समाचार
फांसी लगाकर की आत्महत्या
ककरौली। अज्ञात कारणो के चलते विवाहिता ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनो ने ससुराल वालो पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। जानकारी के अनुसार जानसठ क्षेत्र के निकटवर्ती गांव तालडा निवासी सोनाली का विवाह 3 वर्ष पूर्व ककरौली थाना क्षेत्र के गांव बेहडा सादात निवासी युवक अजीत के साथ हुआ थां। मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता सोनाली ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हादसे से परिजनो मे हडकम्प मच गया। इस मामले पर अजीत के पडौसी व ग्रामीण एकत्रित हो गए। वहीं दूसरी और ग्रामीणो ने पुलिस व मृतका के परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया महिला द्वारा आत्महत्या की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया।
मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं दूसरी और सोनाली कीम मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण तुरन्त ही गांव बेहडा सादात के लिए रवाना हो गए।
बताया जाता है कि शादी के तीन साल बीत जाने के बावजूद सन्तान ना होने के कारण सोनाली तनावग्रस्त चल रही थी। जिसके चलते उसने खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। बेहडा सादात पहुंचे परिजनो ने अपनी बेटी की ससुराल वालो पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खडा कर दिया। पुलिस अधिकारियो को किसी प्रकार समझा-बुझा कर शान्त कराया तथा परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकता है। पुलिस ने परिजनो की तहरीर पर इस मामले की छानबीन शुरू की। इस दुखद हादसे से परिजनो व ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।
अपनी समस्या महिला आयोग के समक्ष रखे पीडित महिलाएं : डॉ0 प्रियंवदा तोमर
मुजफ्फरनगर। .. सदस्य उ0प्र0 महिला आयोग डॉ0 प्रियंवदा तोमर ने आज कलैकट्रेट सभागार में महिला उत्पीडन एवं घरेलू हिंसा से सम्बन्धित प्रकरणो की जन सुनवाई/समीक्षा बैठक की। उन्होने कहा कि महिला उत्पीडन की रोकथाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में महिला उत्पीडन की घटनाओं की समीक्षा/जन सुनवाई की जा रही है ताकि पीडित महिलाओं की समस्याओं का निराकरण किया जा सके। समीक्षा बैठक/जन सुनवाई में महिला थाना अध्यक्ष ने विगत तीन माह में महिला उत्पीडन सम्बन्धी घटनाओं की विस्तृत आख्या/कृत कार्यवाही की अद्यतन स्थिति से मा0 सदस्या को अवगत कराया। तत्पश्चात वहां उपस्थित महिलाओं के प्रकरणों की सुनवाई की गई। आज आये प्रकरण पर मा0 सदस्या ने त्वरित कार्यवाही कर निस्तारण कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारीगणों को दिये। उन्होने कहा कि महिला उत्पीडन की शिकायत आने पर 181 द्वारा ऐसे मामलों में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चत कराये। उन्होने कहा कि महिलओं को उनके अधिकारों की जानकारी न होने पर कई प्रकरण सुलझ नही पाते है। महिलाओ के अधिकारों के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराया जाये। मा0 सदस्या ने कहा कि इस आधी आबादी को अभी और सशक्त होने की जरूरत है उन्हे जागरूक करने की जरूरत है ताकि वे अपने आधिकारों के बारे मे जान सके। उन्होने कहा कि पीडित महिलाएं अपनी समस्या महिला आयोग के समक्ष जरूर रखें। उन्होने कहा कि कोई भी पीडित महिला अपनी समस्या महिला आयोग के समक्ष रख सकती है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय अम्बष्ट, जेल अधीक्षक ए.के. सक्सेना, महिला हेल्प लाइन 0181, महिला सम्मान प्रकोष्ट भी उपस्थित रहेगी।
