समाचार
सर्विस क्लब में खिलाड़ियों ने बहाया जमकर पसीना

मुजफ्फरनगर। भावना स्वरूप मैमो. अन्तर्राष्ट्रीय महिला टेनिस टूर्नामेंट में आज खिलाड़ियों ने मुख्य ड्रा में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करा। कोर्ट नम्बर 1 पर यूएसए की एलेक्जेन्ड्रा का मुकाबला भारत की प्रेरणा भ्रामरी से हुआ जिसमें प्रेरणा ने एलेक्जेन्ड्रा को 6-2, 6-0से हराया। इसी केर्ट पर हुए मुकाबले में गुलगारिया की एलेक्जेन्ड्रीना का मुकाबला भारत की निधि चिलीमुला से हुआ जिसमें एलेक्जेन्ड्रा ने 6-3, 3-6, 6-4से कडे मुकाबले में निधि चिलीमुला को पराजित कर विजय प्राप्त की।
कोर्ट नमबर दो पर जापान की केओका ओकामुरा जापान का मुकाबला चीन की डेननिवांग से हुआ जिसमें जापानी खिलाड़ी केओका ओकामुरा ने 6-0, 6-2 से मुकाबला जीतते हुए चीनी खिलाड़ी को हराया। इसी कोर्ट पर जर्मनी की नतालिया का मुकाबला आस्ट्रीयो की मेलीनी केलिफीनर से हुआ। जिसमें मेलीनी केलिफीनर ने जर्मनी की खिलाडी नतालिया को 7-6, 6-1 से हराया।
केर्ट नम्बर 3 पर भारत की शाइनस्मिथा का मुकाबला भारत की एऐश्वरामूर्ति से हुआ जिसमें शाइनस्मिथा ने कडे मुकाबले में एऐश्वरामूर्ति को 6-2, 6-1 से हराया। इसी कोर्ट पर भारत की जेनिफर लुकिखाम का मुकाबला तेरेजा लिखिकोवा से हुआ। जिसमें तेरेजा लिखिकोवा ने कडे मुकाबले में जेनिफर लुंकिखाम को 6-3, 6-3 से हराया।
राजमार्ग के कार्यो में तेजी लायी जायेः सांसद
समय सीमा के अन्तर्गत समस्त कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जायेः जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। सांसद डॉ0 संजीव बालियान ने कहा कि जनपद की जनता एवं किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिए मेरठ करनाल व पानीपत खटीमा राजमार्ग का कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जायेगा। उन्होने कहा कि पानीपत खटीमा राजमार्ग 709 एडी, के 4 पैकेज है। उन्होने बताया कि पानीपत शामली, शामली मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर मीरापुर व मीरापुर से नगीना तक बनाया जायेगा। उन्होेने कहा कि 650 करोड से मुजफ्फरनगर बाईपास पर कार्य होगा। उन्होने बताया कि 22 नवम्बर से पानीपत खटीमा राजमार्ग के पेच वर्क व गडडे भरने व उस पर एक लेयर डालने का कार्य आरम्भ होगा। जो कि 130 करोड रूप्ये से बनेगा। उन्होने कहा कि जहां विवाद की स्थिति है उसे उनकें अथवा जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया जाये ताकि समस्या का तत्काल निराकरण कराया जा सके और कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जा सके। उन्होने बताया कि 15 जनवरी को शिलान्यास प्रस्तावित है। सांसद डॉ0 संजीव बालियान, जिलाधिकारी राजीव शर्मा व शामली, बिजनौर के अधिकारी आज यहां कलैक्ट्रेट सभागार में मेरठ करनाल मार्ग 709, व पानीपत खटीमा राजगमार्ग 709 एडी, के सम्बन्ध में आने वाली समस्याओं के निराकरण व समयबद्व कार्य के पूर्ण कराने के सम्बन्ध मे बैठक कर रहे थे। सांसद ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा जो विद्युत केबिल मार्ग के रास्ते में आ रही है उसे हटाने की कार्यवाही की जायेगी। और जहा लाईन शिफट करनी है वो वन विभाग से समन्यव कर तत्काल हटा ली जाये। उन्होने वन विभाग के अधिकारियों के तत्काल पेड काटने के निद्रेश दिये ताकि शीघ्र कार्य आरम्भ किया जा सके। सांसद ने कहा इसी प्रकार मेरठ करनाल हाईवे की धारा 3 हो चुकी है धारा 3डी होनी है। उन्होने बताया कि मेरठ करनाल हाईवे 3 मीटर और चौडा किया जायेगा। दोनो तरफ से 1.5 मीटर चौडा किया जायेगा। उस पर 15 नये अन्डरपास बनाये जायेगे। ओर एक नया पुल भी बनाया जायेगा। उन्होने बताया कि इस पर 550 करोड रूपये की लागत का अनुमान हैं। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि राजमार्ग पर एक्सीडेंट जोन का चिन्हाकन पहले ही कर लिया जाये ताकि बाद में दिक्कतों का सामना न करना पडे। उन्होने अधिकारियों से कहा कि समस्त कार्य नवम्बर के अन्त तक पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाये जिससे जनपद के आम आदमी एवं किसानों को इसका लाभ मिल सके। उन्होने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाये कि इस प्रकार की व्यवस्था बनायी जाये कि पानी का भराव न हो सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 मुजफ्फरनगर, अपर जिलाधिकारी बिजनौर, जनपद शामली के अधिकारी, एनएचएआई के अधिकारियों सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
