मुजफ्फरनगर पुलिस एक्टिव मोड पर: भारी मात्रा में शराब पकडी, तीन गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। तमाम दावों के बावजूद चुनावी शराब के तस्कर मान नहीं रहे हैं। मतदान से दो दिन पूर्वं नई मंडी पुलिस ने शराब माफियाओ से ५ लाख की कीमत की हरियाणा मार्का कि अंग्रेजी शराब की ८० पेटियां बरामद की है।
बताया गया है कि चैकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर व एक कार के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए लगातार मुजफ्फरनगर पुलिस एक्टिव मोड पर है।
थाना नई मण्डी @muzafarnagarpol द्वारा 3 शातिर अवैध शराब तस्कर अमित, राहुल, राजवीर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 1 कार, ट्रेक्टर और भारी मात्रा में हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है, जिसकी कीमत करीब 05 लाख रूपये है I #सराहनीय @Uppolice pic.twitter.com/PXcy2XGE58
— News & Features Network (@mzn_news) April 17, 2021
नई मंडी इंस्पेक्टर अनिल कपरवाँन ने लाखों की शराब बरामद की है। पुलिस का कहना है कि यह अवैध शराब पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए सप्लाई हो रही थी।

