समाचार
सर्बिया की नतालिजा कोष्टिक ने जर्मनी की साराहा रीबिका सिकोलिच को हराया
मुजफ्फरनगर। भावना स्वरूप मैमो. महिला अन्तर्राष्ट्रीय महिला टेनिस टूर्नामेंट में आज कई संघर्षपूर्ण मुकाबले हुए। महिला खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाते हुए अपने प्रतिद्वंदी खिलाडी को शिकस्त दी। सर्विस क्लब में कोर्ट नम्बर 1 पर हुए एकल मुकाबले में जापान की हीरोको कुवाता ने इंडोनेशिया की अलदिला सुतदियादी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-1, 6-7, 6-4 से हराया। कोर्ट नम्बर एक पर ही हुए मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने जमकर मेहनत की। इसी कोर्ट पर एकल मुकाबले में सर्बिया की नतालिजा कोष्टिक ने जर्मनी की साराहा रीबिका सिकोलिच को कड़े मुकाबले में 6-3, 6-1 से हराया। कोर्ट नम्बर 2 पर हुए कड़े मुकाबले में स्लोवाकिया की तेरिजा मिखालिकोवा ने गुलगारिया की एलेक्जेन्ड्रीना नाइजिनोवा को 6-4, 7-6, 6-3 से हराया। कोर्ट नम्बर 3 पर हुए मुकाबले में स्लोवाकिया की नसतीजा कोलार ने जापान की केयोका ओकामुरा को 6-4, 6-4 से हराया।
टेनिस का छात्राओं ने लिया आनन्द
मुजफ्फरनगर। छात्राओ ने सर्विस क्लब मे चल रहे भावना स्वरूप मैमो. अर्न्तराष्ट्रीय महिला टेनिस टुर्नामेन्ट का भरपूर आनन्द लिया। कचहरी स्थित सर्विसेज क्लब पहुंचे एस.एफ.डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्राऐ आज दोपहर अपने अध्यापको के साथ सर्विस क्लब मे चल रहे भावना स्वरूप मैमो.अर्न्तराष्ट्रीय महिला टेनिस टुर्नामेन्ट को देखने पहुंंचे तथा कुछ देर रूप सभी छात्राओं ने टेनिस टूर्नामैन्ट का भरपूर आनन्द उठाया। इस दौरान उनके शिक्षक भी मौजूद रहे।
गांजे के साथ दबोचा
मुज़फ्फरनगर। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एस पी सिटी ओमवीर सिंह के कुशलमार्ग निर्देशन में व सी ओ नई मंडी योगेन्द्र सिंह एवं एस एस आई मदन सिंह बिष्ठ के नेतृत्व में नई मंडी पुलिस के लगातार गुडवर्क जारी नई मंडी थाना क्षेत्र के ग़ांधी कालोनी चोकी इंचार्ज नरेश भाटी व कुकड़ा चोकी इंचार्ज रामबीर सिंह ने ईदगाह जोली रॉड पर चेकिंग के दौरान गांजे के साथ फुरकान पुत्र यूसुफ निवासी कुकड़ा को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए आरोपी फुरकान से करीब एक किलो १०० ग्राम गांजा बरामद किया,पकड़े गया आरोपी इस नशे के कारोबार को आस पास के कस्बो व गावो एवं होटलों आदि पर बेचता था नई मंडी पुलिस काफी दिनों से इस आरोपी की तलाश कर रही थी। थाना नई क्षेत्र में पिछले कई दिनों से नरेश भाटी चोकी इंचार्ज ग़ांधी कालोनी व कुकड़ा चौकी इंचार्ज रामबीर सिंह को सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में नशे का कारोबार किया जा रहा है, जिसका असर युवकों पर पड़ रहा है,फुरकान के जकड़े जाने से आस पास के लोगो को मिली राहत’
थानाध्यक्ष मनोज चौधरी को दी विदाई
