Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गली-मोहल्ले में कोविड रोगी मिलने पर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराएंगी निगरानी समिति

खतौली। कोविड-१९ महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए निगरानी समिति को अलर्ट किया गया है। वार्डा में बनी समितियां प्रशासन की मद्द कराएंगी। गली-मोहल्ले में कोविड रोगी मिलने पर उसको चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराएंगी

जबकि बाहर से आने वाले लोगों के बारे में जानकारी प्रशासन को देंगी। इसके लिए समितियों के साथ बैठक की गई, जिसमें सभी बिदु और गाइडलाइन को समझाया गया।

प्रशासन ने नगरपालिका क्षेत्र के वार्डा में निगरानी समितियों का गठन किया है। ये समितियां वार्डा में मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी। समिति में वार्ड सभासद, मोहल्ले के गणमान्य लोग, प्रशासनिक और पालिका कर्मचारी को रखा गया है।

प्रत्येक वार्ड में पांच से सात लोगों की समिति बनाई गई है। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने समितियों के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि गली-मोहल्ले में पूरी तरह से निगरानी की जाए।

कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के अलावा कोविड रोगी की देखभाल, चिकित्सा व जांच आदि की जिम्मेदारी समिति उठाएगी। वहीं, मोहल्लेवासी या उनके यहां कोई रिश्तेदार, परिचित आकर रहता है तो उसकी जानकारी प्रशासन को मुहैया कराई जाएगी

जिससे कोरोना महामारी की रोकथाम में कारगर कदम उठाए जा सकें। समिति अपने वार्ड में बुखार, श्वांस संबंधी समस्या के साथ कोविड के मामूली लक्षण किसी व्यक्ति में देखती है तो उसका हौसला बढ़ाए और जांच कराने के लिए प्रेरित किया जाए।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 13 =