विदेशी खिलाड़ियों को भाया शाकाहारी भोजन
मुजफ्फरनगर। आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट में आई विदेशी खिलाड़ियों ने भारतीय व्यंजनों का स्वाद खूब चखा। लंच में साग और कढ़ी चावल सबसे ज्यादा पसंद किए गए। साउथ इंडिया के राज्यों से ताल्लुक रखने वाली टेनिस प्लेयर ने चावल के साथ आलू-गोभी की सब्जी का भी लुफ्त लिया। नान, स्टफ पराठे की भी खूब डिमांड रही।
सर्विस क्लब में केवल शाकाहारी भोजन परोसा जा रहा है। महिला टेनिस खिलाड़ी नॉनवेज का स्वाद होटल में ले सकती हैं। सोमवार को लंच के दौरान साग का क्रेज दिखाई दिया। सर्बिया की नतालिजा कोस्टिक, बुल्गारिया अलेक्साड्रिन नायदेनोना ने मनभर कर साग का स्वाद लिया। कढ़ी चावल की भी धूम रही। स्लोवाकिया की टेरेजा मिहली कोव और रशिया की अन्ना मखोरकीन ने कढ़ी चावल की तारीफ की। भारतीय खिलाड़ियों ने भी कढ़ी-चावल खाए। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु आदि राज्यों की टेनिस प्लेयरों की प्लेट में चावल के साथ आलू-गोभी की डिश का मेल दिखाई दिया। हालांकि खिलाड़ियों ने संयमित भोजन ही किया। स्वीट डिश में रसगुल्ला भी खिलाड़ियों को भाया। खास बात यह थी कि लंच में खिलाड़ियों ने प्लेट में उतना ही फूड लिया, जिनता खाना था। सामूहिक रूप से अलग-अलग देशों की खिलाड़ी भोजन की टेबिल पर हंसी-खुशी से बैंठी दिखाई दी। स्वच्छता का भी पूरा ख्याल रखा गया।
परिजनो मे किसान की मौत से कोहराम 
भोपा। खेत मे पानी चलाने गए किसान की हादसे मे हुई मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। देखते ही देखते अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। इस दुखद हादसे से गांव मे शोक छा गया।
जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के गांव बरूकी के ग्रामीणो मे आज सुबह उस समय हडकम्प मच गया कि जब अपने खेतो मे पानी चलाने गए किसान की पानी मे डूब जाने से मौत हो गई। बताया जाता है कि गांव बरूकी निवासी किसान सत्यवीर सिह पुत्र खजान सिह बीती देर शाम अपने खेतो मे पानी चलाने के लिए गया हुआ था कि आज सुबह उसके खेत की तरफ दौड लगा रहे कुछ युवको ने देखा कि किसान सत्यवीर का शव पानी मे पडा हुआ है। इस हादसे पर आसपास अपने खेतो मे काम कर रहे कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं ग्रामीणो की सूचना से परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व ग्रामीण तुरन्त ही खेतो की और दौड पडे। वहीं दूसरी और किसान की मौत का मामला संज्ञान मे आते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद ग्रामीणो व परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दौरान कुछ ग्रामीणो मे चर्चा रही कि उक्त किसान की हत्या हुई है। जबकि पुलिस सूत्रो का कहना है कि किसान की पानी मे डूबने से मौत हुई है। पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। किसान की हादसे मे मौत से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।
ग्रामीण की हादसे मे मौत