मीरापुर थाने के निवर्तमान थानाध्यक्ष मनोज चौधरी का पुरकाजी स्थानांतरण होने पर गुरुवार को मीरापुर थाने में पुलिसकर्मियों द्वारा मनोज चौधरी का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान समस्त पुलिसकर्मियों व कस्बे के गणमान्य नागरिकों ने मनोज चौधरी के कार्यकाल की जमकर सराहना की तथा उन्हें फूल मालाएं पहनाकर व प्रतीक चिन्ह तथा अन्य उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया और थानाध्यक्ष मनोज चौधरी को भावभीनी विदाई दी इस दौरान मुख्य रूप से एसएसआई जितेंद्र यादव कस्बा इंचार्ज विनोद कुमार सब इंस्पेक्टर लोकेश चौहान सब इंस्पेक्टर शीतल शर्मा कांस्टेबल संजय कुमार नवीन चौधरी धर्मेंद्र कुमार विनय कुमार के अलावा समाजसेवी ब्रज भूषण अग्रवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदुमन शर्मा पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी पूर्व चेयरमैन जहीर कुरैशी डॉक्टर रविंद्र पाराशर भाजपा किसान मोर्चा मंडल प्रभारी चौधरी बृजपाल सिंह नरेंद्र त्यागी सचिन ठाकुर अनिल नंदवानी सुनील कुमार राहुल व्यास लोकेंद्र गुर्जर आदि मौजूद रहे।
सड़क हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर।अलग अलग स्थानों पर हुए सडक हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिससूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार जनपद के लक्सर थाना क्षेत्र के गांव जीतपुर निवसी चतर सिंह पुत्र धर्मपाल अपनी पुत्री उषा व पुत्र अरूण कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था निरगाजनी के पास हुएसडक हादसे में वह तीनों घायल हो गये जिन्हे उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी आरिफ पुत्र जान मौहम्मद, अलमासपुर निवासी लोकेश पुत्र जगदीश, शुक्रताल निवासी राजू पुत्र नंदकिशोर व अलका पत्नी अजय भी सडक दुर्घटनाओं में गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। निराना के पास एक अज्ञात व्यक्ति सडक दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मानसून भी देता है हर आईटीएफ में सर्विस क्लब के ग्रास कोर्ट पर दस्तक
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के सर्विस क्लब में चल रहे 25 हजार डालर के इनामी राशि वाले आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट का इतिहास गवाह है कि जब-जब भी यहां आईटीएफ हुआ मुजफ्फरनगर के सुदंर ग्रास टेनिस कोर्ट पर मानसून की नजर हमेशा ही टेढी रही। ऐसा नहीं हुआ कि इस आयोजन के बीच कभी बारिश न पडी हो। इस बार भी अब तक टेनिस कोर्ट को दो बार बारिश भिगो चुकी है लेकिन यह अलग बात है कि अभी टेनिस कोर्ट सुरक्षित है मौसम और आईटीएफ टेनिस की यह जुगलबंदी मुजफ्फरनगर में बार-बार देखने को मिलती है।
जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर में सन् 2002 से भावना स्वरूप मैमो. आईटीएफ अन्तर्राष्ट्रीय महिला टेनिस टूर्नामेंट चल रहा है और यह मुजफ्फरनगर के एक मात्र सर्विस क्लब के ग्रास कोर्ट पर होता है लेकिन अब इस पूरे खेल का ही इतिहास उठाकर देखा जाये तो ऐसे एक दो आयोजन ही बचे होंगे जब इस खेल के दौरान यहां बारिश ने इस मैदान को न भिगोया हो। यह अलग बात है कि बारिश हल्की हो या भारी लेकिन न जाने मानसून के इस मैदान से और इस आईटीएफ से क्या रिश्ते जुडे हुए है कि बारिश इस मैदान को आईटीएफ के दौरान भिगोता जरूर है। एक बार इस आयोजन के दौरान इतनी बारिश आई थी कि सभी ग्रास कोर्ट में पानी भर गया था और आयोजकों ने खुद पेपर मिल से बड़े बड़े पेपर मंगाकर पानी को सुखवाया था। बीती रात्रि भी बारिश हुई हालांकि इससे खेल पर ज्यादा प्रभाव नहीं पडा लेकिन कहना न हो कि कहीं न कहीं आईटीएफ के आयोजन के बीच इस बारिश का पड़ना चोली दामन का साथ सा लगता है। बारिश होने से जहां आयोजकों को परेशानी होती है वहीं तीनों ग्रास कोर्ट पर भी खिलाड़ी खेलते हुए असहज हो जाते है। गीला कोर्ट होने की वजह से खिलाड़ियों की लय और ताल नहीं बन पाती। दूसरा एक कारण यह भी है कि मुजफ्फरनगर के इस ग्रास कोर्ट की तारीफ अब विदेशो तक हो रही है और यह टेनिस में एक बेहतरीन ग्रास कोर्ट की पहचान बना चुका है और ऐसे में इस पर बारिश की नजर न लगे तो आईटीएफ पूरा नहीं माना जाता। बीती रात्रि भी बारिश ने इसे अच्छी तरह से भिगोया लेकिन किसी तरह से मैदान को सूखा लिया गया। दूसरा कारण एक ओर यह भी है कि ग्रास कोर्ट काफी नीचे है और जिसमें जमीन पर थोडा सा पानी आ जाने से पानी का भराव जल्द हो जाता है हालांकि ग्रास कोर्ट की वाह वाही इतनी है कि देशी और विदेशी खिलाडी इस ग्रास कोर्ट की तारीफ करते नहीं थकते। अन्तर्राष्ट्रीय एम्पायर और रैफरी भी टेनिस के लिए इस ग्रास कोर्ट को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का साबित कर चुके है क्योंकि आयोजक मंडल और सर्विस क्लब की टीम यहां पर साल भर इन ग्रास कोर्टो की देखभाल और उन्हे सुरक्षित रखने के लिए दिन रात एक किये रखती है। ग्रास कोर्ट ऐसा कि आंखों में हरी घास नया अंदाज भर देती है ओर एक भी घास एक लय के अलावा ऊपर नीचे नहीं मिल सकती। वहीं ग्रास कोर्ट की लाइनिंग और इसका रख रखाव अन्तर्राष्ट्रीय है इस ग्रास कोर्ट को देखने के लिए आसपास के लोग भी आते है। वैसे तो मुजफ्फरनगर में एक दो स्कूलों को छोडकर कहीं ऐसे ग्रास कोर्ट नहीं है फिलहाल मुजफ्फरनगर के एक दो स्कूलों में भी ग्रास कोर्ट बनाने की तैयारी की जा रही है लेकिन मुजफ्फरनगर के सर्विस क्लब के ग्रास कोर्ट का जवाब ही नहीं है यह खिलाड़ियों के लिए लाजवाब है सुकून भरा है और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरा है लेकिन साथ ही यह भी सच है कि हर आईटीएफ में अधिकतर अब तक बारिश इस आयोजन को जरूर भिगोती है और यह इसके लिए शुभ लक्षण होने के साथ-साथ एक परम्परा सी हो गयी है कि मुजफ्फरनगर में अब तक जितने भी आईटीएफ हुए सर्विस क्लब के मैदान के बारिश ने अधिकतर भिगोया है मौसम कोई सा भी हो आसमान की बारिशे बरसकर इस आईटीएफ की खुशबू में चार चांद लगाकर उसे बिखेरती है लेकिन इसके बावजूद आईटीएफ प्रबंध तंत्र की मेहनत के चलते कभी आईटीएफ यहां बाधित नहीं हुआ। चाहे बारिश कितनी भी बेलगाम हुई हो अब एक बार फिर इस आयोजन में ही बारिश अपना संकेत दिखा चुकी है और अब फाइनल मैच 17 नवम्बर तक देखना है कि इस हरी घास के कोर्ट पर कौन कौन से खिलाड़ी एकल और युगल अपना टेनिस में परचम दिखाकर इस ग्रास कोर्ट की जमीन को चूमते नजर आयेंगे।
टाटा मैक्स व दो बाईको की भिड़ंत में महिला सहित तीन घायल
मुजफ्फरनगर। गंगनहर पटरी पर टाटा मैक्स गाड़ी व दो मोटरसाइकिलों की जबरदस्त भिड़ंत में एक महिला सहित तीन व्यक्ति घायल हो गये।
राहगीरों की सहायता से घायलों को गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय भेजा गया।