28 को होगा रोजगार मेले का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में दिनांक 28-11-2018 को एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें ग्लोबल ग्रीन बॉयो0 प्लानटेक टेक्न0प्रा0 लि0, एस0एस0सी0आई0(एस0आई0एस0), युवा शक्ति फाउन्डेषन आदि नियोजकों द्वारा लगभग 666 पदों पर हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, आई0टी0आई0 आदि योग्यताधारक अभ्यर्थियों के लिए सेल्स एक्जीक्यूटिव, टेक्निकल असिस्टेंट, काउन्सलर, आफिस ब्वॉय, सिक्योरिटी गार्ड/सुपरवाइजर (षारीरिक रूप से स्वस्थ, लम्बाई 170 सेमी0 अनिवार्य) आदि पदों के लिए साक्षात्कार/परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाएगा। इसके लिए सेवायोजन पोर्टल ेमूंलवरंदण्नचण्दपबण्पद पर पंजीकृत अभ्यर्थी रोजगार मेला के लिए ऑनलाईन यूजर आई0डी0 द्वारा विस्तृत जानकारी प्राप्त करे तथा अपना आवेदन ऑनलाइन कर मेले में शामिल हो। जिलाधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला की आई डी 1439 है। अभ्यर्थी अपनी यूजर आई0डी0 खोलकर “आवेदित नौकरियां” पर क्लिक कर जनपद मुजफ्फरनगर की “विज्ञापित रिक्तियों” को देखे इसके पष्चात “आवेदन करे” पर क्लिक करे तत्पष्चात रोजगार मेले में प्रतिभाग करे । किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में कार्यालय में सम्पर्क करे । उक्त दिनांक 28-11-2018 को अपने समस्त मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्रों, पहचान पत्र एवं प्रमाण-पत्रों की छायाप्रतियां, फोटो, तीन रिज्यूम और सेवायोजन कार्यालय के पंजीयन कार्ड सहित साक्षात्कार हेतु प्रातः 10ः00 बजे राजकीय आई0टी0आई0 परिसर, मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर में उपस्थित हो। इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
गौमांस सहित दबोचा
भोपा। पुलिस ने गौमांस सहित दो आरोपियो को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की। एसएसपी सुधीर कुमार सिह के निदेशो के चलते कार्तिंक पुर्णिमा गंगा स्नान व क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था के मददेनजर की गई गश्त के दौरान भोपा पुलिस ने गंग नगर पटरी के पास गांव जौली निवासी दो आरोपियो को गौमांस सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पकडे गए दोनो आरोपियो को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए आरोपियो ने अपना नाम अजीम व राशिद पुत्रगण लालू निवासी जौली बताया। पुलिस सूत्रो का कहना है पूछताछ के पश्चात आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
बाइकों की भिडन्त में तीन घायल
भोपा। बाईको के बीच हुई भिडन्त मे बाईक सवार तीन युवक घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव रहकडा के समीप तीन बाईको के तेजगति के कारण हुई भिडन्त मे बाईक सवार तीन युवक घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया। हादसे पर कुछ ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो न घायलो के परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया।
हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं 6 फरवरी से होगी प्रारम्भः जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। ..जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने कहा कि 6 फरवरी 2019 से प्रारम्भ होने वाली हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट परीक्षाएं नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करायी जायेगी। उन्होने कहा कि परीक्षाओं में नकल की प्रवृति, सम्भावनाआें पर अंकुश लगाने तथा परीक्षाआें की शुचिताओं, पवित्रता को बनाये रखे जाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्हेने कहा कि परीक्षा केन्द्रो के प्रवेश द्वारों सहित सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरें स्थापित हेगे। उन्होने निर्देश दिये कि विद्यालयों के चारों और चार दीवारी एवं मुख्य प्रवेश द्वार पर गेट की व्यवस्था अनिवार्य रूप से होगी। उन्होने कहा कि विद्युत की स्थाई व्यवस्था न होने की दशा में पूरे परीक्षा काल में अनिवार्य रूप से जनरेटर की व्यवस्था रखी जाये। उन्होने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सीडी में सुरक्षित कर रखवाया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। उन्हेने कहा कि केन्द्र व्यवस्थापक के कक्ष में भी सीसीटीवी कैमरा लगेगा और 24 घण्टे संचालित रहेगा। कैमरे का फोकस प्रश्न पत्र रखे गये अलमारी पर होगा। जिलाधिकारी