News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

नशे में धुत्त युवक ने की बुजुर्ग पिता की हत्याMuzaffarnagar News
जानसठ। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।क्षेत्र के गांव अहरोड़ा में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। बुधवार रात की इस घटना में मिंटू नाम के आरोपी ने 72 वर्षीय सुंदर पाल वाल्मीकि की तवे से पीटकर जान ले ली। सुंदर पाल गांव मुस्तफाबाद के एक पेट्रोल पंप पर सफाई कर्मचारी थे। उनका बेटा मिंटू गन्ना छीलने का काम करता है। घटना के समय मिंटू नशे में था। शराब पीने के बाद पिता-पुत्र के बीच मामूली कहासुनी हुई। इसी दौरान मिंटू ने रोटी सेकने वाले लोहे के तवे से पिता पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में सुंदर पाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, वहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद से आरोपी मिंटू फरार है। जानसठ क्षेत्राधिकारी यतेन्द्र नागर के अनुसार, गुरुवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

 

क्राप कटिंग का एडीएम ने निरीक्षण कियाMuzaffarnagar News
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वि०/रा० गजेन्द्र कुमार एवं तहसीलदार खतौली श्रीमती श्रद्धा गुप्ता द्वारा तहसील खतौली के ग्राम सिकन्दरपुर कला में गेंहू की फसल के क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया गया। जिस दौरान खेत की भूमि 1.0640है० का खसरा व नक्शे की जांच के उपरान्त फसल का सर्वे किया गया तथा महोदय द्वारा फसल के औसत आंकलन के आधार पर फसल का सर्वे कर गेंहू की कटिंग करायी गयी। उनके द्वारा द्वारा बताया गया कि फसल की क्रॉप कटिंग के माध्यम से ही औसत उपज व उत्पादन के आकडे तैयार किये जाते है। मौके पर मौजूद व अन्य समस्त किसानो से अपील करते हुए कहा कि सभी किसान अपना अनाज नजदीकी सरकारी क्रय केन्द्र पर ही बेचे इसमें किसी बिचौलियो के बहकावे में न आये ताकि सही मूल्य पर आपकी फसल विक्रय हो सके। सभी किसानो से अपील करते हुए अवगत कराया गया कि सभी किसानो को दैवीय आपदाओ से होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए फसल का बीमा भी कराये जिससे भविष्य में किसी प्रकार की दैवीय आपदा से नुकसान होने पर आपको अधिक समस्या का सामना न करना पडे। उक्त निरीक्षण के दौरान तहसीलदार खतौलीॉ राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपाल सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

 

बीएसएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा मई दिवस का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पटेल नगर टेलीफोन एक्सचेंज प्रांगण में मई दिवस का आयोजन किया गया तथा श्रमिक बन्धुओ को उनके बलिदान के लिए याद किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में बीएसएनल पेंशनर साथी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री एन पी निगम ने की ।इस अवसर पर जिला सचिव एआईबीडीपीए श्री आर यू सिंह जी ने मई दिवस के उपलक्ष में विस्तार से चर्चा की तथा इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एसएनपीडब्ल्यूए के परिमंडलीय सचिव रामबीर सिंह द्वारा भी सभी उपस्थित सम्मानित पेंशनर जनों को संबोधित किया गया ।अंत में एन पी निगम द्वारा सभाध् कार्यक्रम समापन पर अपने विचार रखें तत्पश्चात जलपान के उपरांत कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री गणेश दत्त शर्मा ,ओंकार शर्मा ,सतीश चौधरी ,जय किशन, नरेश पाल, बोधराज ,राधेश्याम सैनी, राम आधार ,अर्जुन पांडे, मुन्ना आदिल आदि भारी संख्या में पेंशनर साथी उपस्थित रहे ।

 

विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। ऑगनबाडी कार्यकर्ताओ व सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर कचहरी मे धरना दिया तथा जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को सौंपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि सभी ऑगनबाडी व सहायिकाओं के लिए भोजन,स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा,आय, नौकरी व आश्रय सुनिश्चित किया जाए। श्रम संहिताए होट कुक का पैसा सीधे ऑगनबाडी के खाते मे भेजा जाए। होट कुक के न्द्रो पर सहायिकाओं द्वारा ऑगनबाडी की देखरेख मे भोजन अनवाया जाए। ग्रामीण क्षेत्रो मे दो बार ही होट कुक का पैसा दिया जा रहा है। वह भी ग्राम प्रधान, प्रधान अध्यापक, सुपरवाईजर व सीडीपीओ आदि निकलवा लेते हैं। आरोप लगाया कि बच्चों को नियमानुसार भोजन नही मिल पा रहा है। ऑगनबाडियों को मोबाईल खरीदने के लिए 25 से 30 हजार व 500 रूपये रिर्चाज के पैसे सीधे खाते मे दिए जाऐ। मृतक ऑगनबाडी के वारिसों को सम्पूर्ण पैसा शीघ्र दिलाया जाए।
ज्ञापन सौपने वालो मे जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, कमलेश शर्मा, रामदुलारी, गीता शुक्ला, गीता सैनी, कमलेश चौधरी, सतबीरी, रीतू चौधरी आदि सहायिकाए व ऑगनबाडी कार्यकत्री मौजूद रही।

 

सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।सपा सांसद रामजी लाल सुमन व दलितों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सपाईयों ने राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा।
उल्लेखनीय है कि सपा हाईकमान के निर्देश पर प्रदेशभर में सपा सांसद रामजी लाल सुमन के समर्थन मे जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। इसी संदर्भ में सपा सांसद हरेन्द्र मलिक व चरथावल विधायक पंकज मलिक के नेतृत्व में महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय से कचहरी पहुंचे सपाईयो ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन व दलितों पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू को सम्बोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा। ज्ञापन सौपने वालो मे सांसद हरेन्द्र मलिक, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, विधायक पंकज मलिक, मीडिया प्रभारी साजिद हसन, गोल्डी अहलावत आदि अनेक सपाई मौजूद रहे।

 

श्रद्धासुमन किये अर्पित
भौराकलां। भाकियू ने पहलगाम मे मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए हवन कर श्रृद्धासुमन अर्पित किये।
भाकियू की राजधानी सिसौली स्थित किसान भवन पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की मौजूदगी में बीते दिनों पहलगाम मे मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए भूतपूर्व सैनिकों ने यज्ञ व हवन किया गया तथा मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 

5 शातिर वांरटी दबोचेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक देहात व पुलिस उपाधीक्षक भोपा के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक भोपा के नेतृत्व में थाना भोपा पर तैनात उ0नि0 रनवीर सिंह, शैलेन्द्र सिंह, है0का0 विनीत कुमार, का0 रामप्रकाश कुन्तल, का0 जयपाल सिंह द्वारा शान्ति व्यवस्था व चैकिंग सदिग्ध वाहन/व्यक्ति व तलाश वांछित अपराधी/वारन्टी इलाका चौकी क्षेत्र शुक्रताल के ग्राम शुक्रताल से पाँच वारण्टी अभियुक्त गणों विपिन उर्फ टूण्डा पुत्र रिषीपाल नि0 ग्राम भोकरहेड, मनोज कुमार पुत्र ओमकार नि0 भोकरहेडी, जोनी पुत्र देवीदास नि0 भोकरहेडी, आनन्दवीर पुत्र जम्मल नि0 हाजिपुर, राजकुमार पुत्र चतर सिंह नि0 हाजीपुर थाना भोपा को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त गणों विपिन, मनोज कुमार, जोनी, आनन्दवीर व राजकुमार उपरोक्त गणों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

भाविप सम्राट शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा शीतल जल सेवा का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद सम्राट शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने अंसारी रोड मुजफ्फरनगर पर शीतल जल सेवा ’ (प्याऊ) का शुभारंभ एक समारोह के माध्यम से किया गया। जो आगे भी चलता रहेगा इस समारोह में शाखा के 28 से 30 सदस्य (पुरुष एवं मातृशक्ति) उपस्थित हुए। अधिकतर सदस्यों ने अपने हाथों से इस गर्मी के मौसम में चलते रहागीरों को प्याऊ के माध्यम से शीतल जल उपलब्ध कराकर पुण्य लाभ कमाया। मुख्य अतिथि राम कुमार तायल( प्रांतीय संरक्षक), प्रवीण कुमार गुप्ता (जिला समन्वयक) मुख्य अतिथियों ने बतलाया कि इस गर्मी के मौसम में चलते प्यासे राहगीरों को प्याऊ के माध्यम से शीतल जल उपलब्ध कराना बहुत ही पुण्य का कार्य है। उन्होंने सम्राट शाखा एवं उसके अध्यक्ष को अपने यहां आमंत्रित करने पर बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम प्रायोजक परम कीर्ति शरण अग्रवाल (शाखा संस्थापक एवं विकास रत्न ), रोहिताश करणवाल(विकास रत्न ), शाखा अध्यक्ष-प्रवीन कुमार शामिल रहे।

 

युवक हुआ घायल
मुजफ्फरनगर। सडक हादसे मे बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी मुकेश पुत्र राजकुमार अपने चचेरे भाई अनुज के साथ बाईक द्वारा मिल मन्सूरपुर बाजार मे किसी काम से जा रहा था कि जैसे ही वह रेलवे फाटक के समीप पहुंचा कि इसी बीच वह अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे ग्रामीणो ने घायल युवक को उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया तथा परिजनों को हादसे की जानकारी दी।

 

हिंदू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। 2 मई को टाउन हॉल मैदान मे होने वाली जन आक्रोश रैली के सम्बन्ध मे हिन्दू संगठनो के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप एवं सीओ सिटी राज कुमार साहू से मुलाकात की।
उल्लेखनीय है कि विभिन्न हिन्दू संगठनो द्वारा कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न तैयारियां की जा रही हैं। इसी संदर्भ मे हिन्दू संगठनो के पदाधिकारियो ने अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान संयुक्त हिन्दू संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र पंवार साधु, सुरेन्द्र मित्तल, देशराज चौहान, संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।

 

कानून व्यवस्था को सुदृढ रखने हेतु टीम का गठनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।स्थानीय परिस्थितियों एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु किया गया जोनल रिजर्व पुलिस टीम का गठन।स्थानीय परिस्थितियों एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ महोदय के निर्देशानुसार पुलिस उपमहानिरीक्षकध्वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह द्वारा जोनल रिजर्व पुलिस टीम का गठन किया गया है। इस टीम में दिन की पाली में 01-निरीक्षक, 02-उपनिरीक्षक एवं 20-मुख्यआरक्षी/आरक्षी तथा रात की पाली में 01-निरीक्षक, 03-उपनिरीक्षक एवं 20-मुख्यआरक्षी/आरक्षी(कुल फोर्स-47 पुलिसकर्मी) मौजदू रहेंगे ताकि किसी भी आपात परिस्थिती से निपटा जा सकें। इस टीम का मुख्य उद्देश्य जनपद में किसी भी आपात परिस्थिति के दौरान कानून व्यवस्था को बनाये रखना है यह जोनल रिजर्व पुलिस टीम दंगा नियंत्रण उपकरणों(जैसे- डंडा, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, कैनशील्ड, टियर गैस गन, एन्टी राईट गन) एवं शस्त्रों(जैसे- एके-47, पिस्टलध्रिवाल्वर, इन्सास) के साथ सरकारी वाहन मय चालक 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेगी। जोनल रिजर्व पुलिस टीम को निरंतर शारीरिक, आधुनिक हथियारों के विषय में जानकारी, मॉक ड्रिल आदि का प्रशिक्षण कराया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशांत कुमार प्रसाद व प्रतिसार निरीक्षक श्री उदल सिंह द्वारा उक्त जोनल रिजर्व पुलिस टीम का रिजर्व पुलिस लाईन स्थित ग्राउंड में दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास कराया गया तथा प्रयोग किये जाने वाले दंगा नियंत्रण उपकरणों की जानकारी दी गयी।

