मतगणना के दौरान अंशान्ति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जायेगाः थानाध्यक्ष
तितावी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मतगणना तक अगर किसी ने शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया तो ऐसे लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी।
थाना परिसर मे आयोजित बैठक के दौरान थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने बैठक मे मौजूद सभी प्रत्याशियो से रूबरू होते हुए कहा कि मतगणना तक अगर शांतिभंग हुई तो ऐसे प्रत्याशियो के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि गांव मे छोटी से छोटी समस्या से पुलिस को अवगत कराये।
ऐसी परिस्थतियो मे तुरंत कार्यवाही होगी। थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने बैठक के माध्यम से सभी प्रत्याशियो व ग्राम वासियो से पंचायत चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने व सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान थाना क्षेत्र के दर्जनो गांवो के प्रत्याशी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। पुलिस द्वारा सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा चलाए गए चैकिंग अभियान से वाहन चालको खास तौर पर बिना मास्क लगाए बाजार मे घूम रहे व्यक्तियो मे हडकम्प मचा रहा। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस द्वारा नगर के विभिन्न चौराहो पर सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया।
सीओ सिटी कुलदीप कुमार के निर्देशन मे शहर कोतवाल योगेश शर्मा की मौजूदगी मे कोतवाली पुलिस ने शिव चौक, अस्पताल चौराहा, शामली रोड पुलिस चौकी, फक्करशाह चौक, किदवई नगर, 40 फुटा रोड आदि विभिन्न स्थानो पर वाहन चैकिंग की गई। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के ई-चालान काटे तथा मास्क लगाए बिना बाजार मे घूम रहे व्यक्तियो को जमकर हडकाया।
थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा कच्ची सडक,अंसारी रोड, मदीना चौक, साकेत कालोनी, प्रकाश चौक एवं महावीर चौक आदि अनेक स्थानो पर चैकिंग की गई।
इसी संदर्भ मे नई मन्डी कोतवाली प्रभारी अनिल कप्परवाल की मौजूदगी मे नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने गांधी कालोनी हनुमान चौक, अलमासपुर चौराहा,जानसठ बस स्टैण्ड, भोपा बस स्टैण्ड आदि अनेक स्थानो पर सघन चैकिंग तलाशी अभियान चलाया गया।