राजीव शर्मा आज कार्यालय क़क्ष में नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से माध्यमिक शिक्षा परिषद की 6 फरवरी से प्रारम्भ होने वाली हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाआें को सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होने कहा कि इस बार हर वर्षां की भांति परीक्षाएं संकुशल सम्पन्न करानी है सभी केन्द्र व्यवस्थापक अपने केन्द्रों पर जरूरत अनुसार आवश्यक वस्तुओं की शीघ्र ही पूर्ण कर ले। उन्होने सभी एसडीएम को निर्देश दिय कि 02 दिन में परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर ले और अगर कही कमी है तो उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करे। कहा कि पेयजल व शौचालय आदि भी साफ सुथरे हो। जिलाधिकारी ने कहा कि हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाओं में संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में 58936 परीक्षार्थी सम्मिलित होगे। उन्होने बताया कि हाईस्कूल में संस्थागत 31286 एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थी 952 कुल 32 हजार 238 परीक्षार्थी तथा इण्टरमीडिएट में 23247 संस्थागत एवं 3451 व्यक्तिगत परीक्षार्थी कुल 26 हजार 698 परीक्षार्थी परीक्षा देगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा केन्द्र बनाये जाने वाले विद्यालयों में प्रश्न पत्रों की सुरक्षा एवं गोपनीयता अंक्षुण्ण रखी जायेगी। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रो पर अग्निशमन के संसाधनों यथा अग्निशमन यंत्र, पानी की बाल्टियां तथा रेत आदि की व्यवस्था रखी जायेगी। उन्हेने कहा कि राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों तथा वित्तीय विहीन विद्यालयों की पूर्ण धारण क्षमता का उपयोग करते हुए परीक्षार्थियों का आवंटन किया गया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
समय से किसानो की समस्याओं का निस्तारण कराया जायेगाः जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी राजीव शर्मा आज यहां जिला पंचायत सभागार में किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सर्व प्रथम गत किसान दिवस में प्राप्त शिकायत के निस्तारण कराया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करायी जाये और किसानों को देय सब्सिडी आदि उनके खातो में भेजी जाये। किसानों की बिजली आदि से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत का निर्देश दिये कि किसानों की विद्युत सम्बन्धित समस्याआें का निराकरण समयबद्ध ढंग से कराना सुनिश्चित किया जाये। उन्हेने कहा कि किसानों से कहीं भी अवैध वसूली की शिकायत नही मिलनी चाहिए। उन्होने कहा किसानों की समस्याएं सुनकर उनका सम्बन्धित अधिकारी समय से निराकरण करे। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषकगण वैज्ञानिक विधि से एवं उन्नतशील बीजों की बुआई कर अधिक से अधिक पैदावार ले। उन्होने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों की सहायता से आने वाली समस्याओं को सुलझाये। उन्होने कहा कि सभी कृषकगण अपना पंजीकरण कृषि विभाग में कराना सुनिश्चित करे जिससे उन्हें उन्नतशील बीजों, कृषि यंत्रों एवं कृषि रसायनों पर सब्सिडी का लाभ तो मिलेगा ही साथ साथ उन्हें कृषि सम्बन्धित सभी जानकारियां मोबाईल एसएमएस के माध्यम से मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि कृषकगण फसलो की बुआई करने से पहले अपने खेत की मिट्टी की जांच अवश्य करा ले। जिससे उन्हें यह पता चल सकेगा कि उन्हें कितनी उर्वरक की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि कृषि की नयी तकनीक अपना कर और कृषि लागत को कम करके कृषकगण अधिक पैदावार ले सकते है और आधिक मुनाफा ले सकेगे। इसके अतिरिक्त सिंचाई के नये संसाधन अपनाये जिससे पानी की बचत हो और हम अपने भू-जल स्तर को बनाये रखे। उन्होने कहा कि सहफसली बुआई करके भी कृषकगण अपनी आय बढा सकते है।
जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि यत्रों की सब्सिडी मे जिन किसानो का सत्यापन अवशेष रह गया है उसको पूर्ण करा लिया जाये। जिलाधिकारी ने रजवाहें की खुदाइ्र व सफाई की किसानों द्वारा की गई शिकायत पर सिचाई विभाग के अधिकारी को निर्देश दिय कि 15 दिन के अन्दर रजवाहें की खुदाई व सफाई करा दी जाये। आवारा पशुओ के बारे में जिलाधिकारी ने बताया कि सभी तहसीलों में चरागाह बनाये जायेगे जिसमें आवारा पशुओं के रखने की व्यवस्था कराई जायेगीं। धर्मकांटों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी धर्मकांटों व तौल केन्द्रो का निरीक्षण कराया जायेगा। किसानों द्वारा सरकारी हैण्डपम्प में सबमर्सिबल लगाकर पानी दोहन की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कहा कि जहां कही भी ऐसा हो रहा है तत्काल सबमर्सिबल हटाने की कार्यवाही की जायेगी तथा गन्ना व पेपर मिलोंउ में भी रोहाना चीनी मिल जैसा प्लान्ट स्थापित कराया जायेगा ताकि दोहित पानी को दोबारा से प्रयेग किया जा सके। किसानों द्वारा गांव न्यामू की चकबन्दी को निरस्त कराये जाने की मांग की।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा, डीडीओ, जिला गन्नाधिकारी, सहित सभी सम्बन्धित अधिकारीगण, किसान व किसान संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
चोरी की बाइक व् तमंचा कारतूस सहित पकडा
’मुजफ्फर नगर। जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत टिल्ला चौकी प्रभारी राकेश शर्मा लगातार अपराधियो की कमर तोड़ने हेतु लगनशील हे क्षेत्र के दर्जनों खाईबाड़ो वारंटियों को पकड़ जेल भेजने कस कर्म जारी हे हर रोज क्षेत्र में ईमानदारी की साथ वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा हे इसी के चेकिंग के अंतर्गत एक बाइक चोर को देर रात टिल्ला चौकी प्रभारी राकेश शर्मा ने एक वक्ती को दबोच लिया बताया पुलिस के अनुसार जब रात टिल्ला चौकी प्रभारी हम रहा पुलिस कर्मियो की साथ चेकिंग कर रहे थे उसी समय मिमलाना रोड निवासी जावेद पुत्र अकिल एक बाइक पर आता नजर आया जब उसको रोका गया और तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक तमंचा ३१५ बोर व दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया व् पूछताछ की गयी तब उसने अपने पास बाइक को भी चुराने की बात कबूल की जिसके बाद जावेद को लिखा पड़ी कर जेल भेज दिया गया
प्रगतिशील सपा की मजबूती के लिए कार्य करूंगाः इलम सिंह
मुजफ्फरनगर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष चौ. इलम सिंह गुर्जर ने कहा कि पार्टी की स्थापना होने के दो माह बाद जनपद में कार्यकारिणी का विधिवत गठन हो चुका है। चौ. इलम सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी कार्यकारिणी में जनपद की सभी विधानसभाओं से प्रत्येक जाति बिरादरी के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया है। उन्होंने बताया कि ठाकुर ओमवीर सिंह को प्रमुख महासचिव, मुर्नतजीर अली को उपाध्यक्ष, पूर्व प्रधान ज्ञानेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष के अलावा मा. ब्रजवीर सिंह, नौशाद अली प्रधान, ब्रहम सिंह चेयरमैन, पुष्पेंद्र सेठी, साजिद चौधरी, डा. हनीफ अंसारी एडवोकेट को महासचिव बनाया गया है। कार्यकारिणी में मौ. इरशाद उर्फ पप्पू, चांद मिया जैदी, अनुज गुर्जर, शिवकुमार लम्बरदार, मेहरबान अली, मनोज शर्मा, पूर्व प्रधान राजपाल सिंह, ईश्वर सिंह, ठा. रामवीर सिंह, हुसैन, आमिर बख्शी सभी को जिला सचिव पद की जिम्मेदारी दी गयी है। इसके अलावा कुलदीप लम्बरदार, विक्रम सिंह,रवि कुमार, महबूब अली, पवन सिंह बीडीसी, नरेंद्र पंवार, ब्रिजेश कयश्प, विक्रम सिंह, सुधीर प्रधान, शक्ति सिंह कश्यप, रणवीर सिंह को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया गया है कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्यों में ब्रजपाल सिंह, प्रवेंद्र बालियान श्याम सिंह, मुन्नू लम्बरदार, गौरव कुमार उर्फ सचिन, कंवरपाल सिंह, तेजपाल सिंह मुंशी, रिषीपाल पूर्व चेयरमैन, सुरेंद्र सिंह पूर्व चेयरमैन, यशपाल सिंह, चौ. ओमकार सिंह, संजय यादव, राशिद अब्बासी, राजीव, सतपाल सिंह, डा. हनीफ अंसारी, अमित