 

सरकारी जमीन खाली कराई
मीरापुर। सरकारी 12 बीघे जमीन को डीएम उमेश मिश्रा ने दिया जीएसटी विभाग को जीएसटी विभाग के कार्यालय व आवासीय क्लोनी बनेगी 12 बीघे जमीन में एसडीएम सदर निकिता शर्मा खुद पहुंची जमीन खाली कराने किसानों से बातचीत कर जमीन को कराया खाली लगाए गए जमीन पर सरकारी निशान वहलना बायपास से शामली बायपास काली नदी मीरापुर गांव के पास कराई सरकारी जमीन खाली जीएसटी विभाग के कार्यालय व आवासीय क्लोनी बनने से मुजफ्फरनगर का होगा विकास शहर फैलेगा बायपास शामली रोड की ओर सरकार की 30 बीघे जमीन हे मीरापुर गांव के जंगलों में सरकारी जमीन खाली कराने के दौरा एसडीएम सदर निकिता शर्मा व तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़ सहित प्रशासनिक कर्मचारी भी रहे मौजूद।

 

“कार्यस्थल पर प्रेरणा की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।एस. डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर के आईक्यूएसी सेल के ब्रेनिऑक्स क्लब के तत्वावधान में कार्यस्थल पर प्रेरणा की भूमिका विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से बीबीए विभाग के विद्यार्थियों और शिक्षकों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया, जिसमें प्रेरणा के विभिन्न पहलुओं और इसके कार्यस्थल पर प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। अपने उद्घाटन भाषण में डॉ. मित्तल ने कहा कि, ष्प्रेरणा न केवल व्यक्ति की कार्यक्षमता को बढाती है, बल्कि यह संगठनात्मक विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। एक प्रेरित कर्मचारी कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन करता है, रचनात्मक सोच रखता है और टीम भावना को बढ़ावा देता है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में कर्मचारियों को मोटिवेटेड रखना किसी भी संस्था के लिए एक चुनौती भी है और अवसर भी ।
इसके पश्चात बीबीए विभागाध्यक्ष श्री राजीव पाल सिंह ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, ष्प्रेरणा एक आंतरिक शक्ति है जो व्यक्ति को लक्ष्य की ओर अग्रसर करती है। यह शक्ति तभी उत्पन्न होती है जब कार्य वातावरण सकारात्मक होता है, नेतृत्व सहयोगी होता है और संगठन में संवाद की खुली प्रक्रिया होती है।ष् उन्होंने छात्रों को प्रेरणा के विभिन्न सिद्धांतों से अवगत कराते हुए बताया कि कैसे यह विषय प्रबंधन अध्ययन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती पुर्वी सांगल ने विषय पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने प्रेरणा के प्रमुख सिद्धांतों जैसे मैसलो की आवश्यकता पदानुक्रम सिद्धांत, हर्जबर्ग का द्वि-कारक सिद्धांत, मैकग्रेगर के ग् और ल् सिद्धांतों तथा विक्रय प्रेरणा मॉडल्स को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने कहा कि, ष्प्रेरणा केवल वित्तीय लाभ तक सीमित नहीं होती, बल्कि सम्मान, आत्म – स्वीकृति, विकास के अवसर एवं कार्य में स्वायत्तता भी एक व्यक्ति को प्रेरित करती है । उनकी प्रस्तुति में प्रेरणा के व्यावहारिक उदाहरणों को भी प्रस्तुत किया गया, जिससे छात्रों को यह समझने में आसानी हुई कि कार्यस्थल पर प्रेरणा किस प्रकार कर्मचारियों के प्रदर्शन, संतुष्टि एवं संगठनात्मक संस्कृति को प्रभावित करती है। उन्होंने वास्तविक जीवन की कुछ कॉर्पोरेट कहानियों के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि जिन कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को प्रेरित करने पर ध्यान दिया, वे आज उद्योग जगत में अग्रणी हैं ।
इस संगोष्ठी में बीबीए विभाग के सभी शिक्षकगण दृ डॉ. संगीता गुप्ता, मोहम्मद अंजर, संजय, अभिषेक, सोनिका, प्राची, तथा दीपक गर्ग की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी शिक्षकों ने छात्रों को मोटिवेशन संबंधी व्यावसायिक परिदृश्यों और व्यक्तिगत अनुभवों से भी अवगत कराया। शिक्षकों एवं छात्रों के बीच सवाल-जवाब का सत्र भी आयोजित किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने प्रेरणा संबंधी समस्याओं और उनके समाधान के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया ।
कार्यक्रम में बीबीए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के सभी छात्र – छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। छात्रों ने कार्यक्रम के उपरांत अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान उन्हें न केवल पाठ्यक्रम को समझने में मदद करते हैं, बल्कि उन्हें भावी कार्यक्षेत्र के लिए मानसिक रूप से तैयार भी करते हैं ।
कार्यक्रम का सफल संचालन ब्रेनिऑक्स क्लब की टीम द्वारा किया गया जिसमें छात्रों ने तकनीकी सहायता, मंच संचालन एवं अतिथि स्वागत की जिम्मेदारी अत्यंत व्यवस्थित ढंग से निभाई। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरण के साथ हुआ।
मीडिया प्रभारी डॉ. आलोक गुप्ता ने इस अवसर पर जानकारी दी कि कॉलेज में समय – समय पर इस प्रकार के शैक्षणिक एवं व्यवहारिक ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि छात्र अपने व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ व्यावसायिक दृष्टिकोण को भी मजबूती प्रदान कर सकें। अंत में कॉलेज प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल, विभागाध्यक्ष श्री राजीव पाल सिंह एवं संयोजिका श्रीमती पुर्वी सांगल ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।

 

श्रमिक दिवस आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर में श्रमिक दिवस व कन्या भारती अधिकारियों के चुनाव हेतु मतदान हुआ। श्रमिक दिवस पर मुख्य वक्ता के रूप में अनिल (कार्यालय प्रमुख )ने सभी का मार्गदर्शन करते हुए श्रम का महत्व बताया व छात्राओं को किसी भी काम को छोटा व बड़ा ना समझाने की सीख दी। इस अवसर पर विद्यालय की कर्मचारी बहनों सोहनबीरी , रोजी, मधु ,उषा व राजकुमार , सुनील ,मनोज ,सुभाष भैयाओं को पटका पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया गया ।कन्या भारती चुनाव में अध्यक्ष पद पर कक्षा 12 की छात्राएं आविष्का, कामाक्षी, वैशाली तथा मंत्री पद हेतु कनक, नव्या ,स्मृति ,वैष्णवी उम्मीदवार रही। कन्या भारती सदस्य आचार्य प्रतिनिधित्व के कुल 92 मतदाताओं ने ईवीएम मशीन की सहायता से प्रत्याशियों का चुनाव किया । कन्या भारती संयोजिका श्रीमती दुर्गेश नंदिनी कौशिक जी के नेतृत्व में पूर्ण चुनाव प्रक्रिया संचालित की गई। श्रीमती मनोरमा जी (मतदाता सूची अधिकारी), श्रीमती रिंपी जी( सहायक मतदाता सूची अधिकारी) ,श्रीमान प्रशांत जी एवं सावन कुमार जी ने (चुनाव अधिकारी) के रूप में अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया । श्रीमान राजेंद्र त्यागी जी, आचार्य आकाश जी का विशेष योगदान रहा। अंत में प्रधानाचार्या जी ने चुनाव प्रणाम की घोषणा की जिसमें कामाक्षी अध्यक्ष व स्मृति मंत्री पद पर विजय रही । अविष्का उपाध्यक्ष तथा वैष्णवी सहमंत्री के पद पर निर्वाचित हुई। प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गोयल जी ने सभी को अपने पद पर पूर्ण निष्ठा लगन,ईमानदारी व निष्पक्ष कार्य करने की प्रेरणा दी । इस अवसर पर सभी आचार्य बंधु – बहनों के साथ समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

