उत्तर प्रदेश

कोरोना: ऑक्सीजन की व्यवस्था न होने के चलते महिला की मौत

 जौनपुर में ऑक्सीजन की व्यवस्था न होने के चलते एक महिला ने अपनी जान गवां दी। कोरोना संक्रमण से पीड़ित एक 35 वर्षीय महिला की मौत की इस घटना ने एक बार फिर जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश सरकार के दावों की पोल खोल कर रख दी है।

महिला के परिजन लगभग चार से पांच घंटे तक सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में ऑक्सीजन के लिए मरीज को लेकर भटकते रहे। जहां न तो किसी ने मरीज को भर्ती किया और न किसी भी स्तर से ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई गई।

जिसकी वजह से पांच घंटे तड़पने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। और परिजन रोते विलखते महिला का शव लेकर वापस घर को लौटने के लिए मजबूर हो गये।

यह पूरा मामला ग्राम उत्तरगावां का है। जहां प्रियंका यादव पुत्री उमा शंकर यादव कोरोना संक्रमित होने के कारण आज सुबह सांस लेने में भारी तकलीफ होने के बाद परिवार के लोग उसे लेकर पहले जिला अस्पताल गये।

वहां सीधे मरीज को भर्ती करने से मना कर दिया गया। जिसके बाद परिजन मरीज को जिला प्रशासन द्वारा नामित प्राइवेट अस्पतालों ईशा अस्पताल, सुनीता अस्पताल, और कमला अस्पताल लेकर गये वहां पर भी ऑक्सीजन की कमी बतातें हुए उसे भर्ती नहीं किया गया।

इसके बाद इस मरीज को लेकर जिला प्रशासन द्वारा नामित प्रभारी अधिकारी जनों से बात किया गया ताकि महिला का उपचार संभव हो सके। प्रभारी अधिकारी के कहने पर ट्रामा सेन्टर एल टू अस्पताल के प्रभारी कमलेश मौर्य से बात कर गुहार लगाया गया तो उन्होंने मरीज के उपचार हेतु भर्ती करने के बजाय नियम कानून बता दिया कि बगैर किसी सरकारी अस्पताल से रेफर कराये भर्ती नहीं किया जा सकता है। इसी बीच उपचार के अभाव में महिला की सांसे थम गयीं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =