Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुरकाजी: सडक हादसे में टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर बाईक सवार की मौत

पुरकाजी। सडक हादसे मे बाईक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार पुरकाजी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव हरैटी निवासी करीब 65 वर्षीय रणपाल पुत्र जगदेव आज सुबह बाईक द्वारा गांव खाईखेडी मे किसी काम से जा रहा था।

कि जैसे ही वह गांव से बाहर निकला की इसी बीच वह विपरीत दिशा से तेजगति के साथ आ रही टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी ट्राली चालक अपनी ट्राली सहित मौके से फरार हो गया।

इस दौरान दर्जनो ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सडक हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

परन्तु उसने उपचार से पूर्व रास्ते मे ही दम तोड दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इसकी सूचना दी। युवक की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन कुछ अन्य ग्रामीण तुरंत ही मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। परिजनो की तहरीर पर पुलिस ने मामले मे जांच पडताल व भागदौड शुरू की।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 4 =