भडाना, सोविन्द्र गुर्जर, सेनपाल, डा. सुभाष, सनव्वर अंसारी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। मौ. आसिफ को पार्टी का नगराध्यक्ष बनाया गया है। इलम सिंह गुर्जर ने बताया कि उन्होंने समाजवादी पार्टी के ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं को अपने संगठन में जगह दी है जो वहां पर पूरी तरह से उपेक्षित थे उन्होंने कहा कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर आगे की लड़ाई लडेंगे। उन्होंने कहा कि वे जनपद में पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि 9 दिसम्बर को लखनऊ में होने वाली पार्टी की रैली आगे की दिशा तय करेगी। उन्होंने बताया कि आज लोहिया विचारक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन बनाया गया तथा अस्पताल में गरीबों को फल वितरित किये गये। 12 बजे संगठन के पांच कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया है।
श्रीराम कालेज के 27 विद्यार्थियों का हुआ चयन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के कम्प्यूटर संकाय के 27 विद्यार्थियों का बहुराष्ट्रीय कम्पनी हेलैक्सो सॉफ्टवेयर में कडी प्रतियोगिता में सफल होने के उपरान्त चयन हुआ है। कम्प्यूटर संकाय के सूर्य प्रताप, स्नेहा मलिक, अनुकृति कुलश्रेष्ठ, तुषार, आदित्य, विदित त्यागी आदि का चयन दिसम्बर से शुरू होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिये सुनिश्चित हुआ है। चयन प्रक्रिया मे सर्वप्रथम कम्पनी से आये मुख्य मानव संसाधन अधिकारी, राहुल त्यागी ने विद्यार्थियों के समक्ष कम्पनी के कार्यो का परिचय कराया। इसके पश्चात विद्यार्थियों के तकनीकि ज्ञान का लिखित परीक्षा द्वारा आंकलन किया गया। लिखित परीक्षा में जावा, डॉट नेट, एन्ड्रॉयड व पी.एच.पी. जैसी तकनीको से सम्बन्धित प्रश्न पूछे गये। परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का तकनीकी साक्षात्कार कराया गया व इसके बाद एच. आर. द्वारा साक्षात्कार किया गया। इस कडी प्रतियोगिता के बाद मेरिट के आधार पर 27 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। सभी विद्यार्थियों को कम्पनी के देहरादून स्थित मुख्यालय में दिसम्बर माह से प्रशिक्षण दिया जायेगा। विद्यार्थियों ने इस सफलता का श्रेय ईश्वर, अपने माता-पिता एवं संकाय के अध्यापकगणों को देते हुये कहा कि महाविद्यालय मे शिक्षा के उच्च स्तर, वातावरण एवं अध्यापकणो की विषय विशेषज्ञता के कारण ही वह सफल हो पाये है। श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा. आदित्य गौतम ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कम्प्यूटर संकाय के विभागाध्यक्ष श्री निशांत राठी ने विद्यार्थियों को नियुक्त पत्र प्रदान करते हुये सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी एवं सभी के प्रगतिशील भविष्य की कामना की। उन्होने कहा कि कठोर परिश्रम एवं विषय में दक्षता ही सफलता की कुंजी है। उन्होने इस पूरी प्रक्रिया को निर्देशित करने में संकाय के अध्यापकगण संजय कान्त त्यागी, नीरज प्रताप, डा. प्रमोद कुमार, नीतू सिंह, श्रीकांत सिंह, विकास कुमार, हिमांशु होरा, श्रीला पारिख, सोनिया चौधरी, प्रवीण कुमार, अमित राठी, अमित त्यागी, नीतिन त्यागी, योगेन्द्र कुमार, अमित कुमार, अंकुर कुमार, मो. युसुफ, सिद्धांत गर्ग, हंस कुमार, मनोज पुण्डीर एवं सुनील चौहान का मुख्य रूप से आभार व्यक्त करते हुयें संकाय के सभी अध्यापकगणो को उनके परिश्रम के परिणाम के लिये बधाई दी।
तलाकशुदा बीवी का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म
