डीएम ने भारतीय खाद्य निगम के गोदाम का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत गेहू के समय से उठान एवं क्रय किए गए गेहूं के उठान के सम्बन्ध मे एफसीआई गोदाम पहुंच कर इस सम्बन्ध मे की जा रही समस्त व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया
मौके पर मौजूद अधिकारियो को ेआवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम सेल्वा कुमारी जे.आज दोपहर के वक्त अचानक भारतीय खाद्य निगम के गोदाम पर पहुंची।
जिलाधिकारी एफसीआई के गोदाम पर पहुंच कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत गेहूं के समय से उठान एवं क्रय किये गए गेहूं के उतार के सम्बन्ध मे जानकारी ली तथा निर्देशित किया।
इस दौरान जिलाधिकारी के साथ एसडीएम सदर दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

