Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर नालों की सफाई

मुजफ्फरनगर। नगर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के निर्देश पर पालिका प्रशासन पहले से अधिक सजग हो गया है।

पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर वार्ड संख्या ३४ विकल्प जैन मान्य सभासद के वार्ड में नई मंडी रामलीला ग्राउंड के पास नाला गैंग टीम के द्वारा तली झाड़ नालों की सफाई कराई गई

विकल्प जैन  सभासद स्थल पर मौजूद रहे, नालों में बंदे लगाकर टेल से हेड की ओर नाले की सफाई कराई गई

नालो से अत्याधिक तली झाड़ सिल्ट निकालने से क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों, सभासद विकल्प जैन के द्वारा नाला टीम तथा अध्यक्ष की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

साथ ही वार्ड संख्या २७ श्रीमती सपना मलिक माननीय सभासद के वार्ड में श्मशान घाट की ओर जाने वाले संकीर्ण स्थल पर नाले की भी तली झाड़ सफ़ाई व विभिन्न वार्डो में मैनुअली सैनिटाइजर का कार्य कराया।

विकल्प जैन सभासद द्वारा नगर पालिका परिषद ग्रुप पर इस प्रकार अपने शब्दों में प्रशंसा की गई।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − eleven =