 

इक्षु रस का वितरण कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । इक्षु रस का वितरण कर हर्षोल्लास से मनाया गया अक्षय तृतीया महोत्सव अक्षय तृतीया भारत में सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहारों में से एक है। इसे हिंदू और जैन लोग बड़ी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। माना जाता है कि यह दिन सौभाग्य, सफलता और कभी न खत्म होने वाली समृद्धि लाता है। अक्षय शब्द का अर्थ है कभी न खत्म होने वाला या शाश्वत, और तृतीया का अर्थ है चंद्र पखवाड़े का तीसरा दिन। लोगों का मानना है कि इस दिन शुरू किया गया कोई भी काम हमेशा बढ़ता रहेगा और सकारात्मक परिणाम लाएगा। यही कारण है कि कई लोग नए काम शुरू करने, सोना खरीदने या महत्वपूर्ण अनुष्ठान करने के लिए अक्षय तृतीया को चुनते हैं। जैन धर्म में अक्षय तृतीया, जिसे इक्षु तृतीया भी कहा जाता है, एक महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व है जो जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर, भगवान ऋषभदेव (आदिनाथ) से जुड़ा है। यह दिन उनकी तपस्या के पारण के रूप में मनाया जाता है, जब उन्होंने एक वर्ष की निर्जल तपस्या के बाद हस्तिनापुर के राजा श्रेयांस द्वारा दिए गए गन्ने के रस (इक्षु रस) से पारणा किया था. इसलिए जैन धर्मावलंबी इस दिन गन्ने के रस का दान करते हैं, जो भगवान ऋषभदेव के पारणा की याद दिलाता है द्य इसी उपलक्ष्य में जिनशासन प्रभावना संघ की समस्त कार्यकारिणी द्वारा इक्षु रस (गन्ने के रस) का वितरण कर तथा आदिनाथ भगवान के जयकारो के साथ अक्षय तृतीया महोत्सव मनाया गया इस कार्यक्रम में ध्रुव जैन (सी.ए.), ऋषभ जैन, आयुष जैन, पीयूष जैन (तिगाई वाले), अंकित जैन (बस वाले), दीपक जैन (सराय वाले), शैंकी जैन ( अम्बर वाले), अक्षत जैन (स्प्ब् वाले), अक्षत जैन (टिकरी वाले), अर्पित जैन (टिकरी वाले), राहुल जैन उपस्थित रहे द्य

 