थाना भोपा क्षेत्र के निरगाजनी झाल की पनचक्की के पास स्थित अस्थाई पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर बबलू मैक्स गाड़ी में ब्रेड की पेटियों को भरकर हरिद्वार की ओर से भोपा की ओर आ रहा था, जबकि चतर सिंह व उनकी पत्नी उषा निवासी शाहपुर पावटी जिला हरिद्वार मोटरसाइकिल पर सवार होकर भोपा की ओर से हरिद्वार की ओर जा रहे थे, वहीं अरुण निवासी हरिद्वार भी भोपा की ओर से हरिद्वार की ओर जा रहा था। मैक्स गाड़ी के चालक बबलू को नींद की झपकी आ जाने से उसका संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते तीनो वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गयी। राहगीरों द्वारा टाटा मैक्स चालक बबलू उर्फ आरिफ को पलटी हुई गाड़ी से बाहर निकाला गया तथा मोटरसाइकिल चालक अरुण कुमार व दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार चतर सिंह व उनकी पत्नी उषा को गंभीर हालत में एम्बुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय भेजा गया।
18 नवम्बर को आयोजित होने वाली टी0ई0टी परीक्षा में 19760 परीक्षार्थी देंगे परीक्षाः जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने कहा कि 18 नवम्बर को आयोजित होने वाली टी0ई0टी0 परीक्षा को पूर्णतया पारदर्शी व्यवस्था के साथ सम्पन्न कराया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि 19760 अभ्यर्थी टी0ई0टी0 परीक्षा में सम्मिलित होगे जिसमें प्रातः 10 बजे से 12ः30 बजे तक प्रथम पाली में 11927 परीक्षार्थी तथा अपरान्ह 3ः00 बजे से 5ः30 बजे तक द्वितीय पाली में 7833 परीक्षार्थी परीक्षा देगे। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा के लिए 18 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिलाधिकारी ने केन्द्र व्यवस्थापकों से कहा कि परीक्षा पूर्णतया पारदर्शी व्यवस्था के साथ सम्पन्न करायें किसी भी तरह की चीटिंग नहीं होने दें, सभी परीक्षार्थियों की केन्द्र के प्रवेश गेट पर ही तलाशी ली जाये तथा महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला टीचर व महिला कर्मी ही करेंगे। उन्होंने कहा कि अभ्यार्थी परीक्षा केन्द्रो में मोबाईल, कैलकुलेटर व अन्य नकल करने वाली सामग्री अपने साथ ना लायें। यदि कोई अभ्यार्थी नकल करता हुआ पकडा जाता है उसके विरूध एफआईआर की कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि केन्द्र व्यवस्थापक परीक्षा कक्षों में विधुत, प्रकाश व्यवस्था, सीटिंग व्यवस्था, शौचालय व पेयजल की बेहतर व्यवस्थायें करायेंगे। जिलाधिकारी राजीव शर्मा आज जिला पंचायत सभाकक्ष में टी0ई0टी0 परीक्षा सम्पन्न कराने से सम्बंधित केन्द्र व्यवस्थापकों, सैक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी, डयूटी में तैनात पुलिसकर्मी, अन्य सम्बन्धित स्टाफ व कक्ष निरीक्षक भी अपने पास मोबाईल नही रखेगे। मोबाईल व अन्य इलैक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्णतय प्रतिबन्धित रहेगे। जिलाधिकारी ने केन्द्र व्यवस्थापको से कहा कि कॉलेज मे एक स्ट्राग रूम बनाये जिसमे अभ्यार्थियो से प्राप्त वस्तुओ को रखा जा सके। उन्होने निर्देश दिये कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होने केन्द्र व्यवस्थापकों के निर्देश दिये कि परीक्षा कॉपी के पैकट की सील को खोलने व बन्द करने की वीडियाग्राफी अनिवार्य रूप से कराई जायेगी। उनकी वीडियों को दो सीडी में उपलब्ध करायेगे। उन्होने बताया कि ओएमआर शीट पूर्णतया खाली रहने पर परीक्षार्थी द्वारा उस पर क्रास का चिन्ह परीक्षार्थी के पेन से ही परीक्षार्थी द्वारा ही बनवाया जायेगा। उन्होने कहा कि ओएमआर शीट पर व्हाटनर लगाने की अनुमति नही है। उन्होने निर्देश दिये कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षक सीटिंग प्लान के बाद बैठक अवश्य कर ले। उन्होने निर्देश दिये कि परीक्षा