मतदान आज, पोलिंग पार्टियां रवाना: एसएसपी अभिषेक यादव ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
मुजफ्फरनगर। विभिन्न व्यवस्थाओ के बीच त्रिस्तरीय चुनाव 2021 के लिए जनपद के विभिन्न तहसीलों, ब्लॉक एवं कूकडा नवीन मण्डी स्थल आदि अनेक स्थानो से मतदान कार्य हेतु पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। 19 अप्रैल 2021 को होने वाले मतदान कार्य के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो के निर्देशन मे पोलिंग पार्टियां अपने अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।
उल्लेखनीय है कि 19 अप्रैल 2021 को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सफलता के लिए डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव,सीडीओ आलोक यादव,एडीएम प्रशासन अमित कुमार,एडीएम आलोक कुमार,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो के निर्देशन मे चुनाव सम्बन्धी व्यवस्थाऐं सुनिश्चित की जा रही हैं।
19 अप्रैल 2021 दिन सोमवार को होने वाले मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशो के अनुपालन मे विभिन्न मतदान केन्द्रो के लिए कूकडा नवीन मन्डी स्थल, जानसठ तहसील,बघरा ब्लॉक, चरथावल ब्लॉक आदि विभिन्न ब्लॉक व अन्य स्थानो से त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पोलिंग पार्टियां रवाना हुई।
इस दौरान सभी को कोविड-19 की गाइडलाइनो का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया। एसएसपी अभिषेक यादव ने चरथावल ब्लॉक पहुंच कर वहां से रवाना हो रही पोलिंग पॉर्टियो के सम्बन्ध मे व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
SSP @muzafarnagarpol अभिषेक यादव द्वारा बघरा में पोलिंग पार्टियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए रवाना किया गया। सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने तथा कोविड-19 से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत नियमित मास्क पहनने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। pic.twitter.com/DNtqARwhI8
— News & Features Network (@mzn_news) April 18, 2021
इसी संदर्भ मे कूकडा नवीन मण्डी स्थल पहुंचे एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के अर्न्तगत कूकडा नवीन मन्डी स्थल पहुंच कर वहां से रवाना हो रही पोलिंग पार्टियों के सम्बन्ध मे सभी व्यवस्थाओ का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए रवाना किया। साथ ही सभी को कोविड-19 की गाइडलाइनों का पालन करने व कराने हेतु निर्देशित किया गया।
जनपद में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु SP CITY @muzafarnagarpol र्पित विजयवर्गीय द्वारा कूकडा में पोलिंग पार्टियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए रवाना किया गया। सभी को कोविड-19 की गाइडलाइनों पालन करने व कराने हेतु निर्देशित किया गया pic.twitter.com/bTXTOuLV60
— News & Features Network (@mzn_news) April 18, 2021
त्रिस्तरीय चुनाव के लिए डयूटी वितरण को लेकर कई जगह लम्बी-लम्बी लाइन देखने को मिली। नई मन्डी क्षेत्र के कूकडा ब्लॉक व जानसठ ब्लाक आदि सम्बन्धित ब्लॉक पर पहुंचे कर्मचारी डयूटी वितरण कार्ड लेकर अपने अपने मतदान केन्द्रो के लिए रवाना हुए।
डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव ने जनपद मे त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को सम्पन्न कराने हेतु एसएसपी अभिषेक यादव ने तितावी थाना क्षेत्र स्थित बघरा मे पोलिंग पार्टियो का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए रवाना किया गया। एसएसपी ने इस दौरान सभी को सतर्क रहने रहने,सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत नियमित मास्क पहनने,सैनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए निर्देशित किया गया।
साथ ही पोलिंग बूथ पर आने वाले वृद्ध एवं दिव्यांग की मदद करने तथा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचित करने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान एसपी देहात श्रीवास्तव, सीओ फुगाना,एसओ तितावी राधेश्याम यादव आदि मौजूद रहे।
वहीं दूसरी और जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के मददेनजर पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल शुक्रताल, ब्लॉक मोरना का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीओ जानसठ, एसडीएम जानसठ एवं इंस्पैक्टर भोपा दीपक चतुर्वेदी मौजूद रहे।