थाना भोपा का निरीक्षण कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर द्वारा थाना भोपा का आकस्मिक निरीक्षण कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा थाना भोपा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, भोजनालय, कम्प्यूटर कक्ष, शस्त्रागार आदि का निरीक्षण करते हुए थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-10 अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। तदोपरांत महोदय द्वारा थानाक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ व सट्टा की पूर्णतः रोकथाम करने, शातिर अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने, आम जनता से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने, महिला सम्बन्धी अपराधों की जाँचकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षणोंपरान्त महोदय द्वारा थाना भोपा पर नियुक्त कर्मचारीगण की रात्रि गणना ली गयी। इसके साथ ही महोदय द्वारा थाने पर नियुक्त उ0नि0गण के साथ गोष्ठी का भी आयोजन किया गया तथा सभी उ0नि0 गण को गुणवत्तापूर्ण विवेचना करने सम्बन्धी तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसके साथ ही महोदय द्वारा थानाक्षेत्र भोपा के अन्तर्गत भोपा नहर पुल पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चौकिंग की गयी तथा यातायात नियमों का उलंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही भी की गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी भोपा डॉ0 रविशंकर तथा प्रभारी निरीक्षक भोपा सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के द्वारा अपने मासिक सामूहिक राष्ट्रगान अभियान की कड़ी में गुरूवार को शामली रोड पर स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। इस दौरान पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई और समाज से जाति व धर्म से पहले देश के लिए खड़े होने की अपील की गई। इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि आज का सामूहिक मासिक राष्ट्रगान पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद हुए पर्यटकों को समर्पित किया गया है। इन शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च भी निकाला गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के सहारे हमने यही संदेश देने का काम किया है कि जाति और धर्म से पहले हमारे लिए हमारा देश है और युवाओं को देश हित और समाज हित में अपने योगदान के लिए आगे आकर अपना सर्वसहयोग करने के लिए प्रेरित भी किया गया है। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि आज पहलगाम हमले को लेकर देश में राजनीति भी खूब हो रही है, लेकिन आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट होकर केन्द्र सरकार के साथ खड़ा है, ऐसे में देश का युवा वर्ग राजनीति में न उलझे और समाज में भाईचारा तथा एकजुटता बनाने का काम करे।

 

लेबर-डे का आयोजन
मुजफ्फरनगर। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में लेबर-डे मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ एम० के० गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी, हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चौहान, काउंसलर कंचन सोनी व सभी शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित रहे तथा सभी ने श्रमिकों का स्वागत करने के साथ उनका सम्मान भी किया। कक्षा नौवीं की छात्रा ईशा गॉड ने इस दिवस पर हिंदी कविता के माध्यम से श्रमिकों की महत्ता को दर्शाया। आनी अग्रवाल ने श्रमिकों की महत्ता पर विस्तार पूर्वक अपने विचार प्रस्तुत किये।
अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर जी ने बच्चों को श्रमिकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों के योगदान के बिना विद्यालय एवं छात्रों की उन्नति संभव नहीं है। 1 मई अंतर्राष्ट्रीय लेबर-डे को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस और मई दिवस के नाम से भी जाना जाता है जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर श्रमिकों की हितों की रक्षा करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन मजदूरों के सम्मान, उनकी एकता और उनके हक के समर्थन में मनाया जाता है। उन्होंने सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

 

खेतों में निगरानी के साथ कीटनाशक का छिड़काव करेगा कृषि ड्रोन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।चौधरी छोटूराम महाविद्यालय परिसर में बुधवार को कृषि ड्रोन छात्र-छात्राओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। सभी ड्रोन की कार्यशैली को समझने और देखने के लिए उत्साहित रहे। खेती में ड्रोन तकनीकि के प्रयोग और कृषि उद्यमिता विषय पर हुई कार्यशाला में विशेषज्ञों ने ड्रोन की विशेषताओं से अवगत कराया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के प्रश्नों का भी समाधान किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जनरल एयरोनॉटिक्स समूह के वाइस प्रेसिडेंट दिनेश शर्मा ने कहा कि ड्रोन एक दिन में 30 से 40 एकड़ में कीटनाशक का छिड़काव कर सकता है। वह एक बार में उड़ान भरकर 15 से 20 लीटर कीटनाशक का छिड़काव करने में सक्षम है।
इसके साथ ही इसमें लगे सेंसर खंभों से बचने और खेत में फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले पशु पक्षियों पर भी निगरानी करेंगे। जनरल मैनेजर बीपी सिंह और राम कुमार ने कृषि उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश युवा उद्यमी योजना के लिए पंजीकरण, तकनीकी प्रशिक्षण, क्रेडिट सपोर्ट, अनुदान आदि से अवगत कराया। कार्यक्रम प्रोफेसर अरुण कुमार, डॉक्टर सुभाष कुमार, डॉक्टर रवीश कुमार वर्मा, डॉक्टर टेशू कुमार, प्रोफेसर विजय कुमार ढाका आदि शामिल रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − eight =