आरम्भ होने के 10 मिनट के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नही दिया जायेगा। उन्होने कहा कि प्रातः 10 बजकर 10 मिनट के बाद प्रवेश नही दिया जायेगा। उन्होने केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिय कि सीटिंग प्लान का अच्छे ढंग से डिस्प्ले कराये ताकि परीक्षाथी्र के किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। पार्किग की भी व्यवस्था करा ली जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षार्थी केवल काले रंग की स्याही के पेन का ही इस्तेमाल करेगे। परीक्षा समाप्ति पर परीक्षार्थियों के उनकी ओएमआर शीट की प्रति उपलब्ध कराई जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि अभ्यार्थियो को अपने साथ प्रवेश पत्र, सेमेस्टर की मार्कशीट, व एक अन्य पहचानपत्र साथ में लाना अनिवार्य है। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया जायेगा तथा प्रत्येक केन्द्र पर महिला कर्मियों की भी ड्यूटी रहेगी। जिलाधिकारी ने केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिये कि वे टी0ई0टी0 सम्बन्धी पुस्तिका की गाईडलाईन अवश्य पढ लें तथा उसी अनुरूप व्यवस्था भी करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केन्द्रो पर औचक रूप से सचल दल जाकर जाचं करेगे। उन्होने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओ को सुरक्षित पहुॅचाने के लिए पर्याप्त पुलिस की व्यवस्था तथा अपेक्षित आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था भी की गयी है। बैठक मे एसपी ट्रैफिक, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम, जिला विद्यालय निरीक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सैक्टर मजिस्ट्रेट, सभी केन्द्र व्यवस्थापक व पर्यवेक्षक आदि उपस्थित थे।
जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर पांच लोगों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिन्हे उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रहमतनगर निवासी 27 वर्षीय आजम पुत्र हिदायतुल्ला ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया इसके अलावा मौहल्ला आबकारी निवासी 25 वर्षीय शुभम पुत्र नंदकिशोर, सरवट निवासी दानिश पुत्र यासिर, प्रेमपुरी निवासी पूजा पत्नी रजनीश व रामपुरी निवासी धर्मेनद्र पुत्र ओमपाल ने भी संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में बाल दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। चाचा नेहरू के छाया चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ प्ले नर्सरी एल०के०जी० एवं यू०के०जी० के नन्हे-मुन्नों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
चाचा नेहरू के परिवेश में बच्चे मन को मोहित करते नजर आए इसके अलावा विभिन्न कार्टून कैरेक्टर भीम, डोरेमोन, स्पाइडरमैन, बैटमैन, मिकी माउस, फेयरी आदि बनकर आए। बच्चों ने खूब फन किया इसके अतिरिक्त यू०के०जी० कक्षा के बच्चे सर्विस क्लब में चल रहे लॉन टेनिस को देखने गए एवं प्लेयर्स को ग्रीटिंग कार्ड्स भी दिए7
स्कूल निर्देशक पी०के० जैन ने बाल दिवस की शुभकामना देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इंचार्ज नीता अग्रवाल ने बच्चों को चाचा नेहरू से परिचित कराया कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त स्टाफ का योगदान रहा 7
