब पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए सप्लाई हो रही थी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + three =