रतनपुरी। सडक हादसे मे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लि ए भिजवाने के साथ मृतक की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए। जानकारी के अनुसार बीती देर ेरात रतनपुरी थाना क्षेेेत्र के खतौली हाईवे स्थित केएफसी रेस्टोरेन्ट के समीप अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। नागरिको की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वेहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन उसकी पहचान नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने ेके साथ मृतक की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए।
भैसा बोगी व बाईक की भिडन्त
भोपा। बाईक व भैसा बुग्गी की टक्कर मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए पुलिस की मदद से सीएचसी भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कस्बा मोरना मे आज दोपहर बाईक व भैसा बुग्गी की टक्कर मे बाईक सवार महिला सहित कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे कुछ ग्रामीणो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।
पुलिया को लेकर सरवट के ग्रामीणो का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। पचैण्डा रोड पर नाले की पुलिया को लेकर सरवट के ग्रामीणो ने प्रधानपति श्रीभगवान शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। ज्ञात हो कि यह पुलिया पिछले 25 दिनो से टूटी पडी है। जिससे लोगो के घरो के पानी की निकासी बंद हो गयी है। पुलिया के कारण ही टंकी का पाइप व टेलीफोन के तार टूटने से टेलीफोन बंद हो गये है। व घरो में पानी नही पहुंच रहा है, बच्चो को स्कूल आने जाने में भारी समस्या का सामना करना पड रहा है, वाहन भी गिर रहे है। सरवट प्रधानपति श्रीभगवान शर्मा ने कहा कि यदि पुलिया का निर्माण शीघ्र न हुआ तो ग्रामीण धरने पर बैठगे। प्रदर्शन करने वालो में राहुल सिंह जावला, चौ0 चन्द्रवीर सिंह, टिंकू शर्मा, इस्लाम, अली हसन, ललित, नवाजिश, अमित गढी, अवनीश, खुर्शीद, चत्रसिंह, ठा0 रमेश, नीरज त्यागी आदि मौजूद थे।
अवतार भडाना भाजपा हाईकमान से नाराज, पार्टी छोडेंगे
बसपा में जाने की तैयारी, नोएडा से लडेंगे लोकसभा चुनाव!
नोएडा/मुजफ्फरनगर। हरियाणा व उत्तर प्रदेश से चार बार लोकसभा सांसद रहे और वर्तमान में मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा से भाजपा विधायक अवतार सिंह भडाना भाजपा हाईकमान से काफी नाराज चल रहे है और जल्द ही वे पार्टी छोड सकते हैं। चर्चा है कि यूपी मंत्रीमण्डल में शामिल न किये जाने से नाराज अवतार सिंह भडाना ने भाजपा छोडकर बसपा में शामिल होने का मन बना लिया है। बसपा हाईकमान द्वारा उन्हें गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया जा सकता है।उल्लेखनीय है कि आज ही बसपा ने नोएडा लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी को हटा दिया है।बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा पूर्व घोषित बसपा प्रत्याशी का टिकट काट दिये जाने से इन सम्भावनाओं को ज्यादा बल मिल रहा है। गुर्जर समाज के बडे नेताओं में शुमार व मीरापुर से भाजपा विधायक अवतार सिंह भडाना मंत्री न बनाये जाने से भाजपा हाईकमान से नाराज चल रहे है। वह उत्तर प्रदेश के मेरठ लोकसभा क्षेत्र से दो बार व हरियाणा के फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भी दो बार कांग्रेस के टिकट पर सांसद रह चुके है। उनकी गिनती गुर्जर समाज के बडे नेताओं व धनाढ्य व्यक्तियों में होती है। अवतार सिंह भडाना ने वर्ष 2016 में भाजपा ज्वॉइन की थी। उस समय अवतार सिंह भडाना को मीरापुर से भाजपा प्रत्याशी बनाया गया था। उन्होंने सपा प्रत्याशी के साथ कांटे के मुकाबले में बेहद नजदीकी जीत हासिल की थी। अवतार सिंह भडाना को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमण्डल में गुर्जर समाज का प्रतिनिधि बनाकर मंत्रिपद दिये जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन उन्हें अभी तक भी मंत्री नहीं बनाया गया है, इसी कारण वह भाजपा हाईकमान से काफी नाराज चल रहे है और मुजफ्फरनगर में काफी निष्क्रिय हो गये है। पार्टी के किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में बहुत कम दिखाई देते है। भाजपा छोडने की चर्चाओं के बीच अवतार सिंह भडाना के बारे में पता चला है कि वे भाजपा छोडकर बसपा में शामिल हो सकते हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा उन्हें अपने गृहजनपद गौतमबुद्धनगर से बसपा प्रत्याशी बनाये जाने की प्रबल सम्भावना है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी घोषित किये गये विरेन्द्र डाढा का टिकट काट दिया है, जिस कारण इन चर्चाओं को और बल मिला है, हालांकि अभी तक उनके भाजपा छोडकर बसपा में शामिल होने और चुनाव लडने की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अवतार सिंह भडाना के नजदीकी सूत्रों ने अभी कुछ भी बताने से इंकार किया है।
विधायक ने बिजली अफसरों को लताड़ा
पुरकाजी। बिजली विभाग की ओर से की जा रही अवैध वसूली को लेकर विधायक प्रमोद उंटवाल ने एसडीओ और जेई को जमकर हड़काया। आयोजित कार्यक्रम में बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने विधायक के सामने बिजली विभाग की शिकायत रखी थी। विधायक ने भविष्य में इस तरह की शिकायत मिलने पर कार्रवाई कराने की बात कही। कस्बे के लाला सुखलाल सनातन धर्म इंटर कॉलेज में भाजपा की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 18 बूथ अध्यक्षों और 20 कार्यकर्ताओं में आनंद धीमान मिंटू, जोगेंद्र, ब्रह्मपाल, दिनेश, सुनील कुमार आदि को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। विधायक प्रमोद उंटवाल ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ताओं को करना है। इसी दौरान लोगों ने विधायक के सामने बिजली विभाग के अफसरों की शिकायत कर बताया कि क्षेत्र में करीब 44 कोल्हू चल रहे हैं, जिनकी बिजली कनेक्शन के नाम पर 65 हजार की रसीद काटी गई है। आरोप लगाया कि इस एवज में कोल्हू संचालकों से अफसर 75 हजार रुपये की वसूली कर रहे हैं। शिकायत से नाराज विधायक ने एसडीओ नितिन कुमार व जेई राजनारायण यादव को कार्यक्रम स्थल पर बुलाया और लोगों के बीच में ही खरी खोटी सुनाई। कहा कि इस बार इस तरह की शिकायत मिली तो ठीक नहीं होगा। खादर में मछली प्रकरण का मामला भी विधायक के सामने रखा गया। इस दौरान अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री डॉ. ओपी गौतम, मंडल महासचिव हरिराम सक्सेना, भारत भूषण खुल्लर, निर्दोष जैन, सुमित जैन, अनिल गर्ग, वीरेंद्र सिंह, राजू राठी, अतुल विक्रम ोसह, नरेश गुर्जर, मणिकांत गोयल आदि मौजूद रहे।
हादसे में दो युवक घायल
कई सालों से टूटे पडे पुल के कारण हादसे का शिकार हुए युवक
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें डायल 100 ने बेगराजपुर मैडिकल में भर्ती कराया, मगर गंभीर हालत के चलते उन्हें मेरठ रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार गांव याहियापुर खतौली निवासी गौरव पुत्र प्रमोद तथा शिवा पुत्र मंदर बाइक पर सवार होकर शाहपुर दवाई लेने गए थे। जब वह देर शाम वापस क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर मोरकूक्का मार्ग पर पहुंचे तो मार्ग के बीच में कई सालों से टूटा पड़ा नाले का पुल इन्हें दिखाई नहीं दिया और दोनों युवक बाइक समेत नीचे नाले में गिर गए। काफी देर तक गंभीर चोट होने के कारण यह दोनों नाले में ही पड़े रहे। उधर से कोई ग्रामीण आया उसने इस मामले की जानकारी हंड्रेड डायल को दी, तो पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को बेगराजपुर मैडिकल में भर्ती कराया, मगर गंभीर हालत के चलते दोनों को मेरठ रैफर कर दिया गया है। बताते चले कि गांव मुबारिकपुर मोरकूक्का मार्ग पर कई सालों से नाले का पुल टूटा पड़ा है। ग्रामीणों ने पुल के पास से एक कच्चा रास्ता आने-जाने के लिए बनाया है। कई बार इस मार्ग पर ऐसी घटनाएं पहले भी घट चुकी हैं और जब तक पुल नहीं बन जाता, ऐसी घटनाएं घटती रहेगी। ग्रामीण इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों से भी कर चुके हैं, मगर स्थिति ज्यों की त्यों है।