मुजफ्फरनगर। शहर निवासी महिला ने दिल्ली के जामियानगर बाटला हाउस निवासी पूर्व शौहर पर तलाक के बाद बेटी समेत अपहरण कर बंधक बनाकर रखते हुए ढाई माह तक सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसके शौहर दिल्ली के जामियानगर बाटला हाउस निवासी शाहआलम ने उसे विगत 19 जुलाई 2017 को तलाक दे दिया था। इसके बाद से ही वह दस साल की बेटी के साथ मायके में रह रही थी। 15 मई 2018 को बेटी के साथ मार्केट गई थी। आरोप है कि शाहबुद्दीनपुर रोड पर आरोपी गाड़ी में मिले और मां-बेटी को बेहोश कर अपहरण कर ले गए। होश आने पर महिला ने खुद को बाटला हाउस में एक क्लीनिक में पाया। अगले दिन शाहआलम महिला को घर ले गया, जहां हाथ-पैर बांधकर उसे एक कमरे में बंधक बना लिया गया। आरोप है कि इसके बाद अगले ढाई माह तक आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता को नशे के इंजेक्शन दिए जाते थे। इस दौरान उसकी अपहृत बेटी को सहारनपुर के मोहन अंबेहटा में रखा गया। पीड़िता का कहना है कि शाकिब नामक व्यक्ति की मदद से वह 30 जुलाई को बाटला हाउस से भाग निकली और मायके वालों की मदद से बेटी को भी सहारनपुर से छुड़ा लिया। आरोप है कि घटना की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी शाहआलम के साथ ही रुखसार, साहिल निवासीगण बाटला हाउस, महफूज व शब्बो निवासीगण निरधना और अखलाक व रईसा निवासीगण मोहन अंबेहटा सहारनपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हाथ तोडने वाले दरोगा के खिलाफ टैम्पू चालक ने लगाई कार्यवाही की गुहार
मुजफ्फरनगर। मीनाक्षी चौक पर तैनात एक दरोगा ने एक टैम्पू चालक से मारपीट करते हुए उसका हाथ तोड दिया। पीडित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगायी है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रहमतनगर गहराबाग निवासी जीशान पुत्र इफ्तेकार ने एसएसपी को दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि वह एक गरीब टैम्पू चालक है। विगत 18 नवम्बर को दोपहर के समय वह मीनाक्षी चौक पर सवारी उतारने के बाद अपने टैम्पू को मोडकर ले जा रहा था, तभी ट्रेफिक पुलिस के दरोगा विनोद कुमार ने उसे पकड लिया और उससे 200 रूपये रिश्वत के रूप में मांगे, जब उसने पैसे नहीं दिये, तो दरोगा तैश में आ गया और उसने मारपीट शुरू कर दी। डंडे से की गई मारपीट के दौरान एक डंडा उसके हाथ पर लग गया, जिससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई। इसके अलावा उसकी कमर में भी चोट लगी है। आसपास के लोगों ने उसे दरोगा से छुडाया। इस घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। पीडित का कहना है कि मीनाक्षी चौक पर हुई मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीडित ने बताया कि वह शहर कोतवाली तथा थाना सिविल लाईन भी तहरीर लेकर गया, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। पीडित ने एसएसपी से मांग की है कि आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्यवाही कर उसे न्याय दिलाया जाये।
200 गैंस सिलेंडर वितरित किये
मुजफ्फरनगर। वार्ड नंबर 22 के कांग्रेस पार्टी के वार्ड अध्यक्ष नौशाद पहलवान के सहयोग से सिलेंडर वितरण कार्यक्रम था जिसमें पालिका अध्यक्ष श्री अंजू अग्रवाल जी ने पहुंचकर लगभग 200 सिलेंडर सिलेंडर की पासबुक रेगुलेटर जनता में वितरित किए।
इस अवसर पर बोलते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता के मन में सेवा भाव कूट कूट कर भरा है वार्ड अध्यक्ष नौशाद पहलवान की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहां तमाम मुश्किलों और विरोध के बावजूद शहर के विकास में वह रात दिन लगी रहेंगे पालिका अध्यक्ष को वार्ड के लोगों ने कुछ समस्या बताएं तो पालिका अध्यक्ष ने तत्काल संबंधित अधिकारी को बुलाकर निर्देश दिए जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जाए इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल सभासद मनोज शर्मा कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष तारीख कुरेशी पैगामे इंसानियत के अध्यक्ष आसिफ राही नगर पालिका की 32 मार्केट के अध्यक्ष एसके बिट्टू आज का इंडिया अखबार के संपादक आमिर अंसारी स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी दिलशाद पहलवान शकील कुरेशी मोबिन कुरैशी इमरान अंसारी सरताज अंसारी एवं बहुत से लोग उपस्थित रहे।

You must consider for you to do if ever the market does not conveniently move your way.
After you’ve selected few attorneys, you can interview all of them to see what believe.